इसी वर्ष हमारे देश की वर्तमान वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने 2021 के केंद्रीय बजट पेशी के दौरान यह ऐलान किया था की इस वर्ष अक्टूबर माह तक वो LIC IPO लाएगी और वह अपनी कथनी पर अब काम भी काफी तेज़ी से कर रही हैं। डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक ऐसेट मैनेजमेंट के सेकेरेटरी भी इस बात की पुष्टि भी कर चुके हैं। इसके अलावा सरकार LIC विनिवेश के जरिये भी करीब 1.75 लाख रुपये अलग से जुटाने की कोशिश भी कर रही है।

जब किसी कंपनी का IPO बाज़ार में आता है तब किसी भी निवेशक के मन में सबसे पहला सवाल यह होता है की: IPO लाने वाली कंपनी कैसी है? इस कंपनी के टॉप प्रबंधन कैसे है? इस कंपनी का इतिहास कैसा है? और क्या इसमें पैसे निवेश करना सही रहेगा? ऐसे कई सारे सवाल और भी आते हैं जिसका उत्तर निवेशकों को चाहिए होता है। अगर आपके मन में भी इसी प्रकार के सवाल उठ रहे हैं तब आपको फ़िक्र करने की जरूरत नहीं है इस लेख में आपको LIC Company और इसके आने वाले IPO की जानकारी दी जाएगी।
LIC क्या है?
LIC एक राष्ट्रीकृत बीमा कंपनी है जिसे Life Insurance Corporation of India के नाम से भी जाना जाता है और यह एक सरकारी स्वामित्व वाली बिमा और निवेश कंपनी है जो भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आती है। LIC की स्थपाना वर्ष 1956 में भारत सरकार द्वारा एक अधिनियम LIC India Act को पारित कर की गयी थी। तब के समय में लगभग बीमा क्षेत्र से जुड़ी 245 कंपनियों को मर्ज करके LIC को राष्ट्रीयकृत कर इसकी स्थापना की गयी थी।
वर्तमान में हमारे देश भारत में LIC के कुल 2048 कम्प्यूटरकृत ब्रांच शाखाएं, 113 डिविशनल ऑफिस, 8 जोनल ऑफिस के साथ ही एक केंद्रीय ऑफिस कार्यरत हैं। अगर हम LIC की नेटवर्क की बात करें तब वर्तमान में 1,537,064 एजेंट्स, 342 कॉर्पोरेट एजेंट्स, 109 रेफेरल एजेंट्स, 114 ब्रॉकर तथा 42 बैंक्स इनसे जुड़े हुए हैं।
LIC का स्लोगन है ‘योगक्षेमम् वहाम्यहम‘ जिसे भागवत गीता के 9वें अध्याय के 22 वें वर्स से लिया गया है जिसका की अंग्रेजी में अर्थ है ‘Your welfare is our responsibility’
LIC के देश में कुल 8 ऑफिस हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
- ईस्ट जोन: कोलकाता
- वेस्ट जोन: मुंबई
- नार्थ जोन: नई दिल्ली
- साउथ जोन: चेन्नई
- सेंट्रल जोन: भोपाल
- ईस्ट-सेंट्रल जोन: पटना
- नार्थ सेंट्रल जोन: कानपुर
- साउथ सेंट्रल जोन: हैदराबाद
LIC के होल्डिंग्स
आप सभी के मन में कभी न कभी यह ख्याल जरूर आया होगा की आखिर LIC जब अपने ग्राहक से पालिसी की प्रीमियम वसूलती है तब उन पैसों का आखिर करती क्या है और प्रीमियम के पूरा होने पर हमें कुछ प्रतिशत के फायदे के साथ पैसे लौटाती कैसे है?
तब आपको यह जानकार हैरानी होगी की LIC उन पैसों को शेयर बाज़ार के कुछ चुनिंदा सेक्टर के कंपनी के स्टॉक में निवेश करती है और उनसे होने वले फायदे ही आपको आपके LIC के पॉलिसी पूरा होने पर लौटाती है।
LIC के होल्डिंग्स सेक्टर्स
बैंक | इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स |
सीमेंट | इंजीनियरिंग |
केमिकल तथा फ़र्टिलाइज़र | कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्टक्टर |
इलेक्ट्रिसिटी और ट्रांसमिशन | फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट |
मेटल और माइनिंग | कंस्यूमर गुड्स |
IT | स्वस्थ्य सेवाएं |
मोटर गाड़ी | होटल |
तेल और प्राकृतिक संसाधन | खुदरा |
परिवहन | कपड़ा |
लोजिस्टिक्स |
LIC IPO से जुड़ी जानकारी
जैसा की आपने ऊपर पढ़ा ही होगा की LIC जल्द ही अपना IPO इसी वित्तीय वर्ष मे जारी करने वाली है, तो LIC के IPO के लिए निवेशक अभी से ही उत्साहित हुए जा रहे हैं क्युकी यह बात सभी जानते हैं की LIC फ़ण्डामेंटली काफी मज़बूत कंपनी है और इसकी पकड़ पुरे देश में काफी मजब्बूत्त है साथ-ही-साथ देश की जनता का भरोसा इसने जीता हुआ है।
इसलिए निवेशकों का ऐसा मानना है की इसके IPO में निवेश न करना ही अपने आप में एक बड़ी गलती शाबीबत हो सकती है, और निवेश इस बात से भी अछि तरह वाकिफ हैं की जितने LIC के पॉलिसी प्रीमियम के पूरा होने पर Return नहीं दे पाते उससे कहीं ज़्यादा Return आने वाले केवल कुछ सालों में LIC के स्टॉक्स दे जाएंगे।
LIC IPO Expected Opening और Launch Date 2021
वैसे तो अभी LIC के IPO की तिथि तय नहीं हुई है पर अगर हम DIPAM सेक्रेटरी की बात को माने तब यह अक्टूबर 2021 के बाद आ सकता है। इसलिए यहाँ मैं आपको एक सुझाव जरूर दूंगा की आप इस IPO के लिए कुछ बचत करके रखें और आप भी अपना किस्मत एक बार ज़रूर आजमाएं।
LIC IPO Valuation
अभी तक LIC के द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गयी है पर अगर हम कुछ वित्तीय संस्थानों के ख़बरों की बात करें तब LIC वित्तीय वर्ष 2021-2022 में IPO के जरिए कुल 90,000 से 1 लाख करोड़ रूपए तक की फंड IPO के जरिये इकठ्ठा करने के विचार में हैं। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार KV Subramanian ने अपने कैलकुलेशन के जरिये यह संकेत दिया है की Overall Valuation करीब Rs12.85-15 लाख करोड़ की हो सकती है।
LIC IPO per Share Price (LIC के पर शेयर की कीमत)
अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है पर India Today के वेबसाइट पर जारी एक खबर के मुताबिक़ LIC के प्रत्येक शेयर की कीमत 400 से 600 रूपए के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: घर बैठे 2021 में इंटरनेट से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
निष्कर्ष
आपको इस लेख के माध्यम से LIC से जुड़ी वो साड़ी छोटी-मोटी जानकारी देने की कोशिश की गयी जिसे आप इसके IPO में निवेश से पहले जानना जरुरी था कर आपको निवेश से जुड़े फैसले लेने में भी काफी मदद करेगी। इस लेख के अलावा भी LIC से जुड़ी कुछ और जानकारी चाहिए तब निचे कमेंट कर हमसे अवश्य बताएं हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हमारी और से आपको हर संभव मदद की जाये, धन्यवाद।
FAQ’s
Q: LIC IPO Expected Opening और Launch Date 2021
Ans: वैसे तो अभी LIC के IPO की तिथि तय नहीं हुई है पर अगर हम DIPAM सेक्रेटरी की बात को माने तब यह अक्टूबर 2021 के बाद आ सकता है।
Q: LIC IPO per Share Price (LIC के पर शेयर की कीमत)
Ans: अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है पर India Today के वेबसाइट पर जारी एक खबर के मुताबिक़ LIC के प्रत्येक शेयर की कीमत 400 से 600 रूपए के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Q: LIC IPO Valuation
Ans: पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार KV Subramanian ने अपने कैलकुलेशन के जरिये यह संकेत दिया है की Overall Valuation करीब Rs12.85-15 लाख करोड़ की हो सकती है।

आकाश कुमार एक Tech-Enthusiast और एक Electronics and Communications Engineering Graduate हैं, और इनका Passion है ब्लॉगिंग करना और लोगो तक सही एवं शटीक जानकारी पहुँचाना। अपने फ्री समय में ये Spotify में गाना सुनना पसंद करते हैं।