मीराबाई चनु एक ऐसा नाम जिसने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में हमारे देश को सबसे पहला रजत पदक दिलाकर देश के मान-सम्मान को पुरे विश्व में ऊँचा कर दिया। आज के इस लेख में हमारा कोशिश रहेगी की आपको इनसे जुड़ी हर वो जानकारी देने की कोशिश करूँ जिसे पढ़ कर आप भी गर्वान्वित महसूस करेंगे।

मीराबाई चानू का व्यक्तिगत जीवन
मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 नोंगपोक कक्चिंग, मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक मैतेई नामक समुदाय में हुआ था। बचपन के दिनों से ही इनके परिवार को इनमे भरी-भरकम वजन उठाने की शक्ति को परख लिया था, क्यूंकि जब इनकी उम्र केवल 12 वर्ष की थी तभी घर पर भारी भरकम लकड़ियों का गुच्छा उठाने में सक्षम थी वहीँ दूसरी ओर इनके बड़े भाई को यही लकड़ियों के गुच्छे को उठाने में कठिनाई होती थी।
मीराबाई चानू का जीवन सारांश
नाम | मीराबाई चानू |
पूरा नाम | साइखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 8 अगस्त 1994 |
उम्र (Age) | 27 वर्ष |
राशि (Zodiac Sign) | सिंह राशि |
लम्बाई (Height) | 4 फ़ीट 11 इंच |
वजन (Weight) | 48 किलोग्राम |
जन्म स्थान (Birthplace) | इम्फाल, मणिपुर |
माता (Mother) | साइकोहं ऊँगबी तोम्बी लीमा (Saikohm Ongbi Tombi Leima) |
पिता (Father) | साइकोहं कृति मैतेई (Saikohm Kriti Meitei) |
वैवाहिक जीवन (Married Life) | अविवाहित |
गृहनगर (Hometown) | मणिपुर, भारत |
देश / राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
खेल (Sports) | भारत्तोलक (Weightlifting)) |
कोच (Coach) | विजय शर्मा, आरोन |
पदक (Medals Won) | 🥇स्वर्ण पदक: 2017 – विश्व भारत्तोलक चैंपियनशिप – 49 किलोग्राम श्रेणी 2018 – कामनवेल्थ गेम्स – 48 किलोग्राम श्रेणी |
🥈रजत पदक: 2014 – कामनवेल्थ गेम्स – 48 किलोग्राम श्रेणी 2020 – टोक्यो ओलिंपिक – 49 किलोग्राम श्रेणी | |
🥉कांस्य पदक: 2020 – एशियाई चैंपियनशिप – 49 किलोग्राम श्रेणी |
मीराबाई चानू का खेल करियर
मीराबाई चानू का नाम सबसे पहले प्रसिद्ध तब हुआ जब इन्होने वर्ष 2014 कामनवेल्थ गेम के ग्लास्गो नामक इवेंट में 48 किलोग्राम की श्रेणी में रजत पदक अपने नाम किया था। चानू वर्ष 2016 में आयोजित रिओ ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई तो कर गयी थी पर आगे चलकर इन्हे इस वर्ष के ओलिंपिक में सफलता नहीं मिली।
रिओ ओलिंपिक के ठीक एक वर्ष के बाद 2017 में इन्होने ने कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में आयोजित विश्व भारत्तोलक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वर्ष 2018 में मीराबाई चानू ने कुल 196 किलोग्राम का वजन उठाया जिसमे 86 किलोग्राम स्नैच और 110 किलोग्राम Clean and Jerk शामिल था और इस स्पर्धा में इन्होने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वर्ष 2019 में आयोजित एशियाई भारत्तोलक चैंपियनशिप गेम्स में इन्होने Clean and Jerk के 49 किलोग्राम श्रेणी में कांश्य पदक अपने नाम किया था।
वर्ष 2021 में इन्होने भारत की सबसे पहली और एकमात्र महिला भारत्तोलक थी जिन्होंने वर्ष 2021 के समर गेम्स के लिए 49 किलोग्राम की श्रेणी में रजत पदक जीत कर क्वालीफाई तो किया ही, साथ में इन्हे टोक्यो ओलिम्पिक मे खेलने का भी टिकट मिल गया। 24 जुलाई 2021 टोक्यो ओलिंपिक में मीरबाई चानू ने 49 किलोग्राम की श्रेणी में रजत पदक जीत कर अपने देश भारत को गौरान्वित किया है।
मीराबाई चानू को मिलने वाले पुरुष्कार और उपाधि
इन्होने कई बार अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन के जरिये केवल अपना ही नहीं अपने परिवार के साथ-साथ देश के नाम को भी ऊँचा किया और विश्व में अपने देश कमान सम्मान बढ़ाया है और यही कारन है की देश की सरकार ने भी अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ते हुए इन्हे सम्मानित किया है:
- वर्ष 2018 – राजिव गाँधी खेल रत्न पुरुष्कार से सम्मानित।
- वर्ष 2018 – भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित।
टोक्यो ओलिंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत इन्होने रजत पदक अपने नाम किया और इसी प्रदर्शन से खुश होकर मणिपुर की सरकार ने मीराबाई चानू को 1 करोड़ रुपये का नगद राशि देने की घोषणा की है। वहीँ दूसरी ओर देश की केंद्र सरकार ने भी इनके प्रदर्शन से खुश होकर 50 लाख रुपये की नगद राशि देने की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें :
मेडिटेशन (ध्यान) क्या है? और इससे जुड़े फायदे
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने मीराबाई चानू को जाना इनसे जुड़े और कोई सवाल हो तब आप निचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हमारे द्वारा प्रस्तुत इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।
FAQ’s
मीराबाई चानू किस राज्य की है?
मीराबाई चानू भारत के मणिपुर राज्य से है जो की भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्तिथ है।
मीराबाई चानू का धर्म क्या है?
हिन्दू धर्म।

जैकी कुमार ने Bachelor of Arts में स्नातक डिग्री प्राप्त किया है और ये एक व्यापारी हैं, इसके साथ ही ये अपने Passion को फॉलो करते हुए अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर हिंदी में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।
1 thought on “मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu Biography in Hindi”