बॉक्सर पूजा रानी बोहरा कौन है? Age, Family, Biography, Medals

एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक भारत को दिलाने वाली पूजा रानी एक भारतीय बॉक्सर खिलाड़ी है। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में अब अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत समाचार में छाई हुई है और इन्हे प्रसिद्धि मिल रही है। ऐसे में देश की जनता इनके बारे जानना और पढ़ना चाहती है इसलिए इस लेख में आपको पूजा रानी के जीवन और इनके खेल से जुड़ी हर जानकारी आपके सामने प्रस्तुत करने की हमारी कोशिश रहेगी।

बॉक्सर पूजा रानी बोहरा कौन है? Age, Family, Biography, Medals
पूजा रानी बोहरा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में

पूजा रानी बोहरा कौन है?

पूजा रानी बोहरा भारत की एक middleweight बॉक्सर है, जो भारत के लिए एशियाई चैंपियनशिप में अब तक भारत को 2 स्वर्ण पदक दिला चुकी है। पूजा रानी बोहरा का जन्म 17 फरवरी 1991 को हरयाणा के भिवानी जिला अंतर्गत एक छोटे से गाँव निमड़ीवाली में हुआ था। इनके पिताजी का नाम राजबीर सिंह है जो पेशे से एक सब-इंस्पेक्टर हैं और इनकी माता जी दमयंती देवी एक गृहणी हैं। अपने कुल तीन भाई बहनो में यह सबसे छोटी है।

हरयाणा के जिस क्षेत्र से यह आती है वह क्षेत्र खासकर कबड्डी और कुश्ती जैसे खेलों के अधिक प्रसिद्ध है और दूसरी तरफ इस क्षेत्र की महिलाओं का जुड़ाव खेल कूद में होना ही अपने आप एक कल्पना था, क्यूंकि यह क्षेत्र कभी पुरुष प्रधान हुआ करता था। लेकिन अब वक़्त के साथ काफी बदलाव आ चुके हैं। यही सब कारण है की पूजा रानी को इनके क्षेत्र का मशहूर हवा सिंह बॉक्सिंग अकादमी से जुड़ने में एक वर्ष का समय लग चूका था।

इनके पिता को यह बिलकुल पसंद नहीं था की पूजा बॉक्सिंग सीखे और इनके घर पर काफी चीज़ों का प्रतिबन्ध भी हुआ करता था। कई बार तो खेल के दौरान चोटिल होने पर अपने पिता के डर की वजह से जब तक इनका चोट ठीक न हो जाता, तब तक ये अपने सहेलिओं के घर रुकना पसंद करती थी।

पूजा ने अपने एक इंटरव्यू में ऐसा भी कहा है की इनके पिताजी अक्सर ऐसा कहा करते थे की ‘अच्छे बच्चे बॉक्सिंग नहीं खेलते हैं’। केवल इतना ही नहीं जब इनके पिताजी को यह खबर लगी की पूजा बॉक्सिंग करती है तब तो इन्होने इनकी पढ़ाई भी कुछ महीनो के लिए बंद करवा दिया था। इनसब में अगर किसी ने इनका साथ दिया था तब वो थे इनके कोच संजय कुमार श्योराण और इन्ही ने किसी तरह से इनके परिवार वालों को समझाया और उन्हें बॉक्सिंग करने की आज्ञा दिलाये। हालंकि अब इनके पिताजी और इनका पूरा परिवार इनपर गर्व महसूस करता हैं।

पूजा रानी बोहरा का व्यक्तिगत जीवन

नामपूजा रानी
पूरा नामपूजा रानी बोहरा
पेशा (Profession)बॉक्सर
ऊंचाई (Height)5 फ़ीट 8 इंच
वजन (Weight)75 किलोग्राम
जन्म तिथि (Birthday)17 फरवरी 1991
उम्र (Age)30 वर्ष (2021 में)
जन्म स्थान (Birthplace)निमड़ीवाली, भिवानी, हरयाणा
गृहनगर (Hometown)निमड़ीवाली, भिवानी, हरयाणा
राशि (Zodiac)कुंभ
धर्म (Religion)हिन्दू (induism)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)
माता (Mother)दमयंती देवी
पिता (Father)राजबीर सिंह
बहन (Sister)पूनम बोहरा (बड़ी बहन)
वैवाहिक जीवनअरविन्द बोहरा (बड़ा भाई)
पति (Husband)अवैवाहिक
शिक्षा (Education)
विद्यालय (School)-NA-
महाविद्यालय (College)-NA-
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)-NA-
खेल जीवन (Sports)
खेलबॉक्सिंग
कोच (Coach)संजय कुमार श्योराण
कीर्तिमान (ecord)एशियाई गेम्स में 2 बार स्वर्ण पदक जीता
तमगा (Medals)🥇स्वर्ण पदक
एशियाई चैंपियनशिप – 2019,
एशियाई चैंपियनशिप – 2021
🥈रजत पदक
एशियाई चैंपियनशिप – 2012
🥉कांस्य पदक
एशियाई चैंपियनशिप – 2015,
एशियाई गेम्स – 2014
सोशल मीडिया (Social Media)Twitter, Instagram
पूजा रानी बोहरा का व्यक्तिगत जीवन

पूजा रानी बोहरा का खेल जीवन

पूजा रानी बोहरा का इस खेल के प्रति रूचि का अंदाज़ आप इसी बात से लगा सकते हैं की यह अपने खेल को खेलने के लिए अपने परिवार के खिलाफ और इनसे चुप-चाप बॉक्सिंग अकादमी में दाखिला ले लिया था। इनके खेल जीवन में सबसे मोड़ तो तब आया जब इन्होने वर्ष 2009 में स्टेट चैंपियनशिप के दौरान सबसे कुशल खिलाड़ी प्रीती बेनीवाल को हराया था। इस गेम के पश्चात पूजा रानी बोहरा अपने राज्य की युवा चैंपियन बन गयी।

इस गेम के पश्चात ही इनके परिवार वालों ने इन्हे इनके खेल में सहयोग करना शुरू कर दिया था और यहाँ तक की इनके पिताजी ने इन्हे एक नयी बाइक भी तोहफे के तौर पर दिलाई।

इसे भी पढ़ें: मेडिटेशन (ध्यान) क्या है? और इससे जुड़े फायदे

कभी-कभी यह जरुरी नहीं की आपका किस्मत अगर आपका साथ दे रहा हो तब हालात भी आपका साथ दे। एक घटना वर्ष 2017 के दिवाली की है जब इनका हाथ जल गयाथा और इस घटना के पश्चात यह करीब 6 महीनो तक अपने खेल से दूर रही और जब धीरे-धीरे इनका हाथ ठीक इनके जल्दी ट्रेनिंग करने के चक्कर में इनके कंडे में चोट लगा और यह फिर से चोटिल हो गयी।

इतनी सारी शारीरिक समस्याओं को झेलने के पश्चात भी इन्होने हार नहीं मानी और फिर से खेलना शुरू किया। फिर वर्ष 2019 एशियाई चैंपियनशिप में चीन की खिलाड़ी वांग लीना को हराकर एक आवरण पदक अपने नाम किया।

पूजा रानी बोहरा ने ऐसे कई सारे पदक स्टेट, राष्ट्रीय और अंतरष्ट्रीय स्टार पर अपने नाम किये हैं जो की तारीफ़ के काबिल हैं और हर वक़्त अपने देश का झंडा अपने बेहतरीन खेल के बदौलत ऊँचा किया है।

इसे भी पढ़ें: मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu Biography in Hindi

पूजा रानी बोहरा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में

वर्ष 2016 में आयोजित रिओ ओलिंपिक के के क्वालिफिकेशन रॉउंडमेयह अपनी जगह बनाने में नाकामयाब शाबित हुई थी पर वर्ष 2020 में आयोजित टोक्यो ओलिंपिक के लिए इन्होने क्वालीफाई भी किया और अब यह अल्जीरिया के एचरक छाएब को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

पूजा रानी बोहरा टोक्यो ओलिंपिक ओलिंपिक 2020 वीडियो

निचे दिए गए वीडियो के माध्यम से आप पूजा रानी वोहरा का टोक्यो ओलिंपिक मैच का गेम देख सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=9oSwQ7pROoo
पूजा रानी बोहरा टोक्यो ओलिंपिक में बॉक्सिंग करते हुए। श्रोत: Unique News यूट्यूब चैनल

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने हमार देश की बॉक्सर पूजा रानी बोहरा के बारे में पढ़ा और इनसे प्रेरणा भी लिया। अगर आपके मन में इनसे ज़ुरा कोई सवाल हो तब ाफमें अवश्य निचे कमेंट करके बताएं, धन्यवाद।

FAQ’s

पूजा रानी बोहरा कौन है?

पूजा रानी बोहरा भारत की एक middleweight बॉक्सर है, जो भारत के लिए एशियाई चैंपियनशिप में अब तक भारत को 2 स्वर्ण पदक दिला चुकी है। पूजा रानी बोहरा का जन्म 17 फरवरी 1991 को हरयाणा के भिवानी जिला अंतर्गत एक छोटे से गाँव निमड़ीवाली में हुआ था।

पूजा रानी बोहरा किस खेल से सम्बंधित है?

पूजा रानी बोहरा बॉक्सिंग खेल से सम्बंधित है।

पूजा रानी बोहरा किस राज्य से सम्बंधित है?

पूजा रानी बोहरा भारत की हरयाणा राज्य से सम्बन्धितहै।

Leave a Comment