एक के बाद एक दमदार कंपनी के आईपीओ आते जा रहे हैं और अब इस आईपीओ के रेस में OYO आईपीओ के भी बाजार में आने की कवायद शुरू हो चुकी है। VCCircle में छपे खबर के मुताबिक़ आईपीओ के लिए कंपनी ने तीन मर्चेंट बैंक को भी चिन्हित कर लिया है। इस लेख में आपको OYO आईपीओ से जुड़ी जानकारी तो मिलेगी ही साथ में आपको OYO से जुड़ी हर वह जानकारी दी जाएगी जो आपको इसके आईपीओ में निवेश करने से पहले फैसले लेने में मदद करेगी।

OYO क्या है?
OYO Rooms जिसे OYO Hotel and Homes के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत रितेश अग्रवाल ने वर्ष 2013 में की थी। शुरूआती दिनों में OYO सस्ते होटल में कमरे देने के लिए काफी प्रशिद्ध हुआ था और अब यह कंपनी अपना विस्तार करते हुए एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी बन चुकी है।
वर्तमान में कंपनी ने अपना विस्तार करते हुए अपनी सेवाओं को लगभग 80 देशों में बिज़नेस कर रही है जिसमे से कुछ देश कुछ इस प्रकार हैं: भारत, नेपाल, UAE, मलेशिया, जापान, UK, मेक्सिको, जापान, सऊदी अरब, श्रीलंका, अमेरिका, ब्राज़ील, फिलीपींस जैसे देश भी शामिल है।
OYO का इतिहास
वैसे देखा जाए तो OYO की शुरुआत वर्ष 2012 में रितेश अग्रवाल के द्वारा किया गया था और उस समय इसका नाम Oravel Stays हुआ करता जो होटलों की लिस्टिंग के साथ-साथ सस्ते कमरे दिलाने के लिए शुरू की गयी थी। एक साल बाद कंपनी का नाम बदलकर OYO का दिया गया था।
OYO ने शुरूआती दौर में स्थानीय हर छोटे होटलों को खुद से जोड़ा और उन होटलों के कमरों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा आम नागरिकों को देने लगी और इसी चीज़ का फायदा यह हुआ की केवल कुछ ही समय में यह आम नागरिकों के बिच प्रसिद्द हो गया। यहां एक बात जानकर हैरानी होगी की Oravel की अभी शुरुआत हुए ज़्यादा समय भी नहीं हुआ था की Paypal कंपनी सह-संस्थापक Peter Theil ने Theil फ़ेलोशिप के तहत कंपनी को $100,000 का अनुदान दिया।
वर्तमान में OYO के पास 17,000 से भी ज़्यादा कर्मचारी जिसमे से 8000 कर्मचारी तो केवल दक्षिण एशिया और भारत में है। हॉस्पिटैलिटी से जुड़े इस धंदे में रहते हुए OYO ने देशभर में लगभग 26 प्रक्षिक्षण केंद्र चलाती है जो हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी प्रक्षिक्षण युवाओं को देती है और इसके पश्चात इन युवाओं के पास रोजगार के कई अवसर भी देती है।
OYO की फंडिंग
क्रमांक | श्रोत | वर्ष | फंडिंग | टिप्पणी |
---|---|---|---|---|
1. | OYO raised | 2018 | $1 Billion | $100 million raised from Star Virtue Investment Ltd |
2. | Didi Chuxing | 2019 | $100 million | — |
3. | RA Hospitality Holdings (Cayman) | 2019 | $2 billion | — |
4. | OYO raised Series F funding | 2019 | $1.5 billion | ed by SoftBank Group, Lightspeed Venture Partners, and Sequoia India |
OYO के उत्पाद एवं सेवाएं
OYO अब अपने बिज़नेस को बढ़ाते हुए केवल होटल में कमरा बुक ही नहीं करती इसके अलावा कंपनी और भी इसी क्षेत्र से जुड़े उत्पाद और सेवाएं दे रही, जो इसके ग्राहकों को आकर्षित करना में कारगर शाबित हुई है:
इसे भी पढ़ें: Nykaa क्या है? Nykaa IPO, Launch Date, Share Price की पूरी जानकारी
- OYO Home
- OYO Townhouse
- OYO Life
- OYO Vacation Homes
- Yo! Help
- Capital O
- SilverKey
- Palette
- Collection O
OYO आईपीओ की पूरी जानकारी
फिलाहल OYO ने अपने आईपीओ के लिए 3 मर्चेंट बैंक को हायर किया है और आने वाले समय में OYO आईपीओ के माध्यम से लगभग $1.2 बिलियन का फंड इकठ्ठा करने की ओर काम कर रही है। OYO का आने वाला आईपीओ Primary Issuance और साथ ही सेकेंडरी ट्रांसक्शन का एक मिश्रण होगा। इसके अलावा आईपीओ आने से पहले कंपनी से लगभग 10 निवेशक जिसमे सॉफ्ट बैंक भी शामिल है, आंशिक रूप स बहार निकल शक्ति है। इनसब के साथ ऐसी खबरे भी समाने आ रही है की आईपीओ से पहले इस कंपनी में माइक्रोसॉफ्ट निवेश करना चाहती हैं।
OYO आईपीओ लांच डेट
अभी ऐसी किसी प्रकार की OYO की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है की इस साल के अंत तक OYO का आईपीओ देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: PolicyBazaar और इसके आने वाली आईपीओ की पूरी जानकारी
अंतिम शब्द
इस लेख में आपने OYO कंपनी, इसके इतिहास और इसके फंडिंग के साथ ही आने वाले OYO आईपीओ के बारे में पढ़ा। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार के सवाल हो तब आप निचे कमेंट में पूछ सकते हैं, धन्यवाद।
FAQs
OYO आईपीओ कब आएगा?
अभी वर्तमान में ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन साल के अंत तक OYO के आईपीओ की आने की संभावना है।

आकाश कुमार एक Tech-Enthusiast और एक Electronics and Communications Engineering Graduate हैं, और इनका Passion है ब्लॉगिंग करना और लोगो तक सही एवं शटीक जानकारी पहुँचाना। अपने फ्री समय में ये Spotify में गाना सुनना पसंद करते हैं।