Weight Gain: वजन कैसे बढ़ाएं?

अगर आप भी अपने पतले-दुबले शरीर से परेशान हैं और आप भी बाकी की तरह हृष्ट-पुष्ट और आकर्षक दिखना चाहते हो। तब इसका एकमात्र उपाय है की आपको अपने वजन में थोड़े से इजाफे की जरूरत है। इस लेख के माध्यम से आप जानोगे की आखिर कैसे आप अपना वजन बड़ी ही आसानी से बढ़ा सकते हो।

खानपान में बदलाव

वजन का बढ़ना या न बढ़ना सीधे रूप से आपके खानपान के तौर तरीकों पर निर्भर करता है। वैसे तो महीने भर में वजन को बढ़ाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन सही खानपान को अपने जीवन में शामिल करने पर आपके शरीर में महीने भर में ही बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं। इसलिए अपने खानपान में निचे दिए गए कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें।

इसे पढ़ें: Hair Fall: बालों का झड़ना कैसे रोकें?

नास्ता करना न भूलें

अगर आप भी पतले दुबले होने की शर्मिंदगी से बचना और आकर्षक दिखने की कल्पना करते हो। तब नास्ता न करने की गलती करना बंद कर दें। इसलिए अपने नास्ते में अंडे, दूध, दलिया, ओट्स, उपमा या पोहे जैसी चीज़ों को शामिल जरूर करें।

2-3 घंटों के अंतराल पर खाने की आदत डालें

अगर आप वजन बढ़ाने की उम्मीद करते हो और दूसरी तरफ दिन में नियमित रूप से केवल 3 ही बार खाना खाते हो। तब आपको अपनी आदत में बदलाव करके हर 2 से 3 घंटों के अंतराल पर फल, दही या ड्राई फ्रूट्स जैसे खाने की चीज़ों को शामिल करने की जरूरत है। जो आपके वजन को बढ़ाने में काफी हद तक आपकी मदद करेगा।

शाम का नास्ता और डिनर

वजन बढ़ाने में जितना दोपहर का खाना जरुरी होता है। उतना ही शाम का नास्ता भी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप सैंडविच जैसे हलके खानो को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा रात का खाना, जिसे आम बोलचाल की भाषा में डिनर भी कहा जाता है। इसमें अकसर लोग हल्के और कम खाने पर ज़ोर दिया जाता है। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाने के उद्देश्य को पूरा करना चाहते हो, तब डिनर के खाने की मात्रा में थोड़ा इजाफा जरूर करें।

इसे पढ़ें: पेट कम कैसे करें?

मोटापा बढ़ाने के लिए आहार

कुछ लोगों के मोटापा बढ़ाने को बिल्कुल मोटापे को कम करने जितना ही काफी कठिन और मुश्किलों भरा समझते हैं। हालांकि अपने आहार में कुछ खानपान को शामिल करने मात्र से ही हमें इसके फायदे दिखने लगते हैं। मोटापा बढ़ाने में मददगार आहार कुछ इस प्रकार हैं:

चावल

चावल सबसे सस्ता कार्बोहायड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ है। जो वजन बढ़ाने में काफी मददगार होता है। केवल 150 ग्राम चावल में लगभग 200 कैलोरी की मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा इतनी ही चावल में 40 ग्राम के करीब कार्बोहायड्रेट और काफी कम मात्रा में वसा मौजूद होता है।

आलू अर्थात स्टार्च

आलू, ओट, कॉर्न और बाकी अन्य स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ न केवल आपके वजन को बढ़ाने में योगदान देती है। बल्कि ये आपकी मांसपेशियों में ग्ल्य्कोजेन नामक तत्व को बढाती है। आपको बता दूँ, ग्ल्य्कोजेन हमारी मांसपेशियों के लिए ईंधन की तरह काम करता है।

मछली

मछली अर्थात वैसे मछलियां जिसमे वसा की मात्रा अधिक होती है। उसे अपने आहार में शामिल जरूर करें। ये प्रोटीन के साथ-साथ स्वस्थ और लाबकारी स्वास्थ वर्धक वषा से परिपूर्ण होती है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होती है। जो हमारे शरीर के लिए कई मायनो में फायदेमंद होने के साथ ही हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।

वजन बढ़ाने से जुड़े टिप्स

  • कैलोरी की मात्रा बढ़ाएं: अतिरिक्त कैलोरी को अपने खानपान में शामिल करें। जैसे:अंडा, तेल, बटर, नट्स, सलाद। एक बात का ख्याल रखें अतिरिक्त फैट युक्त भोजन हमेशा शरीर के लिए लाभदायक नहीं होता। इसलिए फ़ास्ट फ़ूड, अत्यधिक और डीप फ्राइड खाने की चीज़ों से दूरियां बढ़ाएं।
  • पेय पदार्थ में कैलोरी को शामिल करें: वजन बढ़ाने में कैलोरी का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए इसे सीधे तौर पर पीना में आपके लिए फायदेमंद होगा। इसलके लिए जूस को अपने खानपान का हिस्सा बनाएं, जिसमे विटामिन और मिनरल के साथ कैलोरी की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा सोडा, शुगर युक्त कॉफी और चीनी युक्त पेय पदार्थ से दूरियां बढ़ाएं।
  • अंतराल में भी लिमिट: अंतराल में भी लिमिट का अर्थ है 2 से 3 घंटों के अंतराल में खाना शुरुआत में थोड़ा भारी हो सकता है। लेकिन इसके लिए भोजन की मात्रा ज़्यादा न करके कम रखें।

वजन बढ़ाने में व्यायाम का योगदान

ये सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे की वजन बढ़ाने में आखिर व्यायाम किस तरह से वजन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है? बल्कि इससे तो वजन कम ही होगा! तो आपको बता दूँ, स्वस्थ और कारगर रूप सेवजन बढ़ाने के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना अति आवश्यक है।

एरोबिक व्यायाम

वजन बढ़ाने में एरोबिक व्यायाम आपके शरीर के लिए कई सारे मायनो में आवश्यक है। इससे आपकी शरीर स्वस्थ तो रहती ही है। साथ ही ये आपको कई तरह की बिमारी जैसे उच्च रक्तचाप, डायबिटीज से भी आपको दूर रखता है।

इसके अलावा कार्डिओ व्यायाम जैसे साइकिल चलाना, तैराकी करना ार जॉगिंग जैसे चीज़ें आपके स्टैमिना को बढ़ाता है। एक बात का हमेशा ख्याल रहे, व्यायाम हमेशा लिमिट में करे और एक दिन आप कितनी कैलोरी कम कर रहे हो इसका भी रिकॉर्ड रखें। वरना इससे आपकी वजन बढ़ने के बजाय कम न होने लगे।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की आखिर कैसे आप अपने मोटापे अर्थात वजन को बढ़ा सकते हो। साथ ही आपने ये भी जाना की मोटापे को बढ़ाने में किन आहार का सेवन हमें करनी चाहिए। इस लेख से सम्बंधित किसी तरह की कोई शिकायत, सुझाव या सवाल आपके पास हो तब निचे कमेंट करके हमें जरूर बतलायें।

FAQs

Q: जल्दी मोटे होने के लिए क्या करें?

उत्तर: बाजार में ऐसी कई सारी दवाएं मौजूद है, जो आपके मोटापे को बढ़ने में मदद करती है। लेकिन इसके कई सारे नुकसान भी होते हैं। इसलिए अपने खानपान में बदलाव लाकर, स्वस्थ रूप से मोटापे को बढ़ाएं।

Q: क्या खाने से शरीर मोटा हो जाता है?

उत्तर: अनियंत्रित रूप से खानपान और व्यायाम न करने से शरीर का मोटा होना आम बात है।

2 thoughts on “Weight Gain: वजन कैसे बढ़ाएं?”

Leave a Comment