इस लेख में दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया से जुड़े सामान्य ज्ञान हिंदी (Asia GK Question in Hindi) में दी गयी है। जिसका उपयोग करके आप भी अपने सामान्य ज्ञान की जानकारी को काफी हद तक बढ़ा सकते हो।
एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के ”आसु” (Asu) से हुई है, जिसका अर्थ है- ”उदित सूर्य ” लेकिन कुछ लोग आसु का अर्थ पूर्व भी बताते हैं।
एशिया के उत्तर में ध्रुव सागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशान्त महासागर तथा पश्चिम में यूराल पर्वत से घिरा है। एशिया पूर्वी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव सागर तक स्थित है। यह 10 डिग्री दक्षिण से 80.41 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 26.06 डिग्री पूर्व से 169.40 डिग्री पूर्व देशान्तर रेखाओं के बीच स्थित है।
एशिया सामान्य ज्ञान | Asia GK One liner
- एशिया विश्व का सर्वाधिक क्षेत्रफल (4,40,30,300 वर्ग किलोमीटर) वाला महाद्वीप है। यह पृथ्वी के स्थल भाग के 30% क्षेत्र को घेरे हुए है। इसमें 45 देश स्थित हैं।
- एशिया महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है।यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है।
- एशिया में विश्व की सबसे ऊँचा पर्वत शिखर एवरेस्ट (8848 मी॰) हिमालय पर्वत श्रेणियों में स्थित है।
- विश्व का सर्वाधिक ऊँचा और विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है। जो मध्य एशिया में 4,875 मीटर ऊँचा तथा 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
- एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पठार ‘पामीर’ है, जिसकी औसत ऊँचाई 5,000 मीटर है। इसी कारण पामीर को ‘विश्व का छत’ (Roof of the world) कहते हैं।
- एशिया महाद्वीप के दक्षिणी तट पर हिन्द चीन, मलाया, भारत और अरब के प्रायद्वीप हैं।
- एशिया के प्रमुख द्वीप- जापान द्वीप समूह, फार्मोसा, फिलीपीन्स, इण्डोनेशिया, सिंगापुर, महाद्वीप, श्रीलंका, साइप्रस, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप हैं।
- एशिया के दक्षिण पूर्व में स्थित प्रमुख द्वीप- जावा, सुमात्रा, बोर्नियों तथा सेलेबिज है। इनमें सर्वाधिक घने रूप में बसा हुआ द्वीप जावा है।
एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं-
- अरब का प्रायद्वीपीय (विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप जिसका क्षेत्रफल 32,50,000 वर्ग कि॰मी॰)
- दक्कन का प्रायद्वीप
- इण्डोचीन का प्रायद्वीप
मिलता जुलता लेख: हिंदी सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi
एशिया की प्रमुख घाटियाँ | Asia GK Valleys
- गंगा-सिंधु-ब्रह्मपुत्र की घाटी
- दजला-फरात की घाटी
- ह्रांगहो की घाटी
- इरावती की घाटी
- यांगसी क्यांग की घाटी
एशिया महाद्वीप की प्रमुख खाड़ियाँ | Gulf of Asia GK
- बंगाल की खाड़ी
- खम्भात की खाड़ी
- कच्छ की खाड़ी
- फारस की खाड़ी
- टोंगकिंग की खाड़ी
- अदन की खाड़ी
एशिया का प्रमुख उपसागर
- बेरिंग सागर
- जापान सागर
- आखोंटस्क सागर
- लाल सागर
- कैस्पियन सागर
- काला सागर
- भूमध्यसागर
- पूर्वी चीन सागर
- दक्षिणी चीन सागर
- सुण्डा सागर
- मारमोरा सागर
मिलता जुलता लेख: भारत की नदियाँ और परियोजना
एशिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ
- हिमालय पर्वत श्रेणी
- खिंगन पर्वत श्रेणी
- थ्यानासान पर्वत श्रेणी
- अल्टाई पर्वत श्रेणी
एशिया के प्रमुख बंदरगाह | Asia GK Port in Hindi
क्रमांक | बंदरगाह | देश |
1. | कोलकाता | भारत |
2. | मुंबई | भारत |
3. | चेन्नई | भारत |
4. | कोलंबो | श्री लंका |
5. | जकार्ता | इंडोनेशिया |
6. | करांची | पकिस्तान |
7. | मनीला | फिलीपींस |
8. | बैंकाक | थाईलैंड |
9. | हांगकांग | छीना |
10. | सिंगापुर | सिंगापुर |
11. | यंगून | म्यांमार |
12. | याकोहामा | जापान |
13. | पोर्ट आर्थर | — |
14. | सैगोन | — |
15. | बसरा | इराक |
16. | शंघाई | चीन |
17. | बुशहर | एशिया |
18. | अदन | यमन |
Asia GK One Liner सामान्य ज्ञान
- एशिया महाद्वीप के अति प्राचीन युग के स्थल खंड अंगालैंड (रूस) और गोंडवाना लैंड (दक्षिण भारत) स्थित है।
- एशिया में विश्व के सभी धर्मों के अनुयायी रहते हैं, इसलिए एशिया को सभी धर्मों की आधभूमि भी कहते हैं।
- एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन तथा सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश मकाऊ स्थित है।
- एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है।
- एशिया में सबसे लंबी नदी यांगसी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397 मी॰) की है।
- एशिया में फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में मेरियाना गर्त (11,776 मी. गहरा) मौजूद है।
- विश्व की सबसे गहरी झील बेकाल झील (धरातल से 1940 मी॰ गहरा और समुद्र तल से 1485 मी॰ गहरा) एशिया में ही स्थित है।
- विश्व की सबसे बड़ी झील (आंतरिक सागर) कैस्पियन सागर (3,71,800 किलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत) एशिया महादेश में ही स्थित है।
- एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील (4,267मी॰ ऊँचा) लद्दाख व तिब्बत में स्थित है।
- एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम (11,405 मिलीमीटर) मेघालय, भारत में स्तिथ है। इससे पहले चेरापूँजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था।
- एशिया में सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग (9438 कि॰मी॰) है। जो मास्को से नोखोदका तक जाता है। इसके मार्ग में 97 स्टेशन पड़ते हैं।
- एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन पेइचिंग (चीन) में है। यह 5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है।
- एशिया में विश्व का सबसे लंबा प्लेटफार्म खड़गपुर- पश्चिम बंगाल भारत में स्थित है। इसकी लंबाई 833 मीटर है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक ऊँचा टावर पेट्रोनास टावर्स मलेशिया में स्तिथ है। यह 1482.61 फीट ऊँचा है।
शिकागो के सीयर्स टाॅवर 1454 फीट ही ऊँचा है।
मिलता जुलता लेख: Today Current Affairs in Hindi
एशिया और विश्व में सर्वाधिक
- एशिया महाद्वीप में स्थित जापान विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है।
- विश्व की सर्वाधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश मलेशिया है।
- एशिया में स्थित जापान विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश है।
- विश्व का सर्वाधिक रेडियो बनाने वाला देश हांगकांग एशिया महाद्वीप में ही स्थित है।
- विश्व का सर्वाधिक समाचार पढ़ने वाला देश हांगकांग है।
- विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
- विश्व का सर्वाधिक अबरख उत्खनित करने वाला देश भारत है।
- एशिया में विश्व की सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश भारत है।
- विश्व की सर्वाधिक टिन अयस्क व टिन संकेन्द्र की उत्खनित करने वाला देश मलेशिया है।
- एशिया महाद्वीप के जैकोबाद स्थान में स्थित बरर्खोयान्सक को पृथ्वी का शीत ध्रुव (Cold pole) कहा जाता है।
- एशिया महाद्वीप के टुण्ड्रा प्रदेश की प्रमुख वनस्पति लाइकन, शैवाल तथा घास है। इराक के मध्य में फारस की खाड़ी में गिरने वाली दजला-फरात नदियों के मध्य की भूमि को ” मेसोपोटामिया” कहते हैं।
मिलता जुलता लेख: हिंदी पत्र लेखन | Letter in Hindi
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने एशिया महाद्वीप से जुड़े काफी अहम् और मुख्य जानकारी को प्राप्त किया। जिसमे आपने एशिया की प्रमुख घाटी, प्रमुख खाड़ी और पर्वत श्रेणी के साथ ही एशिया का प्रमुख बंदरगाह और एशिया से जुड़े One Liner सवालों को उसक जवाब के साथ जाना। इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई सवाल शिकायत या समस्या हो तब निचे कमेंट करके हमें जरूर बतलायें, धन्यवाद्।
FAQs
Q: एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहाँ है?
उत्तर: एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन में है, जो पेइचिंग के नाम से जाना जाता है।
Q: विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश कौन सा है?
उत्तर: विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।

जैकी कुमार ने Bachelor of Arts में स्नातक डिग्री प्राप्त किया है और ये एक व्यापारी हैं, इसके साथ ही ये अपने Passion को फॉलो करते हुए अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर हिंदी में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।