किसान विकास पत्र, इंडिया पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किया गया एक प्रकार का सर्टिफिकेट स्कीम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है की इस स्कीम के अंतर्गत जमा किये पैसे लगभग 124 महीनो (10 वर्ष 4 महीना) में दो गुने हो जाते हैं। आसान भाषा में अगर समझें तब: अगर आप इस स्कीम के तहत ₹5000 का निवेश करते हो तब आज से ठीक 124 महीनो के बाद आपको दोगुनी रकम ₹10,000 मिलेगी।
किसान विकास पत्र क्या है?
किसान विकास पत्र इंडिया पोस्ट द्वारा शुरू किया गया एक प्रकार का बचत सर्टिफिकेट स्कीम है। इस स्कीम को इंडिया पोस्ट द्वारा साल 1988 में लांच किया गया था। इस स्कीम की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की गयी थी की लोग लम्बे समय तक अपने पैसों को निवेश करेंगे और अपना भविष्य सुरक्षित करेंगे।
इस स्कीम को साल 2011 में बंद कर दिया गया था, क्योंकि इस स्कीम का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गलत कामों में की जाने लगी थी। लेकिन इस स्कीम को साल 2014 कई सारे बदलावों के साथ दुबारा लांच किया गया था। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण बदलाव ये थे की ₹50,000 से अधिक की जमा राशि पर पैन कार्ड को शामिल किया गया और ₹10,00,000 से अधिक के निवेश पर आय श्रोत(Income Source) की मांग की जाने लगी।
शुरूआती समय में ये स्कीम केवल किसानो के लिए हुआ करती थी, लेकिन अब इस स्कीम में एक आम इंसान भी निवेश कर सकता है। न्यूनतम जमाराशि ₹1000 है, जबकि अधिकतम जमाराशि की इसमें कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम की कूल अवधी 124 महीने अर्थात 10 साल 4 महीने की है।
अगर आप इस स्कीम में एक मुश्त (Lumpsum) के जरिये निवेश करते हो तब आपको 124 महीने के बाद दोगुनी रकम मिलने की उम्मीद होती है।
किसान विकास पत्र के प्रकार
किसान विकास पत्र के मुख्यता निम्नलिखित प्रकार है:
- सिंगल होल्डर टाइप: इस तरह के सर्टिफिकेट 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्क या फिर किसी माइनर के बदले व्यस्क को या फिर माइनर को जारी किया जाता है।
- जॉइंट A टाइप सर्टिफिकेट: इस तरह के सर्टिफिकेट दो वयस्कों को जॉइंट (एक साथ) जारी किया जाता है। अवधी पूरा होने पर इससे मिलने वाली रकम दोनों वयस्कों को एक साथ या फिर उत्तरजीवी (Survivor) को दिया जाता है।
- जॉइंट B टाइप सर्टिफिकेट: इस तरह के सर्टिफिकेट दो वयस्कों को जारी किया जाता है। अवधी पूरा होने पर इसमें जमाराशि दोनों में से किसी एक व्यस्क को या फिर उत्तरजीवी (Survivor) को दिया जाता है।
मिलता जुलता लेख: पोस्ट ऑफिस पीपीएफ अकाउंट कैसे खोलें, पैसे निकालें, ब्याज दर, ट्रांसफर, फायदे
किसान विकास पत्र के लिए पात्रता
किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी आवश्यक है:
- निवेशक का उम्र कम से कम 10 वर्ष होना चाहिए।
- भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- इस स्कीम के तहत निवेशक किसान विकास पत्र को अपने नाम अथवा किसी माइनर के नाम पर ले सकता है।
- ट्रस्ट इस स्कीम में निवेश करने के पात्र हैं।
- हिन्दू अविभाज्य परिवार इस स्कीम में पैसे निवेश नहीं कर सकते।
- NRI भी इस स्कीम निवेश करने के पात्र नहीं है।
किसान विकास पत्र में लगने वाले दस्तावेज़
किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी:
- पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।
- निवास प्रामाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
किसान विकास पत्र में कैसे खरीदें अथवा निवेश कैसे करें?
किसान विकास पत्र में निवेश करने की प्रक्रिया काफी सरल है। आप निचे दिए गए बिंदु को एक – एक कर फॉलो करके आसानी से इसे खरीद सकते है या कहें इसमें निवेश कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएँ।
- पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र के लिए आवेदन फॉर्म की मांग करें, जिसे Form A के नाम से भी जाना जाता है।
- Form A में मांगी गयी जानकारी को एक-एक कर साफ़ सुथरे अक्षरों में भरें, और कोशिश करें की आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही हो।
- Form A को वापस पोस्ट ऑफिस में जमा करने से पहले इसमें KYC हेतु लगने वाले डाक्यूमेंट्स/दस्तावेज़ को साथ रख लें।
- Form A के साथ बाकि अन्य दस्तावेज़ को पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा कर दें। दस्तावेज़ से जुडी जांच प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आप कैश, डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक के रूप में अपनी राशि जमा कर दें।
- कुछ समय पश्चात किसान विकास पत्र को पोस्ट या कहें डाक के माध्यम से आपके घर पर भेज दिया जाएगा।
नोट: एक बात हमेशा ख्याल रखें इस सर्टिफिकेट को तब तक सुरक्षित रखें जब तक आप इस स्कीम में अपने पैसो को निवेश करके रखना चाहते हैं, क्योंकि अवधी पूरी हो जाने के पश्चात पोस्ट ऑफिस द्वारा इस सर्टिफिकेट की मांग वापस की जाएगी और इसे जमा करने के पश्चात ही सर्टिफिकेट के बदले आपके द्वारा किये गए निवेश को ब्याज सहित वापस किया जाएगा।
मिलता जुलता लेख: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट: कैसे खोलें, इंटरेस्ट रेट, योग्यता, फायदे, पूरी जानकारी
किसान विकास पत्र पर लोन कैसे लें?
किसान विकास पत्र में निवेश करने के पश्चात इनके निवेशक इस स्कीम के बदले लोन या कहें ऋण प्राप्त कर सकते हैं। लोन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- इस स्कीम के तहत लोन/ऋण केवल उनकी को दिया जाता है, जिनके नाम पर सर्टिफिकेट मौजूद हो।
- इस स्कीम के तहत कितने लोन दिए जाएंगे इस बात की निर्भरता आपके द्वारा किये गए निवेश राशि और बैंक के ऊपर करता है।
- इस स्कीम के तहत लिए गए लोन का इस्तेमाल केवल व्यक्तिगत या फिर व्यावसायिक रूप से किया जा सकता है।
- अन्य किसी भी कारण अथवा कार्य के लिए इस स्कीम के तहत लोन नहीं लिया जा सकता।
- विभिन्न प्रकार के बैंक और पोस्ट ऑफिस इस सर्टिफिकेट के तहत भिन्न-भिन्न प्रकार के लोन की सुविधा विभिन्न आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाती है।
- कुछ बैंक इस स्कीम के तहत दिए गए लोन/ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क वसूलते हैं।
- सबसे महत्वपूर्ण बात इस स्कीम के तहत लिए गए लोन का भुगतान किसान विकास पत्र की अवधी पूरी होने से पहले ही करनी पड़ती है।
किसान विकास पत्र का ब्याज दर
वर्तमान समय में किसान विकास पत्र पर दिया जाने वाला ब्याज दर 6.9% का है। जिसका रथ ये है की आपके द्वारा निवेश किये गए पैसो को दोगुना होने में करीब 124 महीने अर्थात 10 साल 4 महीने का समय लगेगा। निचे दिए गएउदाहरण से आप आसानी से समझ सकते हैं की अगर आपने 1 अक्टूबर 2016 को 7.6% की ब्याज दर पर इस स्कीम में ₹1000 निवेश किया होता। तब आपके द्वारा निवेश किये गए पैसे कुछ इस प्रकार से बढ़ते:
अवधी | देय राशि |
---|---|
2.5 साल से 3 साल के बिच | ₹ 1176 |
3 साल से 3.5 साल के बिच | ₹ 1215 |
3.5 साल से 4 साल के बिच | ₹ 1255 |
4 साल से 4.5 साल के बिच | ₹ 1296 |
4.5 साल से 5 साल के बिच | ₹ 1339 |
5 साल से 5.5 साल के बिच | ₹ 1383 |
5.5 साल से 6 साल के बिच | ₹ 1429 |
6 साल से 6.5 साल के बिच | ₹ 1476 |
6.5 साल से 7 साल के बिच | ₹ 1524 |
7 साल से 7.5 साल के बिच | ₹ 1575 |
7.5 साल से 8 साल के बिच | ₹ 1626 |
8 साल से 8.5 साल के बिच | ₹ 1680 |
8.5 साल से 9 साल के बिच | ₹ 1735 |
9 साल से अवधी पूरी होने से पहले तक | ₹ 1793 |
अवधी पूरी होने पर 9 साल 4 महीने बाद | ₹ 2000 |
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की किसान विकास पत्र क्या है। इसके अलावा आपने ये भी जाना की इस स्कीम में किस प्रकार से निवेश कर सकते हैं और साथ ही इस लेख के माध्यम से आपने किसान विकास पत्र से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी पढ़ा। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई सुझाव, शिकायत या सवाल आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें अवश्य बतायें, धन्यवाद्।
इसे भी पढ़ें: सेविंग अकाउंट अर्थात बचत खाता क्या होता है? और इसके प्रकार
FAQs
Q: किसान विकास पत्र की ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: वर्तमान समय में किसान विकास पत्र पर दिया जाने वाला ब्याज दर 6.9% का है। अर्थात आपके पैसे को डबल(दो गुना) होने में करीब 124 महीनो का समय लग जाएगा।
Q: क्या किसान विकास पत्र स्कीम में पैसे डबल होते हैं?
उत्तर: जी हाँ, इस स्कीम में निवेश करने के पश्चात आपके पैसे लगभग 10 सालों में डबल हो जाते हैं।

आकाश कुमार एक Tech-Enthusiast और एक Electronics and Communications Engineering Graduate हैं, और इनका Passion है ब्लॉगिंग करना और लोगो तक सही एवं शटीक जानकारी पहुँचाना। अपने फ्री समय में ये Spotify में गाना सुनना पसंद करते हैं।