सूबेदार नीरज चोपड़ा, भारतीय सेना में अपनी सेवा देते हुए विशिस्ट सेवा मैडल से सम्मानित यह शख्स भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा तो कर ही रहे हैं, साथ ही इनका जुड़ाव खेल कूद में ट्रैक एंड फील्ड के जैवलिन थ्रो(भाला फेंक) नामक इवेंट गेम से भी है।
इस लेख के माध्यम से आपको हर वह जानकारी जैसे नीरज चोपड़ा कौन है? नीरज का खेल जीवन और इनके व्यक्तिगत जीवन से जुडी हर वह जानकारी मिलेगी जिसे आप पढ़ना चाहते हैं।

नीरज चोपड़ा कौन है?
नीरज चोपड़ा एक भारतीय एथलिट हैं जो ट्रैक एंड फील्ड के जेवलिन थ्रो नामक गेम से जुड़े हुए हैं तथा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। नीरज एक एथलीट होने के साथ-साथ भारतीय सेना में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं और सेना में रहते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत इन्हे सेना में विशिस्ट सेवा मैडल से भी सम्मानित किया जा चूका है।
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरयाणा राज्य के पानीपत नामक शहर के एक छोटे से गाँव खांद्रा में हुआ था। नीरज के परिवार में इनके पिता सतीश कुमार पेशे से एक छोटे किसान हैं और इनकी माता सरोज देवी एक गृहणी है और इनकी दो बहन भी है। जैवलिन थ्रो में नीरज की रुचि तब ही आ चुकी थी जब ये केवल 11 वर्ष के थे और पानीपत स्टेडियम में जय चौधरी को प्रैक्टिस करते देखा करते थे।
नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत जीवन
नाम | नीरज चोपड़ा |
पूरा नाम | नीरज चोपड़ा |
पेशा (Profession) | एथलिट |
कोच (Coach) | गैरी कालवेर्ट नसीम अहमद क्लाउस बर्तोनेटज़ वार्नर डैनिएल्स उवे होहं |
ऊंचाई (Height) | 5 फ़ीट 11 इंच |
वजन (Weight) | 80 किलोग्राम |
जन्म तिथि (Birthday) | 24 दिसंबर 1997 |
उम्र (Age) | 24 वर्ष |
जन्म स्थान (Birthplace) | पानीपत, हरयाणा |
गृहनगर (Hometown) | पानीपत, हरयाणा |
राशि (Zodiac) | मकर राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू (Hinduism) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
व्यक्तिगत जीवन (Personal Life) | |
माता (Mother) | — |
पिता (Father) | सतीश कुमार |
बहन (Sister) | दो बहन |
वैवाहिक जीवन | अवैवाहिक |
पत्नी (Wife) | — |
शिक्षा (Education) | |
विद्यालय (School) | — |
महाविद्यालय (College) | डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हरयाणा |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | स्नातक (Distance Progeam) |
खेल जीवन (Sports) | |
खेल | जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) |
कोच (Coach) | Klaus Bartonietz |
कीर्तिमान (Record) | कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में भारत को सबसे पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले खिलाड़ी। |
तमगा (Medals) | 🥇स्वर्ण पदक टोक्यो ओलिंपिक – 2020, विश्व जूनियर चैंपियनशिप – 2016, साउथ एशियाई गेम्स – 2016, एशियाई चैंपियनशिप – 2017, एशियाई गेम्स – 2018, कामनवेल्थ गेम्स – 2018, 🥈रजत पदक एशियाई जूनियर चैंपियनशिप – 2016, 🥉कांस्य पदक |
सम्मान (Honoured) | वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित। 2020: विशिस्ट सेवा मैडल 2021: स्पोर्टस्टार द्वारा ACES अवार्ड से सम्मानित 2021: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित 2022: खेलकूद के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित |
सोशल मीडिया (Social Media) |
नीरज चोपड़ा का खेल जीवन
नीरज चोपड़ा का खेल में रूचि तो 11 वर्ष की उम्र में ही आ चूका था और इनके इस रूचि को वास्तविकता देने में इनका साथ दिया था, इनके चाचा ने और यह तय कर लिया था की ये खेल कूद में आगे बढ़ेंगे। नीरज ने वर्ष 2014 में सबसे पहला भाला ₹7000 में ख़रीदा था और कुछ समय बाद इन्होने ₹1 लाख रूपए की जैवलिन राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने के लिए ख़रीदा था।
वर्ष 2016 में इन्होने साउथ एशियाई गेम्स में 82.23 मीटर भाला फेंक कर भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड के बराबरी की थी और इस गेम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वर्ष 2016 में आयोजित विश्व U-20 में भी अपने अच्छे प्रदर्शन के बदौलत स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इतने अच्छे खेल प्रदर्शन के बावजूद ये रिओ ओलिंपिक 2016 के उम्र की समय सिमा के वजह से क्वालीफाई करने से चुके थे।
इसे भी पढ़ें: मीराबाई चानू का जीवन परिचय
वर्ष 2018 में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में नीरज ने अपना सबसे जोरदर प्रदर्शन के बदौलत 86.47 मीटर का थ्रो करके मीडिया में काफी ज्यादा प्रचलित हुए और साथ ही इस गेम में इन्होने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। इस कामनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जितने के पश्चात ही इन्हे भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था।
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में
वर्तमान में नीरज टोक्यो ओलिंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत जेवलिन थ्रो इवेंट में फाइनल में पहुँच चुके हैं और देश को ओलिंपिक में एक और पदक दिलाने की उम्मीद जगा चुके हैं। नीरज चोपड़ा का टोक्यो ओलिंपिक 2020 में फाइनल मैच आगामी 7 अगस्त 2021 को संध्याकाल के समय 4:30 बजे खेला जाएगा।
Update 8/07/2021: नीरज चोपड़ा भारत की ओर से देश को टोक्यो ओलिंपिक 2020 के Javlin Throw प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाने वाले सबसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक यह पदक हासिल करने में कामयाब हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: पी वी सिंधु का जीवन परिचय
नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो वीडियो टोक्यो ओलिंपिक 2020
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने नीरज चोपड़ा के जीवनी को पढ़ा और उनके खेल जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन को जाना। इस लेखके अलावा आपके मन में कोई और भी सवाल या व्यथा हो तब आप निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं, धन्यवाद। महात्मा गाँधी का जीवन परिचय यहां पढ़ें।
FAQs
Q: नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में किस खेल से सम्बंधित है?
उत्तर: नीरज टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भाला फेंक (Javline Throw) से सम्बंधित हैं।
Q: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर: स्वर्ण पदक।
Q: नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है?
उत्तर: 24 वर्ष।

जैकी कुमार ने Bachelor of Arts में स्नातक डिग्री प्राप्त किया है और ये एक व्यापारी हैं, इसके साथ ही ये अपने Passion को फॉलो करते हुए अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर हिंदी में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।
लिखना बहुत अच्छा संदेश देता है । हर किसी को।
अपने जीवन में, अपने लिए न सही तो दूसरों के लिए अवश्य लिखना चाहिए।
धन्यवाद
अपना कीमती समय देकर निचे कमेंट कर हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद्।
Niraj chopra game se pehele atmy mai the ki baad mai gaye akhir biraj army mai kaise gaye?
नीरज चोपड़ा जी पहले से गेम थे और गेम में रहने के दौरान ही वो आर्मी में गए और फिर आर्मी में रहते हुए अब ओलिंपिक और बाकि अन्य इवेंट में अपना प्रदर्शन करते हैं। कमेंट करने के लिए धन्यवाद।
Bahut acha
Sandar pradrsan neeraj Chopra ka hai
Ham bhi khel na chahte hai javlin thro