मणिपुर राज्य भारत की Seven Sisters में काफी महत्व रखती है और यहां की पारम्परिक वेशभूषा, संस्कृति, वातावरण लोगों को काफी आकर्षित करती है। यही कारण है की यह किसी भी प्राकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफर को आकर्षित करती है। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की मणिपुर में कुल कितने जिले, और प्रमंडल हैं और साथ ही आप इनके क्षेत्रफल को भी जानेंगे और अंत में मणिपुर से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को भी पढ़ेंगे।

मणिपुर बॉर्डर से सटे राज्य और देश
दिशा | राज्य / देश |
---|---|
पूर्व (East) | म्यांमार |
पश्चिम (West) | असम |
उत्तर (North) | नागालैंड |
दक्षिण (South) | म्यांमार |
दक्षिण-पक्षिम (South-West) | मिजोरम |
मणिपुर एक नज़र में
क्षेत्रफल (Area) | 22,327 km2 |
प्रमंडल (Division) | — |
जिला (District) | 16 |
अनुमंडल (Sub Division) | 66 |
अंचल (Circle) | — |
लोकसभा सीटें (No. of Seats in Parliament | Lower House) | 2 |
राज्यसभा सीटें (No. of Seats in Upper House) | 1 |
विधानसभा सीटें (No. of Seats in State Assembly) | 60 |
राजकीय पशु | संगाई |
राजकीय पक्षी | ह्यूमस तीतर |
राजकीय फूल | लिलियम मैक्लीनिया |
राजकीय पेड़ | बोनसम |
मणिपुर की राजधानी, उप-राजधानी और वित्तीय राजधानी
जिला | क्षेत्रफल km2 | |
---|---|---|
राजधानी | इम्फाल | 710 + 519 |
उप-राजधानी | — | — |
वित्तीय राजधानी | — | — |
मणिपुर के कूल जिले
मणिपुर में वर्तमान में कूल 16 जिले हैं तथा इन जिलों की क्षेत्रफल और जिला कोड कुछ इस प्रकार हैं।
जिला | जिला कोड | क्षेत्रफल km2 |
---|---|---|
बिष्णुपुर | BPR | 496 |
थौबल | TBL | 514 |
पूर्वी इम्फाल | IE | 710 |
पश्चिमी इम्फाल | IW | 519 |
सेनापति | SE | 3269 |
उखरुल | UKR | 4547 |
चंदेल | CDL | 3317 |
चुराचांदपुर | CCP | 4574 |
तमेंगलोंग | TML | 4391 |
जिरीबाम | JBM | 232 |
कांगपोकपि | KPI | — |
कक्चिंग | KAK | — |
टेंगनूपाल | TNL | — |
कमजोंग | KJ | 2000 |
नोनी | NL | — |
फरज़ाल | PZ | 2285 |
मणिपुर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
- मणिपुर का विलय भारत में वर्ष 1949 में हुआ था और 1972 में इसे राज्य का दर्ज़ा प्राप्त हुआ था।
- मणिपुर को कई सारे अन्य स्थानीय नामो से भी जाना जाता है जैसे कांग्लीपक और मेटलीपाक .
- इस बात की जानकारी शायद ही आपको हो की पोलो गेम्स की खोज मणिपुर में ही हुई थी और इसे अंग्रेज़ों द्वारा पश्चिमी देशों में फैलाया गया था।
- राज्य की राजधानी में स्तिथ Mapal Kanjeibung दुनिया के सबसे पुरानी पोलो मैदान में से एक है और आज भी इस मैदान में पोलो गेम का आयोजन किया जाता है।
- मणिपुर स्तिथ Red Hill-Lokpachig विश्वयुद्ध-II के दौरान अंग्रेज़ों और जापानियों के बिच युद्ध हुआ था और आज वहाँ युद्ध स्मारक भी स्तिथ है।
- Keibul Lamjao National Park दुनिया का एकमात्र ऐसा उद्यान है जो पानी के ऊपर तैरता है और यहां Phumidis नामक तैरता हुआ द्वीप भी स्तिथ है।
- मणिपुर में हरयाणा राज्य की ही तरह दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया जाता है, और यह यहाँ के स्थानीय परंपरा के अनुसार खेला जाता है। इस तरह की कुश्ती यहां Mukna के नाम से प्रसिद्ध है।
- शिक्षा को यहाँ के निवासी जीवन का अहम् अंग मानते हैं और यही कारन है की यहाँ साक्षरता दर पूरे देश की औसत साक्षरता दर से अधिक है और यह 79.85 प्रतिशत है।
- यहाँ की प्रमुख जनजातीय ग्रुप मेइती है जो यहाँ की जनसँख्या के लगभग 50 प्रतिशत है।
- ऐसी मान्यता है की मणिपुर रज्य के लोग गन्धर्व हैं और इसे वैदिक काल में गन्धर्व देश के नाम से जाना जाता था।
- रास लीला नाच यहाँ की प्रमुख परंपरागत नाचों में से एक है और इसे राज्य श्री भाग्य चंद्र जी के द्वारा बनाया गया था
- बांस की 126 में से 53 प्रजातियां इसी राज्य में पाई जाती है और पुरे वर्ष में लगभग 10 टन से ज्यादा की उत्पादन भी की जाती है। बांस मणिपुरी खान-पान का एक अहम् हिस्सा भी है।
- आपको बता दें की मणिपुर में गुजरात और बिहार राज्य की भाँती शराब पर पाबंधी है, लेकिन यहाँ आप चावल से बने शराब का सेवन कर सकते हैं।
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की मणिपुर में कूल कितने जिले हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है। साथ ही आपको मणिपुर से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिली। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें:
डीजल गाड़ी के फायदे और नुकसान क्या हैं?
अखिलेश यादव: 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव, उम्र, संपत्ति और जीवनी
योगी आदित्यनाथ: 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव, उम्र, संपत्ति और जीवनी
झारखण्ड के कूल जिले, राजकीय पशु, पक्षी, फूल पेड़, प्रमंडल और रोचक जानकारियां
FAQs
Q: मणिपुर में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 16 जिले।
Q: माणिपुर राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1972 में।

wikiHindi कुछ लेखकों का समूह है, जो विभिन्न क्षेत्र की जानकारीयों को Research करके आप तक आपकी मातृ-भाषा हिंदी में पहुंचाने का प्रयास करता है और wikiHindi के इस लेखक समूह का केवल एक ही उद्देश्य है आप तक ‘सही एवं सटीक’ जानकारी पहुँचाना। इस समूह के के द्वारा लिखे गए लेख से आप स्वयं को देश-दुनिया में घट रही भिन्न प्रकार की घटनाओं से खुद को अपडेट रख पाते हैं।