मध्य प्रदेश में इन दिनों Divya Darbar Bageshwar Dham Sarkar Chhatrapur वाले, अपने हनुमान भक्ति और अनुपम शक्ति के बल पर बागेश्वर धाम वाले महाराज Dhirendra Shashtri ji Maharaj पिछले कुछ समय से Social Media के साथ ही TV और Print Media में भी छाये हुए हैं।
दरअसल Dhirendra Shashtri ji Maharaj केवल लोगों की मन ही बात मिनट भर में पता कर लेते हैं और साथ ही लोगों को उनकी समस्या का समाधान भी देते हैं।
बागेश्वर धाम सरकार से जुड़ी रोचक बातें
चलिए जानते हैं Bageshwar Dham Sarkar Chhatrapur जी से जुड़ी कुछ रोचक बातों को।
- हनुमान जी के परम भक्त हैं, बागेश्वर धाम महाराज वाले बाबा।
- मध्य-प्रदेश में इन दिनों Bageshwar Dham Sarkar का काफी बोलबाला है।
- लाखों की संख्या में प्रति दिन श्रद्धालु यहां अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं।
- Dhirendra Shashtri ji Maharaj समस्या सुनने के साथ ही उस समस्या का उपाय भी बताते हैं।
- लोगों की मन की बात को बिना बताये जान लेते हैं।
- बागेश्वर धाम पूरी तरह से निशुल्क सेवा करती है, यहां किसी भी चीज़ के पैसे नहीं लिए जाते।
- फिर भी अगर आप इक्षुक हो तब अपनी सुविधा और क्षमता अनुसार दान कर सकते हो।
- बागेश्वर धाम में निशुल्क महाप्रसाद और लंगर लगाया जाता है।
- बागेश्वर धाम में दान अथवा चढ़ावे के रूप में मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल, गरीब कन्याओं के विवाह कराने में किया जाता है।
Bageshwar Dham में अर्जी कैसे लगाएं?
बागेश्वर धाम की महिमा काफी अपरम्पार है और चंदेल के बागेश्वर धाम में आज भी काफी पुराणी मूर्तियां मौजूद है। इसके अलावा Bageshwar Dham के दिव्य दरबार की अलौकिक महिमा भी अपरंपार है। बागेश्वर धाम में अपनी अर्ज़ियाँ लगाने की विधि कुछ इस प्रकार है:
- सबसे पहले बागेश्वर धाम पर पहुंचे।
- साथ में एक नारियल लाल रंग के कपडे में जरूर लपेट कर लाएं।
- वहाँ मौजूद बागेश्वर बालाजी मंदिर की 21 परिक्रमा करें।
- ध्यान रहें परिक्रमा करने के दौरान श्री-राम नाम का जप अवश्य करें।
- तत्पश्चात अपनी इक्षा अनुसार 1, 2 या फिर 5 पाठ हनुमान चालीसा की करके बालाजी को सुनाये।
- इसके बाद मन में जो भी अर्ज़ी लेकर आये, उसे मन में रखते हुए लाल कपड़े से बंधे नारियल को बागेश्वर बालाजी के प्रांगण में बांध दें।
एक बात का ध्यान रहे नारियल के साथ इस्तेमाल किया किया जाने वाले कपड़े का रंग जरूरत के अनुरूप अलग भी हो सकती है। जैसे:
- लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल सामान्य समस्या से जुड़ी अर्जी के लिए करें।
- पिले रंग के कपड़े का इस्तेमाल शादी-विवाह से संबंधित अर्जी के लिए करें।
- पिले रंग के कपड़े का इस्तेमाल भूत प्रेत से संबंधित समस्याओं के निवारण में करें।
मिलता जुलता लेख: पूर्णिमा कब है?
बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्ज़ी कैसे लगाए?
कई बार कई लोगों के लिए बागेश्वर धाम जाकर अर्ज़ी लगाना लगभग नामुमकिन सा होता है। ऐसी परिस्तिथि में में धीरेन्द्र शास्त्री महाराज घर से अर्ज़ी लगाने का सुझाव देते हैं। इसके लिए आपको ये काम करने की जरूरत पड़ती है।
- एक नारियल लें और कागज़ पर अर्ज़ी लिखकर इस लाल कपडे में नारियल में बाँध दें।
- ॐ बागेश्वराय नमः का एक माला जाप करें।
- नारियल को घर के मंदिर में रख लें।
- भविष्य में जब कभी बागेश्वर धाम जाना हुआ। तब साथ में नारियल ले जाएँ और नारियल को वहाँ बाँध दें।
- ध्यान रहे प्याज-लहसुन और मांस-मदिरा का सेवन न करें।
- अगर आपने अच्छे मन से अर्ज़ी लगाएंगे तब आपकी अर्ज़ी स्वीकार हुई या नहीं! इस चीज़ की जानकारी आपके सपने में बन्दर आकर दे जाएंगे।
बागेश्वर धाम में पेशी कैसे लगाए?
बागेश्वर धाम में पेशी लगाने की प्रक्रिया अर्ज़ी लगाने के साथ ही शुरू हो जाती है। अर्ज़ी बाद पेशी लगाने की प्रक्रिया थोड़ी कठिन होती है। लेकिन जिन श्रद्धालु का मन साफ़ होता है, उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती।
- सबसे पहले बागेश्वर धाम के ऑफिस में कॉल करें।
- यहां से आपको टोकन बंटने की तिथि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- धाम जाने के पश्चात एक पर्चे में अपना नाम, पता मोबाइल नंबर इत्यादि लिखकर इसे पति में दाल दें।
- पति खुलने के बाद जब आपकी पेशी लगेगी तब आपको कॉल के माध्यम से सुचना कमिटी द्वारा दे दी जाएगी।
Dhirendra Shashtri ji महाराज से बात कैसे करें?
चूँकि बागेश्वर बालाजी धाम अब काफी प्रचलित हो चूका है। इसलिए Dhirendra Shashtri ji Maharaj से बात करने के लिए Token की आवश्यकता पड़ती है। जिसके Waiting List 12 से 15 दिनों तक हो सकती है। टोकन प्राप्त करने के लिए Bageshwar Balaji Dham के ऑफिस Mobile Number पर संपर्क करें। जिसकी जानकारी आपको इस लेख के अंत में मिल जाएगी।
मिलता जुलता लेख: शिव के 108 नाम
बागेश्वर धाम कैसे जाए? | Bageshwar Dham Address
बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्तिथ है। बागेश्वर धाम सतना और झाँसी हाईवे के बिच गढ़ा ग्राम में स्तिथ है। यहां सड़क, हवाई मार्ग और ट्रैन से जाने के कई सारे विकल्प मजूद हैं। इसके अलावा आप अपनी Personal Car से भी बागेश्वर धाम जा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल Google Map की आवश्यकता पड़ेगी।
सड़क मार्ग (Bus/Car)से बागेश्वर धाम कैसे जाए?
सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम जाने के लिए सबसे नज़दीकी शहर सतना और झाँसी है। जिसमे सतना से बागेश्वर धाम बस के जरिये 3.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। आपको बता दें, झाँसी से बागेश्वर धाम जाने के लिए बस की उतनी अधिक सुविधा नहीं है। इसके अलावा छत्रपुर जिले के नज़दीक महत्वपूर्ण स्थान कुछ इस प्रकार है:
- नौगॉव से छत्रपुर की दुरी: 24 किलोमीटर
- महोबा से छत्रपुर की दुरी: 54 किलोमीटर
- बाँदा से छत्रपुर की दुरी: 105 किलोमीटर
- झाँसी से छत्रपुर की दुरी: 133 किलोमीटर
- शिवपुरी से छत्रपुर की दुरी: 232 किलोमीटर
- विदिशा से छत्रपुर की दुरी: 274 किलोमीटर
- भोपाल से छत्रपुर की दुरी: 342 किलोमीटर
इसके अलावा दिल्ली, भोपाल और इंदौर से छतरपुर के लिए 24 घंटे बस सेवा मौजूद है।
Train से बागेश्वर धाम कैसे जाए?
साल 2017 में छत्रपुर रेलवे स्टेशन की शुरुआत की गयी थी। जिसे महाराजा छत्रसाल स्टेशन छत्रपुर (MSCS) के नाम से भी जाना जाता है। छत्रपुर स्टेशन जाने के लिए झाँसी, भोपाल, उज्जैन और इंदौर से छत्रपुर जाने के लिए डायरेक्ट ट्रैन की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा छत्रपुर स्टेशन से नजदीकी स्टेशन कुछ इस प्रकार है:
- खजुराहो से छत्रपुर स्टेशन की दुरी: 45 किलोमीटर
- ललितपुर से छत्रपुर स्टेशन की दुरी: 135 किलोमीटर
- हरपालपुर से छत्रपुर स्टेशन की दुरी: 55 किलोमीटर
- झाँसी से छत्रपुर स्टेशन की दुरी: 125 किलोमीटर
- मौरानीपुर से छत्रपुर स्टेशन की दुरी: 65 किलोमीटर
- सतना से छत्रपुर स्टेशन की दुरी: 140 किलोमीटर
बागेश्वर धाम जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना पड़ेगा?
आब्जेश्वर धाम बालाजी छतरपुर जाने के लिए आप खजुराहो, हरपालपुर या फिर नजदीकी सबसे बड़ी शहर झाँसी अथवा सतना उतर सकते हो।
Aeroplane से बागेश्वर धाम कैसे जाए?
छत्रपुर जाने के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा तो मौजूद नहीं है, लेकिन नज़दीकी शहर से छत्रपुर जाने के लिए वर्तमान समय में मौजूदा विकल्प कुछ इस प्रकार है:
- सबसे नजदीकी हवाई अड्डा खजुराहो डिस्ट्रिक्ट में में मौजूद है जो की Khajuraho Civil Aerodrome के नाम से जाना जाता है और छत्रपुर से इस एयरपोर्ट की दुरी लगभग 45 किलोमीटर है। लेकिन इस हवाई अड्डे में प्रमुख शहरों से हवाई जहाज की सुविधा काफी सिमित हैं।
- इसके अलावा सबसे नज़दीकी और सबसे प्रमुख हवाई अड्डा कानपूर हवाई अड्डा है। जो छत्रपुर से लगभग 190 किलोमीटर की दुरी पर मौजूद है। कानपूर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए हवाई जहाज़ 24 घंटे मौजूद है।
Bageshwar Dham मोबाइल Contact Details
ऑनलाइन सोशल मीडिया में मौजूद जानकारी के अनुसार Bageshwar Dham Balaji Sarkar Chhatrapur का लोकेशन से लेकर Social Media अकाउंट और Mobile Number कुछ इस प्रकार है:
Office Mobile Number | 081205 92371 / 089828 62921 |
Official e-Mail ID | [email protected] |
Official Website | bageshwardham.co.in |
Instagram ID | @iambageshwardhamsarkar |
Twitter ID | @bageshwardham |
Facebook ID | @BageshwarDhamSarkarOfficial |
YouTube Channel | क्लिक करें |
Google Map Location | क्लिक करें |
बागेश्वर धाम का पता | बागेश्वर धाम ग्राम – गढ़ा, पोस्ट – गंज, जिला – छतरपुर राज्य: मध्य प्रदेश, PIN – 471105 |
अंतिम शब्द
इस लेख में आपने बागेश्वर धाम से जुडी जानकारियों को प्राप्त किया। साथ ही आपने ये भी जाना की बागेश्वर धाम कैसे जाया जा सकता है। इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत, सुझाव या सवाल आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें जरर बतलायें, धनयवाद।
FAQs
Q: बागेश्वर धाम कैसे जाए?
उत्तर: बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छत्रपुर जिले में स्तिथ है। यहां जाने के लिए Bus, Train की सुविधा आसानी से मौजूद है। अधिक जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
Q: बागेश्वर धाम कहाँ है?
उत्तर: बड़गेश्वर धाम मध्य-प्रदेश के छत्रपुर जिले में ग्राम-गढ़ा, पोस्ट-गंज में स्तिथ है।
Q: बागेश्वर धाम में किसकी मूर्ति है?
उत्तर: बागेश्वर धाम में बालाजी की मूर्ति मौजूद है।
Q: बागेश्वर धाम की फीस कितनी है?
उत्तर: बागेश्वर धाम से भक्तो को दी जाने वाली सेवाएं बिल्कुल मुफ्त है। अगर कोई भक्त ऐक्षिक रूप से दान करना चाहता हो तब वो कर सकता है।
Q: बागेश्वर महाराज के गुरु कौन हैं?
उत्तर: फ़िलहाल यहां के महाराज श्री धीरेन्द्र शास्त्री जीमहाराज हैं।

wikiHindi कुछ लेखकों का समूह है, जो विभिन्न क्षेत्र की जानकारीयों को Research करके आप तक आपकी मातृ-भाषा हिंदी में पहुंचाने का प्रयास करता है और wikiHindi के इस लेखक समूह का केवल एक ही उद्देश्य है आप तक ‘सही एवं सटीक’ जानकारी पहुँचाना। इस समूह के के द्वारा लिखे गए लेख से आप स्वयं को देश-दुनिया में घट रही भिन्न प्रकार की घटनाओं से खुद को अपडेट रख पाते हैं।