e-RUPI क्या है? यह काम कैसे करता है और इसके फायदे

देश के प्रधान मंत्री मोदी 2 अगस्त 2021 को शाम के समय 4:30 में देश को एक नयी प्रकार की तकनीक e-RUPI का सौगात दिए हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल कर आम इंसान लेनदेन को और सुरक्षित और सुनियोजित रूप से कर सकेगा। लेकिन आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहे होंगे की आखिर यह e-RUPI है क्या? यह काम कैसे करता है? इसके फायदे क्या होंगे? ऐसे और कई सवाल होंगे जो आपके मन में उठ रहे होंगे। ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में अंत तक मील जाएंगे।

e-RUPI Money Voucher Transfer
Reference Only

लेख में मौजूद सामग्री

e-RUPI क्या है?

e-RUPI एक प्रकार से SMS स्ट्रिंग और QR कोड जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर पैसों के लेनदेन में वाउचर की तरह उपयोग किया जाता है। e-RUPI एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस डिजिटल माध्यम से पैसों के लेनदेन की प्रणाली है, जिसका इस्तेमाल आप लाभार्थी को पैसे देने में बिना किसी कार्ड (Debit और Credit), स्मार्टफोन ऐप या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किये आप कर सकते हैं।

e-RUPI को किसने बनाया है?

e-RUPI अपने आप में देश की किसी भी रूप में सबसे पहली डिजिटल करेंसी की तरह है, और इसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2021 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लांच किया है। e-RUPI को विकसित किया है NPCI (National Payment Corporation of India), Department of Financial Services, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने।

e-RUPI काम कैसे करता है?

चूँकि e-RUPI एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस लेनदेन की सुविधा मुहैया कराता है, इसमें पैसों का लेनदेन वाउचर के रूप में किया जाता है। इस वाउचर को SMS अथवा QR Code के जरिये सीधा प्राप्तकर्ता को बिच में बिना किसी के मध्यस्थता के भेज सकते हैं।

आसान शब्दों अगर आप समझना चाहें तब यह बिलकुल उस प्रीपेड अमेज़न गिफ्ट कार्ड की तरह है जिसका उपयोग केवल उसमे दर्ज़ प्राप्तकर्ता ही कर सकता है। इसका काम है सेवा देने वाले को सेवा उपभोग करने वालों से बिना किसी तीसरे मध्यस्तथा का इस्तेमाल कर और बगैर किसी Physical Interference के लेनदेन को सुनिश्चित करना।

e-RUPI के फायदे

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक रिलीज़ में यह कहा गया था की प्रधानमंत्री डिजिटल प्रणाली का पुरजोर समर्थन करते हैं और इसका सही उपयोगकर देश के हर नागरिक को सरकारी योजनाओ तक जोड़ना चाहते हैं।

इसके लिए अब तक कई सारी योजनाएं देश में लायी गयी और यह सुनिश्चित किया गया है की इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर देश के वैसे नागरिक तक पहुंचाई जाए जिन्हे इसकी जरूरत है। e-RUPI के तहत जारी की जाने वाली वाउचर से प्रधानमंत्री के इस कार्य को और बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: IPO क्या है और इसमें कैसे निवेश करें? पूरी जानकारी

  • यह कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस सुविधा मुहैया कराता है।
  • भौतिक के बजाय यह आपको अपने बेनेफिशरी से डिजिटल माध्यम से जोड़ता है।
  • सरकार की बात करें तब e-RUPI का इस्तेमाल लेनदेन के रूप में किया जा सकेगा क्यूंकि इसमें सेवा देने वाले का और उस सेवा को ग्रहण करने वाले का जुड़ाव सीधे तौर पर बिना किसी तीसरे के मौजूदगी में होगा।
  • सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्कीम से आम लोगों सीधे तौर पर जोड़ कर फायदा पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, तथा स्वास्थ सेवाओं से जुड़े अन्य योजनाओं का लेनदेन सर्कार सीधे बहुत भोगियों से कर सकेगी। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा की इससे लाभान्वित को ही केवल फायदा पहुंचे।
  • सरकारी के अलावा गैर सरकारी क्षेत्र की संस्था इस e-RUPI के वाउचर का उपयोग अपने कर्मचारी के कल्याण और Corporate Social Responsibility प्रोग्राम के तहत कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन क्या है? यह कैसे काम करता है और इससे पैसा कैसे कमाएं?

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने यह जाना की e-RUPI क्या है? यह काम कैसे करता है और इसके फायदे क्या हैं? इनसब के अलावा आपके मन में कोई और भी सवाल हो तब आप हमें निचे कमेंट कर अवश्य बताएं, धन्यवाद।

FAQs

e-RUPI क्या है?

बिना किसी कार्ड (Debit और Credit), स्मार्टफोन ऐप या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किये आप कर सकते हैं।

e-RUPI काम कैसे करता है?

e-RUPI एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस लेनदेन की सुविधा मुहैया कराता है, इसमें पैसों का लेनदेन वाउचर के रूप में किया जाता है। इस वाउचर को SMS अथवा QR Code के जरिये सीधा प्राप्तकर्ता को बिच में बिना किसी के मध्यस्थता के भेज सकते हैं।

Leave a Comment