प्राकृतिक और खनिज सम्पदा से भरपूर झारखण्ड राज्य देश के लिए वित्तीय तौर पर काफी मायने रखता है। एक तरफ यह राज्य स्थानीय जनजाति और उनकी परंपरा के लिए ख़ास महत्व रखती है तब दूसरी तरफ टाटा और धनबाद जैसे शहर का पुरे देश में एक अलग ही पहचान है। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की झारखण्ड में कुल कितने जिले, और प्रमंडल हैं और साथ ही आप इनके क्षेत्रफल को भी जानेंगे और अंत में झारखण्ड से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को भी पढ़ेंगे।

झारखण्ड बॉर्डर से सटे राज्य और देश
दिशा | राज्य / देश |
---|---|
पूर्व (East) | पश्चिम बंगाल |
पश्चिम (West) | उत्तर प्रदेश |
उत्तर (North) | बिहार |
दक्षिण (South) | उड़ीसा |
दक्षिण-पश्चिम (South West) | छत्तीसगढ़ |
झारखण्ड एक नज़र में
क्षेत्रफल (Area) | 79,714 km2 |
प्रमंडल (Division) | 5 |
जिला (District) | 24 |
अनुमंडल (Sub Division) | 45 |
अंचल (Circle) | 260 |
गांव (Village) | 32,620 |
लोकसभा सीटें (No. of Seats in Parliament | Lower House) | 14 |
राज्यसभा सीटें (No. of Seats in Upper House) | 6 |
विधानसभा सीटें (No. of Seats in State Assembly) | 81 |
राजकीय पशु | भारतीय हांथी |
राजकीय पक्षी | एशियाई कोयल |
राजकीय फूल | पलास |
राजकीय पेड़ | साल वृक्ष |
झारखण्ड की राजधानी, उप-राजधानी और वित्तीय राजधानी
जिला | क्षेत्रफल km2 | |
---|---|---|
राजधानी | रांची | 5097 |
उप-राजधानी | दुमका | 3761 |
वित्तीय राजधानी | — | — |
झारखण्ड के कूल डिवीज़न
झारखण्ड के 24 जिलों को कुल 5 प्रमंडल(डिवीज़न) में बांटा गया है और वह कुछ इस प्रकार हैं।
प्रमंडल (Division) | मुख्यालय (HeadQuarter) | जिला (District) |
---|---|---|
कोल्हान | चाईबासा | पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सराईकेला-खरसावां |
पलामू | मेदनीनगर | पलामू, गढ़वा, लातेहार |
उत्तरी छोटानागपुर | हज़ारीबाग़ | धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हज़ारीबाग, रामगढ, चतरा |
दक्षिणी छोटानागपुर | रांची | रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदग्गा, सिमडेगा |
संथाल परगना | दुमका | गोड्डा, देवघर, दुमका, पाकुर, जामताड़ा, साहिबगंज |
झारखण्ड के कूल जिले
झारखण्ड में वर्तमान में कूल 24 जिले हैं तथा इन जिलों की क्षेत्रफल और जिला कोड कुछ इस प्रकार हैं।
जिला | जिला कोड | क्षेत्रफल km2 |
---|---|---|
बोकारो | BO | 2383 |
छात्र | CH | 3718 |
देवघर | DE | 2477 |
धनबाद | DH | 2040 |
दुमका | DU | 3761 |
पूर्वी सिंघभूम | ES | 3562 |
गढ़वा | GA | 4093 |
गिरिडीह | GI | 4962 |
गोड्डा | GO | 2266 |
गुमला | GU | 5360 |
हज़ारीबाग़ | HA | 3555 |
जामताड़ा | — | 1811 |
खूंटी | — | 2535 |
कोडरमा | KO | 2540 |
लातेहार | — | 4291 |
लोहरदग्गा | LO | 1502 |
पाकुर | PK | 1811 |
पलामू | 4393 | |
रामगढ़ | — | 1341 |
रांची | RA | 5097 |
साहिबगंज | SA | 2063 |
सराईकेला-खरसावां | — | 2657 |
सिमडेगा | — | 3774 |
पश्चिमी-सिंघभूम | WS | 7224 |
झारखण्ड से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
- 15 नवम्बर 2000 को बिहार राज्य से 24 जिलों को अलग करके झारखण्ड राज्य का निर्माण किया गया था।
- झारखण्ड शब्द का अर्थ है: झाड़ी, पेड़ और जंगलों की भूमि।
- बिरसा मुंडा विद्रोह, अंग्रेज़ों की गलत कूटनीति के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे लम्बा चलने वाला जनजातीय विद्रोहों में से एक है। इस विद्रोह की शुरुआत 1885 में हुई और यह 1900 तक चली।
- देवघर: देवों के स्थान माना जाने वाला झारखण्ड के इस जिले में कई मंदिर और शिवलिंग है, जो श्रावण के पवन महीने में श्रद्धालओं को आकर्षित करते हैं। बाबा बैद्यनाथ, और बासुकीनाथ मंदिर यहीं स्तिथ है।
- जमशेदपुर जिसे जमशेदजी टाटा द्वारा बसाया गया था, यह झारखण्ड ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा उचित ढंग से बसाया हुआ औधौगिक शहर है।
- ऐसा माना जाता है की देश की 40 फीसदी खनिज सम्पदा झारखण्ड राज्य में स्तिथ है।
- झारखण्ड प्रदेश अपने समृद्ध खनिज सम्पदा जैसे यूरेनियम, माइका, कोयला, Buxite, ग्रेफाइट, लोहा इत्यादि के लिए प्रसिद्द है।
- लगभग 29 प्रतिशत से ज़्यादा क्षेत्र झारखण्ड में पेड़ और जंगलों से घिरे हुए हैं।
- झारखण्ड में कई भाषएं बोली जाती है जैसे संथाली, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, हिंदी, भोजपुरी, उर्दू, हो, बांग्ला इत्यादि।
- 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड की शिक्षा दर 66.40 प्रतिशत है।
- झारखण्ड में ऐसी कई पर्यटक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित कर उनका मन मोह लेने के लिए काफी है।
- झारखण्ड से निकलने वाले कोयले आज भी आधे से ज़्याद देश को बजली के रूप में रौशन करती है।
- पुरे देश में टाटा (जमशेदपुर) एकमात्र ऐसा शहर है, जिसकी रखरखाव टाटा सामान्य खुद करती है।
- झारखण्ड की सबसे ऊँची छोटी पारसनाथ पर स्तिथ शिकारजी मंदिर जैन धर्मावलम्बियों के बिच काफी महत्व रखता है और ऐसी मान्यता है की जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने यहीं मोक्ष की प्राप्ति की थी।
- झारखण्ड की राजधानी रांची, के कांके नमक स्थान से करके रेखा होकर गुज़रती है।
- जिले में स्तिथ मैथन डैम, पूरी एशिया में एकमात्र ऐसी बांध है जिसमे पावर स्टेशन भूमिगत स्तिथ है।
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की झारखण्ड में कूल कितने जिले हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है। साथ ही आपको बिहार से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिली। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।
FAQs
Q: झारखण्ड में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 24 जिले।
Q: झारखण्ड में कुल कितने डिवीजन(प्रमंडल) हैं?
उत्तर: 5 प्रमंडल।

wikiHindi कुछ लेखकों का समूह है, जो विभिन्न क्षेत्र की जानकारीयों को Research करके आप तक आपकी मातृ-भाषा हिंदी में पहुंचाने का प्रयास करता है और wikiHindi के इस लेखक समूह का केवल एक ही उद्देश्य है आप तक ‘सही एवं सटीक’ जानकारी पहुँचाना। इस समूह के के द्वारा लिखे गए लेख से आप स्वयं को देश-दुनिया में घट रही भिन्न प्रकार की घटनाओं से खुद को अपडेट रख पाते हैं।