Lovlina Borgohain का जीवन परिचय उम्र, परिवार, मैडल और संपत्ति

24 वर्ष की उम्र जहाँ एक आम भारतीय युवा नौकरी की तलाश और अपने करियर को लेकर चिंतित होता है। तो वही 24 साल की उम्र में असम से ताल्लुक रखने वाली एक युवा भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गोहैं (Lovlina Borgohain) ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत को बॉक्सिंग गेम में प्रतिनिधित्व की थी।

इस लेख में आपको Lovlina Borgohain से जुड़ी हर वह जानकारी देने की कोशिश की जाएगी जिसे आप जानना चाहते हैं और इसे पढ़ कर आप भी गर्व महसूस करना चाहते हैं।

Lovlina Borgohain कौन है? Tokyo Olympic 2020, Age, Family, Medals
Lovlina Borgohain अभ्यास करते हुए

लेख में मौजूद सामग्री

Lovlina Borgohain का व्यक्तिगत जीवन

Lovlina Borgohain का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट में हुआ था। इनके पिता टिकें पेशे से एक छोटे व्यापारी हैं और ये अपने वित्तीय समस्याओं को झेलते हुए किसी तरह से अपनी बेटी की इक्षाओं को पूरी करने की कोशिश में दिन-रात लगे हुए हैं।

Lovlina Borgohain ने अपनी स्कूली शिक्षा बारपथर उच्च विद्यालय, गोलाघाट से पूरी की है। अपने परिवार में यह अपनी तीनो बहनो में सबसे छोटी है और इनकी बहने लीचा और लिमा, जो की राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग की खिलाडी रह चुकी थी, तब Lovline इन्ही से प्रेरित होकर किक बॉक्सिंग में रूचि लेने लगी थी।

बाद में आगे चलकर Lovlina ने बॉक्सिंग में सुनहरे अवसर को देखते हुए फिर यह बॉक्सिंग करने लगी। भारत की Sports Authority of India द्वारा इनके विद्यालय में आयोजित एक ट्रायल के दौरान लवलीना ने भी ट्रायल दिया, और इसी ट्रायल के दौरान इन्हे SAI के कोच Padum Boro द्वारा चुन लिया गया था। वर्ष 2012 से इन्होने बॉक्सिंग में अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत क्र दी।

Lovlina Borgohain का जीवन सारांश

नामLovlina Borgohain
पूरा नामLovlina Borgohain
पेशा (Profession)बॉक्सर
ऊंचाई (Height)5 फ़ीट 10 इंच
वजन (Weight)70 किलोग्राम
जन्म तिथि (Birthday)2 अक्टूबर 1997
उम्र (Age)24 वर्ष (2021 में)
जन्म स्थान (Birthplace)गोलाघाट, असम
गृहनगर (Hometown)गोलाघाट, असम
राशि (Zodiac)तुला
धर्म (Religion)हिन्दू (Hinduism)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)
माता (Mother)मामोनी बोर्गोहैन
पिता (Father)टिकेन
बहन (Sister)लीचा और लिमा
वैवाहिक जीवनअवैवाहिक
पति (Husband)-NA-
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)-NA-
शिक्षा (Education)
विद्यालय (School)बारपथर उच्च विद्यालय, गोलाघाट
महाविद्यालय (College)-NA-
खेल जीवन (Sports)
खेलबॉक्सिंग
कोच (Coach)पदुम बोरो और शिव सिंह
तमगा (Medals)🥇स्वर्ण पदक
🥈रजत पदक
🥉कांस्य पदक
विश्व चैंपियनशिप – 2018,
विश्व चैंपियनशिप – 2019,
एशियाई चैंपियनशिप – 2017,
एशियाई चैंपियनशिप – 2021,
टोक्यो ओलिंपिक – 2020
सम्मान (Honoured)साल 2020 में भारत के वर्तमान राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा इन्हे द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
साल 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुष्कार से सम्मानित।
Lovlina Borgohain का जीवन सारांश

Lovlina Borgohain का खेल जीवन

Lovlina Borgohain की दोनों बड़ी बहने राष्ट्रीय लेवल पर किक बॉक्सिंग खेला करती थी, इसलिए इनमे भी इनकी बहनो सही बॉक्सिंग खेलने की प्रेरणा मिली और इस प्रेरणा को इन्होने हकीकत में बदल कर भी दिखाया। इसी का नतीजा आज यह है की Lovlina आज असम की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी है जो आज ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधितत्व कर रही है। केवल यह नहीं असम से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली यह छठी खिलाड़ी भी बनी है।

Lovlina को उनके करियर का सबसे बड़ा मौका वर्ष 2018 के कॉमन वेल्थ गेम्स में खलने पर मिला था, इस गेम में यह मैडल लाने से चंक गयी थी। वर्ष 2018 में देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 2018 AIBA Women’s World Boxing Championships में इन्होने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और कांश्य पदक भी जीता था।

वर्ष 2019 में इन्हे दुबारा AIBA Women’s World Boxing Championships में भारत को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और इस चैंपियनशिप में इन्होने कांस्य पदक अपने नाम किया था। वर्ष 2020 में इन्होने उज़्बेकिस्तान की खिलाड़ी Maftunakhon Melieva को 2020 Asia & Oceania Boxing Olympic Qualification Tournament में हराकर ओलिंपिक 2020 में अपनी जगह पक्की की थी।

Lovlina Borgohain 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में

वर्तमान में अपने Quarter Final मैच में इन्होने अपने से 12 वर्ष बड़ी जर्मनी की खिलाड़ी Nadine Apetz को हराकर सेमीफइनल में पहुंची है और अब Lovlina Borgohain ओलिंपिक मैडल से केवल एक कदम की दुरी पर है।

Update 30/07/2021: Lovlina Borgohain से जुड़ी ताज़ा खबर की बात की जाए तब टोक्यो ओलिंपिक 2020 में इन्होंने क्वार्टर फाइनल में ताइवान की खिलाड़ी Chen Nien-Chin को हराकर देश के लिए एक और मैडल निश्चित कर लिया है। आगामी मैच में यह तय होगा कि यह कौन सा मैडल देश को दिलाते हैं।

Update 4/08/2021: Lovlina Borgohain को अपने सेमि-फाइनल मुकाबले में हार का सामना भले ही करना पड़ा लेकिन, अपने पहले ओलिंपिक डेब्यू में ही 🥉कांस्य पदक देश के लिए जितना अपने आप मे ही बड़ी बात है, और देशवासी लोवलीन के इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं।

इसे भी पढ़ें

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने देश की एक उभरती हुई बॉक्सर की कहानी को पढ़ा और उनको जाना। इस खिलाडी के प्रति आपके क्या विचार है निचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं, धन्यवाद।

FAQ’s

Q: Lovlina Borgohain कौन है?

Ans: Lovlina Borgohain एक बॉक्सर है जो इस खेलमे भारत का प्रतिनिधितव कर रही है। ये भारत के असम राज्य की निवासी हैं।

Q: Lovlina Borgohain की उम्र कितनी है?

Ans: Lovlina Borgohain की उम्र 24 वर्ष है। (2021 में)

Leave a Comment