Nykaa क्या है? Nykaa IPO, Launch Date, Share Price की पूरी जानकारी

Nykaa एक ऐसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कम्पनी जिसने कोरोना काल में बंदी के दौरान जैसे दिन-प्रतिदिन अपनी ही कमाई के रिकार्ड्स को तोड़ती जा रही थी। महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली एक बैंकर द्वारा सुरु की गयी इस स्टार्टअप के बारे में सोचा भी ना होगा की, एक दिन यह शेयर बाज़ार से भी जुड़ जाएगी। इस लेख के माध्यम से आपको Nykaa से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश की जाएगी जो आपको Nykaa IPO में निवेश करने से पहले फैसले लेने में मदद करेगी।

Nykaa क्या है Nykaa IPO, Launch Date, Share Price की पूरी जानकारी
Nykaa प्रोडक्ट्स

बहुत सरे लोग ऐसे भी होंगे जिन्हे इस बात की भी जानकारी न हो कि, आखिर Nykaa है क्या? तब आपको फ़िक्र करने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है, इस लेख में आपको Nykaa से जुड़ी हर एक जानकारी देने की कोशिश की जाएगी।

Nykaa क्या है?

Nykaa एक भारतीय e-commerce की कंपनी है, जिसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्तिथ है। Nykaa की शुरुआत एक बैंकर फाल्गुनी नायर द्वारा वर्ष 2012 में की गयी थी। यह कंपनी मुख्य रूप से सुंदरता से जुड़े प्रोडक्ट, नवीनतम फैशन से जुड़े प्रोडक्ट और सौंदर्य निखार से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है।

वर्तमान में Nykaa अपने विभिन्न माध्यम जैसे Nykaa वेबसाइट, स्मार्टफोन ऐप्स और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स बेचती है और ऑफलाइन स्टोर के बारे में बात की जाए तब तत्काल में इसके भारत के विभिन्न शहरों में इसके 76 स्टोर हैं। चूँकि ये अपने प्रोडक्ट्स को इंटरनेट के जरिये भी बेचते हैं इसलिए अब इनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी निर्यात होने लगे हैं।

आपको यह जानकार हैरानी होगी की 2012 में शुरुआत हुई इस कंपनी में कभी केवल सौंदर्य से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचे जाते थे पर इस कंपनी ने वर्ष 2015 से अपना विस्तार करना शुरू किया। इस दौरान सौंदर्य के अलावा और भी प्रोडक्ट्स इस ब्रांड के अंदर जुड़े और अब वर्ष 2020 के बारे में बातें करें तब अभी इस कंपनी के 2000 से अधिक ब्रांड्स के करीब 2 लाख के आस-पास प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं।

इस कंपनी ने अपना विस्तार करते हुए सबसे बड़ा निर्णय तो तब लिया था जब कंपनी ने महिलाओं के अलावा वर्ष 2018 में पुरुषों के लिए भी प्रोडक्ट्स, Nykaa Man ब्रांड के तहत लांच करना शुरू किया।

Nykaa का इतिहास

Nykaa की फाउंडर पूर्व में एक बैंकर फाल्गुनी नागर थी और Kotak Mahindra Capital Company में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थी। Nykaa की शुरुआत इन्होने एक ऑनलाइन e-commerce वेबसाइट की तरह की जिसका उद्देश्य था, सौंदर्य प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री करना।

  • वर्ष 2015 में Nykaa ने अपने प्रोडक्ट्स रेंज में काफी ज़्यदा वृद्धि की थी।
  • वर्ष 2018 में कंपनी ने Nykaa Man नमक एक अन्य ब्रांड को लांच किया, जो खासकर मर्दों के लिए प्रोडक्ट्स बेचती थी।
  • वर्ष 2020 में कंपनी ने Nykaa Pro नामक एक प्रीमियम सदाशयता प्लान को लांच किया था, जिसके तहत प्रीमियम ग्राहक सौंदर्य और कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स से जुड़ी सेवाओं का उपयोग Nykaa के ऐप से कर सकते हैं।
  • वर्ष 2020 में ही कंपनी ने Nykaa Fashion ब्रांड के तहत अपना पहला स्टोर देश की राजधानी दिल्ली में लांच किया था।

Nykaa की फंडिंग

कंपनी ने जिस हिसाब से केवल 8 से 9 वर्षों में अपना विस्तार किया उससे आप बिलकुल अंदाजा लगा सकते हैं की इसमें बाहर से जरूर फंडिंग हुई होगी और कम्पनी ने कई सारे राउंड्स के जरिये इतने फंड्स को इक्कठा किया है। यहाँ केवल महत्वपूर्ण फंडिंग की जानकारी आपको दी जाएगी।

  • मार्च 2020 में Steadview Capital ने इस कंपनी में करीब ₹100 करोड़ रूपए का निवेश किया था और यही कारण था की यह कंपनी इतनी इतने फंड्स मिलने के पश्चात Unicorn Startup में शामिल हो गयी।
  • मई 2020 में Steadview Capital ने Nykaa में ₹67 करोड़ का निवेश किया था।
  • आपने अब तक फ़िल्मी दुनिया की आलिआ भट्ट और कटरीना कैफ को केवल Nykaa के प्रचार में देखा होगा पर क्या आप जानते हैं? की इन दोनो ने भी इस कंपनी में सेकेंडरी फंडिंग के जरिये निवेश कर रखा है, लेकिन कितना निवेश किया है? इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।
  • Fidelity नामक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने नवंबर 2020 में इस कम्पनी में निवेश किया है, लेकिन कितना किया है? इस बात की जानकारी भी किसी को नहीं है।

Nykaa IPO की पूरी जानकारी

Nykaa जो फिलहाल ऑनलाइन सौंदर्य प्रोडक्ट्स को बेचती और देश में वर्तमान में इसके 70 के आस-पास ऑफलाइन स्टोर्स भी चला रही है। तब ऐसे में कंपनी को और अधिक विस्तार करने के और इसके लिए जरुरी फंड्स को इकठ्ठा करने के लिए कंपनी जल्द ही अपना IPO लाने वाली है। Times of India में छपे एक खबर के मुताबिक़ Nykaa ने IPO के लिए Red Hearing Prospectus भी जमा कर चुकी है।

Nykaa अपने आईपीओ के जरिये फ्रेश इक्विटी के तहत ₹525 करोड़ रूपए और ऑफर फॉर सेल के माध्यम से लगभग 43 मिलियन के शेयर को बेचकर कुल 4,000 करोड़ रूपए का फंड जुटाने के प्रयास में है। अगर ₹4000 करोड़ रूपए का फंड इकठ्ठा करने में कंपनी सफल होती है तब इस कंपनी का वैल्यूएशन करीब $5-$5.5 बिलियन का हो जाएगा।

Nykaa IPO का लांच डेट क्या है?

Nykaa की ओर से अभी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन यह उम्मीद जरूर जताई जा रही है की, 2021 के अंत या फिर 2022 की शुरुआत तक इसका आईपीओ आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: PolicyBazaar और इसके आने वाली आईपीओ की पूरी जानकारी

Nykaa IPO का शेयर प्राइस कितना है?

Nykaa ने हाल ही में अपना Red Hearing Prospectus जमा कराया है और Nykaa के शेयर प्राइस की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई पर यह उम्मीद जताई जा रही है की शुरूआती निवेशकों द्वारा निवेश किये गए फंड के लगभग तीन गुना इसके एक शेयर की कीमत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: डिजिटल करेंसी क्या है? भारत में डिजिटल करेंसी का भविष्य

Nykaa Business मॉडल एक्सप्लेन

Courtesy: Intellectual Indies Official YouTube Channel

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की Nykaa क्या है? और यह किस तरह के प्रोडक्ट्स ऑनलाइन माध्यम से बेचती है, और साथ ही आपने इसके आने वाले Nykaa IPO के बारे में भी जाना। इस लेख से जुडी किसी प्रकार की कोई सवाल जो आप हमसे साझा करना चाहते हो तब निचे कमेंट में अवश्य लिखें, धन्यवाद।

FAQs

Q: Nykaa IPO कब आएगा?

Ans: अभी Nykaa आईपीओ के आने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, ऐसी कोई घोषणा होने पर अपडेट कर दिया जाएगा।

Q: Nykaa के संस्थापक कौन है?

Ans: Nykaa के संस्थापक का नाम फाल्गुनी नागर है जो पूर्व में एक बैंकर हुआ करती थी।

Leave a Comment