Hair Transplant क्या है? इसके फायदे और नुकसान

Hair Transplant गंजेपन के शिकार हो चुके लोगों के लिए एक बेहतरीन और स्थायी उपाय है , जिसके जरिये उनके सिर में दुबारा से बाल उग आते हैं। दुनिया मे हर 13वां व्यक्ति गंजेपन की समस्या का शिकार है। वर्तमान समय में इस गंजेपन की समस्या को दूर करने का एकमात्र उपाय है Hair Transplant.

जिसके बारे में आज भी लोगों को पूरी जानकारी नहीं है। इस लेख के माध्यम से आप Hair Transplant क्या है? से लेकर इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानोगे।

Hair Transplant क्या है?

Hair Transplant एक शल्य चिकितष्क या कहें Surgical प्रक्रिया है, जिसमे बाल के रोमों को मरीज़ के शरीर के एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया जाता है। आमतौर पर गंजेपन की शिकायत मर्दों में ज़्यादा होती है। Hair Transplant की प्रक्रिया के दौरान मरीज़ के शरीर के हिस्से से ही बाल के रोमों को निकाल कर सर के खोपड़ी में लगाया जाता है।

शरीर का वैसा हिस्सा जहां से बाल के रोम को निकाला जाता है वो डोनर कहलाता है। वहीं शरीर का वैसा हिस्सा जहां डोनर से लिए गए बाल के रोम को लगाया जाता है वो रिसीप्ट साइट कहलाता है।

Hair Transplant क्या है इसके फायदे और नुकसान
Hair Transplant क्या है इसके फायदे और नुकसान

Hair Transplant के तरीके

Hair Transplant को दो तरीकों से पूरा किया जाता है और वह दोनों तरीके कुछ इस प्रकार हैं:

  • FUT (Follicular Unit Transplant) फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांट
  • FUE (Follicular Unit Extraction) फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन

Hair Transplant के फायदे

इस प्रक्रिया से गुजरने से पहले किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे जरुरी ये है की वो इससे जुड़े फायदे और नुकसान को अच्छे से जान लें और समझ लें। इसके बाद आप दोनों में से किसी भी प्रक्रिया से क्यों न गुज़रे, आपके लिए जरुरी ये है की Hair Transplantation के बाद कुछ सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है।

1. 99 प्रतिशत यह काम करती है

सर में बगैर बाल के गंजा रहना शायद ही किसी को पसंद हो। अगर आज इसका इलाज़ तकनीक के माध्यम से जरा भी संभव हो पाया है, तो लोग इसका फायदा भी उठाने लगे हैं। जब बात किसी जटिल ओपरेशन की आती है, तब उसमे Hair Transplant की प्रक्रिया भी शामिल है। बगैर उच्च तकनीक के शायद ये सम्भव नहीं हो पाता और तकनीक के साथ-साथ एक अच्छा सर्जन के कारण ही Hair Transplant आज 99 फीसदी सफल हो पाटा है।

2. प्राकृतिक दिखावट के लिए जरुरी है

जब कोई गंजा व्यक्ति अपने सर के ऊपर बाल देखता है। तब उसके लिए इससे अधिक ख़ुशी की कोई और बात हो ही नहीं सकती। क्योंकि बाल हमारे लिए एक प्रकृतिक निखार का काम करता है और हमें आकर्षक बनाता है। बाल के महत्व का अंदाज़ आप इस बात से भी लगा सकते हैं की बॉलीवुड के स्टार सलमान खान ने भी Hair Transplant करवाया है। बाकी बगैर बाल के उनके लुक्स की कल्पना आप कर भी नहीं सकते।

3. आत्मविश्वास बढ़ाता है

Hair Transplant का सबसे बड़ा फायदा यही है की यह आपके अंदरूनी आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। जहां गंजा होने के कारण आप समाज से अलग-थलग रहना पसंद करते हो। तो वहीं दुबारा बाल आ जाने की स्तिथि में आप फिर से लोगों के बीच में जाना पसंद करते हो। Hair Transplant होने पर आपकी केवल अंदरूनी आत्मविशवास नहीं बढ़ती, बल्कि इसके साथ ही आपकी भावना भी जगमगाती है और आप जवान दिखने लगते हो।

4. सुखदायी परिणाम और चले लम्बे समय तक

वैसे तो गंजेपन की समस्या को प्राकृतिक रूप से दूर करने का कोई समाधान उपलब्ध नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों द्वारा ऐसे दावे कियेजाते है की इसके इस्तेमाल से आपके गंजेपन की समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी। लेकिन इनसब के बावजूद गंजेपन का Hair Transplant ही एक मात्र वैज्ञानिक तौर पर सिद्ध और सफल समाधान है।

गंजेपन की समस्या को दूर करने का यही एक मात्र ऐसा कारगर उपाय है, जो लम्बे समय तक चलता है। वरना बाकी सारे तरीके केवल कुछ ही महीनो के लिए कारगर होते हैं।

5. इसमें दर्द नहीं होता

कुछ लोगों के मन में ऐसी व्यथा है की Hair Transplant की प्रक्रिया काफी दर्द भरी होती है। लेकिन सच्चाई ये है की इसमें मरीज़ को किसी तरह का कोई दर्द नहीं होता। इलाज़ शुरू करने से पहले दर्द को बेअसर करने के लिए चिकित्षक द्वारा एनेस्थेसिया का उपयोग किया जाता है। जिसके कारण क्राफ्टिंग के दौरान मरीज़ों को दर्द का जरा भी एहसास नहीं होता।

Hair Transplant के नुकसान

जैसा की आप सभी जानते हैं की हर 13 में से एक व्यक्ति गंजेपन की समस्या से जूझ रहा होता है। लेकिन सभी Hair Transplant करवाएं या इसके लिए सक्षम हो यह जरूरी नहीं होता। हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया काफी महँगी होती है। इसके अलावा हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी और भी कई सारी बातें हैं। जिसकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए।

मिलता जुलता लेख: Nighfall को कैसे रोकें?

1. लागत

किसी भी तरीके से Hair Transplant करवाने की कीमत या फिर कहें की औसत लागत लगभा 1 लाख से 2.5 लाख के बीच होती है। कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है की आपको किस घनत्व में Hair Transplant करवाना है। यही कारण है की ये इलाज़ हर एक व्यक्ति के लिए सम्भव नहीं है। हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले अपनी वित्तीय अवस्था जरूर देख लें।

2. समय लगने वाली प्रक्रिया

हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया एक या दो दिनों में पूरी नहीं हो पाती। इसके लिए आपको अपना कीमती समय लगाना पड़ता है। चिकित्षक द्वारा इस प्रक्रिया को पूरा करने में घंटों का समय लगता है और वहीं इसके असर को दिखने में सालभर का समय भी लग जाता है।

3. संभावित नुकसान

फ्लैप सर्जरी के दौरान चिकित्षक मरीज़ की खोपड़ी में बालों की छेद को बड़ी करने के लिए एक अतिरिक्त उपकरण का उपयोग करता है। जो दिखने में बिल्कुल किसी छोटे गुब्बारे की तरह होता है। इसके जरिये बालों के छेद को बढ़ाया जाता है और उसके बाद उसमे डोनर के हिस्से से लिए गए रोम(बाल) को प्रक्षेपित कर दिया जाता है। यहाँ मरीज़ को इस बात का खतरा होता है की कहीं गलती से भी ये उपकरण उसके सर में मौजूद नस को न लगे। वरना ये भारी रक्त-स्राव का कारण बन सकता है।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की Hair Transplant क्या है? साथ ही आपने इसके फायदे और नुकसान को भी जाना। लेख से सम्बंधित किसी तरह की कोई सवाल, शिकायत या सुझाव आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें अवश्य बतलायें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:

Leave a Comment