Belly Fat: आसान तरीकों से पेट कम कैसे करे

पेट से Belly Fat कम कैसे करे?

मोटापा और वजन तो आजकल स्वास्थ्य से जुड़ी आम समस्या हो गयी। यही मोटापा और बढ़ता वजन बाकी सभी बिमारियों को न्योता देकर शरीर में बुलाता है। मोटापे की समस्या कहीं न कहीं पेट निकलने जिसे अंग्रेजी में Belly Fat के नाम से जाना जाता है। शायद ही ऐसा कोई इंसान हो जिसे अपने शरीर में घड़े जैसा पेट पसंद हो।

Belly Fat बढ़ने से एक तरफ मन-पसंद कपड़े पहनने में समस्या होने लगती है। तो वहीं दूसरी तरफ ये इंसान के आत्मविश्वास को ज़मीन से भी निचे कर देता है। इसलिए ये जानना काफी जरुरी है की घड़े जैसा फेंकते पेट को आखिर कैसे कम किया जाए? इस लेख में खान-पान (Diet) से लेकर Exercise, Yoga और अन्य व्यायाम के माध्यम से पेट घटाने के कुछ उपाय बताये गए हैं।

खानपान (Diet) में बदलाव करके पेट अंदर करने के उपाय

Belly Fat बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान में खान-पान अर्थात Diet का ठीक न होना। आपको जानकर हैरानी होगी, 1100 वयस्कों पर किये गए एक रिसर्च में ये बात सामने आयी की, अगर कोई व्यक्ति केवल 10 ग्राम फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना अधिक कर दे, तब आने वाले पांच सालों में उसके पेट से Belly Fat 3.7% कम हो जाएंगे।

फाइबर युक्त भोजन का सेवन

अपने खान-पान में फाइबर (Fiber) युक्त खाद्य पदार्थ को शामिल करें। क्यूंकि फाइबर युक्त भोजन पेट में मौजूद पानी को जेल में बदल देता है। जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिससे हमेशा भूखा रहने का एहसास नहीं होता और पेट भरा-भरा सा रहता है। जिसका मतलब है की आप खुद-ब-खुद कम खाना खाओगे। जिससे आपके पेट बहार कम निकलेंगे।

कुछ फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

  • ब्राउन राइस
  • राजमा
  • मटर
  • साबुत अनाज
  • ब्लैक बेरी
  • एवोकाडो (Avocado)
  • मक्का इत्यादि।

शराब का सेवन करने से बचें

ये बात काफी कम लोग जानते हैं, की शराब का सेवन करने पर Belly Fat बढ़ता है। हो सकता है शाराब के सेवन करने पर थोड़े फायदे जरूर होते होंगे। लेकिन हद से ज़्यादा शराब का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होने की तुलना में इसे बिगाड़ने में अधिक जिम्मेवार होता है। इसके अलावा शाराब का सेवन पेट और कमर के पास चर्बी को बढ़ाने में भी जिम्मेवार होता है। अगर आप अपने घड़े जैसे पेट को कम करने की सोच रहे हो, तब आज से शराब का सेवन करना कम कर दें।

खान-पान में प्रोटीन को शामिल करें

जब बात Belly Fat को कम करने की आती है। तब खानपान में प्रोटीन को शामिल करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की व्यायाम का। प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करने पर हमें अक्सर पेट भरा हुआ सा लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन, हमारे शरीर में PYY नाम के हार्मोन को बनाता है। जो हमेशा हमारे पेट को भरा होने का एहसास कराता है।

रिसर्च में ऐसा पाया गया की खानपान में प्रोटीन को शामिल करने पर भूख लगना 60 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके अलावा ये हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म को 80 से 90 कैलोरी तक बढ़ा देता है। जिससे हम एक दिन में 440 कैलोरी तक कम खाने का सेवन करते हैं। जो कहीं न कहीं पेट में जमी चर्बी अर्थात Belly Fat को कम करने में मददगार होता है।

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

  • अंडा
  • मछली
  • मीट
  • मुर्गा
  • दूध से बने उत्पाद।

चीनी और चीनी युक्त पेय पदार्थ से दूर रहे

वैसे खाद्य या पेय पदार्थ से दूर रहना चाहिए, जिसमे अतिरिक्त शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में चीनी या अतिरिक्त चीनी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने पर वजन तो बढ़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ, शुगर के दो हिस्से होते हैं, पहला ग्लूकोस और दूसरा फ्रुक्टोस। जिसमे फ्रुक्टोस नामक तत्व हमारे कमर और लिवर के आस पास चर्बी (Belly Fat) को बढ़ाने के लिए जिम्मेवार होता है। संतुलित रूप से इसका सेवन नहीं करने पर, ये लिवर के आस-पास चर्बी की मात्रा को बढ़ा देता है।

कार्बोहायड्रेट का सेवन कम करें

अगर पेट कम करना हो और पेट की चर्बी घटानी हो तब आज से ही अपने खानपान में कार्बोहायड्रेट युक्त खाने की चीज़ों की कमी करना शुरू कर दें। कई अध्यन में से ये बात खुलकर सामने आयी है की जब लोग अपने खानपान में अतिरिक्त कार्बोहायड्रेट युक्त खाने की चीज़ों का परहेज़ करते हैं। तब उन्हें भूख भी कम लगती है। कुछ शोध में ये बातें सामने आयी है की कार्बोहायड्रेट का सेवन कम करने पर पेट, लिवर और इसके आस पास से चर्बियां घटनी लगती है।

गर्म पानी का सेवन

प्यास लगने पर ठन्डे पानी के बजाय गर्म पानी पिने की आदत डालें। गर्म पानी अर्थात गुनगुना पानी हमारे शरीर के मेटाबोलिस्म को बढ़ाता है। एक तरफ इससे हमारी बॉडी में पानी की कमी नहीं होती। तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ा हुआ मेटाबोलिस्म, हमारे शरीर का वजन कम करने में हमारी मदद करता है। ये खास तौर से पेट की चर्बी को कम करने में मदगार होता है।

खाने के तरीकों में बदलाव

जी हाँ अपने खाने के तरीके में किया गया छोटा सा बदलाव भी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। दरअसल अच्छी तरह से चबाकर और धीरे-धीरे खाना खाने से भोजन अच्छी तरह से टूटता है। इसके साथ ही लार और कार्बोहायड्रेट के एक हो जाने से हमारे शरीर की पाचन प्रक्रिया आसान हो जाता है।

रात का खाना हिसाब से खाये

कई लोगो के मुँह से आपने सुना होगा, रात का खाना ऐसा हो जैसे ऊंट के मुँह में जीरा हो। जी हाँ इसका अर्थ ये है की रात में खाना अपनी जरूरतों का कम ही लें और कोशिश करें की 7 बजे के पहले खाना खा लिया जाये। इसके आलावा रात के खाने में मिठाई या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीज़ों से दुरी बनाये तो बेहतर होगा।

Exercise, Yoga और व्यायाम से पेट अंदर करने के उपाय

अगर तेज़ी से बढ़ते हुए पेट को कम करना हो, तब इसके लिए केवल खानपान में बदलाव करने से कुछ होने वाला नहीं। इसके आलावा Exercise, Yoga या व्यायाम भी नियमित रूप से करनी पड़ेगी। तभी कम से कम दिनों में अच्छा बदलाव दिखेगा।

तेज़ चलने की आदत डालें

अगर आपका ज़्यादातर समय बैठे हुए गुज़रता है। तब आपको पेट घटाने के लिए अपने घर से निकलने की जरूरत है। अगर संभव हो तब सुबह और शाम दोनों वक़्त चलने की आदत डालें। अगर दोनों वक़्त चल पाना मुश्किल हो तब कम से कम सुबह तेज़ चलने की आदत डालें। पेट की चाबी तेज़ी से कम करनी हो तब पेट पकड़कर तेज़ी से चलने की आदत डालें।

सिंगल और डबल लेग स्ट्रेच करें

सिंगल लेग स्ट्रेच के लिए, ज़मीन पर लेट जाए और अपने दोनों पैरों को आसमान की तरफ ऊपर उठा लें। फिर अपने बाएं पैर को घुटनो से मोड और फिर इसे अपने हाथों से जकड़ लें। 5 सेकंड बाद बाएं पेअर को चोदे और अब इस प्रक्रिया को अपने दाएं पैर से दोहराएं।

डबल लेग स्ट्रेच के लिए ज़मीन पर लेट जाएँ और अपने दोनों पैरों को ऊपर उठा लें। फिर घुटनो से अपने दोनों पैर को मोड़े और इसे अपने हाथों से जकड़ लें। 10 सेकंड बाद पैर को सीधा कर लें। फिर इसी प्रक्रिया को 10 से 12 बार दोहराएं।

मिलता जुलता लेख: नींबू पानी के फायदे और नुकसान

साइकिल चलाएं

इस Exercise में ज़मीन पर लेट जाएँ और अपने दोनों पेअर को हाव् में उठा लें। अपने दोनों हाथों को अपने सर के निचे रखें। फिर जिस प्रकार से साइकिल में पैडल मारी जाती है, ठीक वैसे ही हवा में अपने पैरों से पैडल चलाएं। इस प्रक्रिया को 10 से 12 बार दोहराएं।

पेट कम करने के लिया Yoga

Yoga को यहना संक्षिप्त में लिखने से आपके लिए कुछ खास फायदा होने वाला नहीं। निचे पेट की चर्बी घटाने से जुड़े कुछ योग के आसान बताये गए हैं। इनसे जुड़े वीडियो को YouTube पर ढूंढे और इन Yoga शासन से अपनी पेट की चर्बी घटाएं।

  • नौकासन
  • कुंभकासन
  • धनुरासन
  • भुजंगासन

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की आखिर कैसे आप अपनी Belly Fat अर्थात पेट की बढ़ती चर्बी को कम कर सकते हैं। जिसमे आपने खानपान के साथ ही Yoga और Exercise के तरीकों को जाना। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत, सुझाव या सवाल आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं, धन्यवाद्।

Disclaimer: यहां दी गयी जानकारी चिकित्षक परामर्श नहीं है, इन्हे इस्तेमाल करने से पहले चिकित्षक से सलाह जरूर लें। इस लेख का एकमात्र उद्देश्य है आपको शिक्षित करना।

-wikiHindi

View Comments (0)