एक कहावत आपने भी सुनी होगी की ‘भगवन जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है’ और यह वाक्य अभिमन्यु ईश्वरन नाम के क्रिकेट खिलाड़ी पर करीब करीब ठीक बैठता नजर आ रहा है। कभी आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा नहीं ख़रीदे जाने के बावजूद इन्होने हार नहीं मानी और अब इन्हे सीधे भारत के इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलता दिख रहा है।
इस लेख के माध्यम से आप यह जानेगे की अभिमन्यु ईश्वरन कौन है? और इनके खेल जीवन से जुडी हर छोटी से छोटी जानकारी जिसे क्रिकेट प्रेमी जानना चाहते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन कौन है?
अभिमन्यु ईश्वरन एक दाएं हाथ के भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाज़ हैं, जिनका जन्म 6 सितम्बर 1995 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था। अभिमन्यु वैसे तो एक तमिल परिवार से नाता रखते हैं और इनका जन्म देहरादून में हुआ और रही बात क्रिकेट खेलने की तब या न तो तमिलनाडु के लिए खेलते हैं और नाही उत्तराखंड के लिए। आपको बता दें, देहरादून में जन्म होने के बाद भी यह बंगाल के लिए क्रिकेट खेला करते हैं।
अभिमन्यु एक माध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और यही वजह है की अभिमन्यु ने क्रिकेट के अलावा अपने पिता की राह पर चलते हुए CA बनाने के लिए पढ़ाई भी जारी राखी। क्यूंकि अभिमन्यु और इनका परिवार इस बात से वाक़िफ़ थे की स्पोर्ट्स में सक्सेस का मिलना इतना भी आसान नहीं होता है।
अभिमन्यु के पिताजी आर.पी ईश्वरन खुद का एक क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं और इस अकादमी का नाम इन्होने अभिमन्यु के जन्म से पहले ही ‘अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी’ रखा था।
अभिमन्यु ईश्वरन का जीवन सारांश
नाम | अभिमन्यु ईश्वरन |
पूरा नाम | अभिमन्यु रंगनाथन परमस्वरण ईश्वरन |
पेशा (Profession) | क्रिकेट |
ऊंचाई (Height) | 5 फ़ीट 7 इंच |
वजन (Weight) | 66 किलोग्राम |
जन्म तिथि (Birthday) | 6 सितम्बर 1995 |
उम्र (Age) | 25 वर्ष (2021 में ) |
जन्म स्थान (Birthplace) | देहरादून, उत्तराखंड |
गृहनगर (Hometown) | देहरादून, उत्तराखंड |
राशि (Zodiac) | कन्या राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू (Hinduism) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
व्यक्तिगत जीवन (Personal Life) | |
माता (Mother) | — |
पिता (Father) | आर.पी ईश्वरन |
भाई/बहन (Sister) | — |
वैवाहिक जीवन | अवैवाहिक |
पत्नी (Wife) | — |
शिक्षा (Education) | |
विद्यालय (School) | — |
महाविद्यालय (College) | — |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | — |
खेल जीवन (Sports) | |
खेल | क्रिकेट |
सोशल मीडिया(Social Media) | Twitter, Facebook |
अभिमन्यु ईश्वरन का खेल जीवन
क्रिकेट से इनका नाता काफी पुराना था क्यूंकि इनके जन्म से 6 वर्ष पूर्व ही इनके पिताजी ने किसी तरह से इनके नाम पर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की थी। आरमदायक जीवन बिताने के बजाय इन्होने इस खेल में कड़ी म्हणत की और आगे चलकर इन्होने कई सरे क्लब्स के लिए क्रिकेट खेला और पुरे देश में भ्रमण किया।
देश भ्रमण के दौरान ही यह आज से 10 वर्ष पूर्व जा पहुंचे कोलकाता जहाँ इन्होने इस खेल में काफी ज़्यादा अवसर को देखा और फिर क्या था, थोड़े तमिलियन, थोड़ी अंग्रेजी के बाद इन्होने कोलकाता में रहते हुए यहां की स्थानीय भाषा बंगाली भी सिख ली।
बंगाल टीम के तरफ से खेलते हुए इन्हे बंगाल को U-16 और U-19 में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इनके पित भी तब तक इस बात को की इनके बेटे का भविष्य बंगाल क्रिकेट में ही है। यही वजह थी की इनके पिता ने हर वो सुख सुविधा मुहैया कराया जो अभिमन्यु के खेल में जरूरत थी।
अभिमन्यु ईश्वरन के क्रिकेट करियर के कुछ महत्वपूर्ण पल
अभिमन्यु के क्रिकेट करियर में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तो तब आया जब 2013-14 के रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सुदीप चटर्जी के साथ 163 रनो की साझेदारी कर जबरदस्त पारी खेली और इस मैच में बंगाल ने जीत दर्ज़ किया था। वर्ष 2018-2019 में आयोजित रणजी ट्रॉफी में अभिमन्यु ने बंगाल की तरफ से खेलते हुए कुल 6 मैचों में 861 रन अपने बनाया था।
अभिमन्यु ईश्वरन ने बंगाल के T20 टीम में 2016-17 के अंतर्राजीय T20 टूर्नामेंट से डेब्यू किया था। वर्ष 2018 में अभिमन्यु का नाम 2018-2019 के देओदार ट्रॉफी के लिए Group-A में शामिल किया गया था। वर्ष 2019-20 के दिलीप ट्रॉफी के रेड टीम में भी इन्हे शामिल किया गया था और इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इन्होने ग्रीन टीम के विरुद्ध 153 बनाया था।
इसे भी पढ़ें: स्मृति मंधाना जीवन परिचय | Smriti Mandhana Biography in Hindi Age, Birthday
अभिमन्यु ईश्वरन इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट दौरे पर
भारत के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली क्रिकेट में अभी दो दिन बचे ही थे की नेट प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के साथी ओपनर बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल चोटिल हो गए। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह सामने आता है की रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?
हालांकि शुभम गिल का एक विकल्प BCCI के पास था पर वो भी अभी चोटिल है, जिस वजह से स्टैंडबाई में रखे गए गए बंगाल के ओपनर बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: पी वी सिंधु का जीवन परिचय Tokyo Olympic 2020, Age
अंतिम शब्द
इस लेख में आपने बंगाल के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन के बारे में पढ़ा और जाना। इस लेख से जुडी किसी प्रकार की कोई सवाल आपके मन में हो तब आप निचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं, धन्यवाद।
FAQs
Q: अभिमन्यु ईश्वरन कौन है?
उत्तर: अभिमन्यु ईश्वरन एक दाएं हाथ के भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाज़ हैं, जिनका जन्म 6 सितम्बर 1995 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था।
Q: अभिमन्यु ईश्वरन की उम्र कितनी है?
उत्तर: 25 वर्ष।

जैकी कुमार ने Bachelor of Arts में स्नातक डिग्री प्राप्त किया है और ये एक व्यापारी हैं, इसके साथ ही ये अपने Passion को फॉलो करते हुए अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर हिंदी में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।