ऊँचे-ऊँचे झरनो के लिए प्रसिद्द ये राज्य सेवन सिस्टर का एक हिस्सा है। इसके अलावा ये राज्य भारी वर्ष के लिए भी जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की मेघालय में कुल कितने जिले, और साथ ही आप इनके क्षेत्रफल को भी जानेंगे और अंत में इस राज्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को भी पढ़ेंगे।

मेघालय बॉर्डर से सटे राज्य और देश
दिशा | राज्य / देश |
पूर्व (East) | असम |
पश्चिम (West) | बांग्लादेश |
उत्तर (North) | असम |
दक्षिण (South) | बांग्लादेश |
मेघालय एक नज़र में
क्षेत्रफल (Area) | 22,720 km2 |
प्रमंडल (Division) | 3 |
जिला (District) | 11 |
अनुमंडल (Sub Division) | — |
अंचल (Circle) | — |
लोकसभा सीटें (No. of Seats in Parliament | Lower House) | 2 |
राज्यसभा सीटें (No. of Seats in Upper House) | 1 |
विधानसभा सीटें (No. of Seats in State Assembly) | 60 |
राजकीय पशु | Clouded leopard |
राजकीय पक्षी | Hill myna |
राजकीय फूल | Lady’s Slipper Orchid |
राजकीय पेड़ | Gamhar |
मेघालय की राजधानी, उप-राजधानी और वित्तीय राजधानी
जिला | क्षेत्रफल km2 | |
राजधानी | शिलॉंग | — |
उप-राजधानी | — | — |
वित्तीय राजधानी | — | — |
मेघालय के कूल डिवीज़न
मेघालय के 11 जिलों को कुल 3 डिवीज़न में बांटा गया है और वह कुछ इस प्रकार हैं।
डिवीज़न | जिला |
जैन्तिया हिल्स डिवीज़न | ईस्ट जैंतिया हिल्स, वेस्ट जैंतिया हिल्स |
ख़ासी हिल्स डिवीज़न | ईस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल्स, री-भोई |
गारो हिल्स डिवीज़न | ईस्ट गारो हिल्स, वेस्ट गारो हिल्स, नार्थ गारो हिल्स , साउथ गारो हिल्स , साउथ वेस्ट गारो हिल्स |
मेघालय के कूल जिले
मेघालय में वर्तमान में कूल 11 जिले हैं तथा इन जिलों का क्षेत्रफल और मुख्यालय कुछ इस प्रकार हैं।
जिला (District) | मुख्यालय (Head Quarter) | क्षेत्रफल km2 (Area) |
ईस्ट जैंतिया हिल्स | खलिहारियात | 2126 |
वेस्ट जैंतिया हिल्स | जोवाई | 1693 |
ईस्ट खासी हिल्स | शिलॉंग | 2752 |
वेस्ट खासी हिल्स | नांगोस्तोइन | 5247 |
साउथ वेस्ट खासी हिल्स | मॉकिरवाटो | 1341 |
री-भोई | नोंगपोह | 2378 |
ईस्ट गारो हिल्स | विलियमनगर | 2603 |
वेस्ट गारो हिल्स | तुरा | 3714 |
नार्थ गारो हिल्स | रेसुबेलपारा | 1113 |
साउथ गारो हिल्स | बाघमारा | 1850 |
साउथ वेस्ट गारो हिल्स | अम्पाती | 822 |
मेघालय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
- मेघालय में स्तिथ Mawlynnong नामक गांव पुरे देश में सफाई के मामले मे अव्वल है। क्योंकि यहाँ प्लाटिक के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध खुद ग्रामीणों ने ही लगाया हुआ है।
- यहां की लगभग 85 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म को मानती है और शेष हिन्दू और इस्लाम धर्म को मानती है।
- यहां के स्थानीय लोगो से बातें करने के लिए आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है क्यूंकि यहाँ की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- पुरे देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ पिता की वंशावली न चलकर माता की वंशावली और विरासत चलती है।
- मेघालय के चेरापुंजी में जीवित पेड़ के तनो का इस्तेमाल पूल के रूप में किया जाता है।
- मेघालय में स्तिथ मानसिराम गांव में सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड बारिश होती है और यहां औसतन सालाना 11,871 mm बारिश होती है।
- मानसिराम गांव के निवासी बारिश की शोर से बचने के लिए अपने घरों के छतों पर घास-फंस का परत लगाते हैं।
- चेरापूंजी के पास स्तिथ नोआखली नामक झरना भारत में सबसे ऊँची चोटी पर स्तिथ है और इसकी ऊंचाई 1115 फ़ीट है।
- साल 1972 से पहले मेघालय, असम का हिस्सा हुआ करता है लेकिन 1972 में गारो, खासी और जैन्तिया हिल्स को एक कर एक नए राज्य मेघालय का निर्माण किया गया था।
- यहाँ के जंगल जैव विविधता के लिए काफी मशहूर है और यहाँ पर पेड़-पौधों के साथ ही विविध जानवरों भी पाए जाते हैं।
- World Cup Insect यहां का एक अनूठा कीट है जो 4 साल में केवल एक बार बहार निकलता है। उसमे भी तब बाहर निकलता है, जब फुटबॉल का विश्वकप चल रहा होता है।
- मेघालय राज्य विचित्र गुफाओं के लिए काफी प्रसिद्ध हो रहा है, आधिकारिक तौर पर अब तक इस राज्य में 1248 गुफाएं खोजी जा चुकी हैं।
- Mawsbuit में एक जीवित संग्रहालय है जहाँ पर ऑर्किड्स के 100 प्रजाति और फ़र्न के लगभग 25 प्रजातियां उपलब्ध है।
- Mawphlang वन यहां का एक ऐसा वन है जहाँ से पेड़ तो दूर यहाँ से ज़मीन पर गिरे हुए पत्ते भी कोई जंगल से बाहर नहीं ले जा सकता है। जनजातीय समुदाय के लोग इस वैन की रक्षा करते हैं।
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की मेघालय में कूल कितने जिले हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है। साथ ही आपको मेघालय से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिली। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।
FAQs
Q: मेघालय में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 11 जिले।
Q: मेघालय में कुल कितने डिवीजन(प्रमंडल) हैं?
उत्तर: 3 प्रमंडल।

wikiHindi कुछ लेखकों का समूह है, जो विभिन्न क्षेत्र की जानकारीयों को Research करके आप तक आपकी मातृ-भाषा हिंदी में पहुंचाने का प्रयास करता है और wikiHindi के इस लेखक समूह का केवल एक ही उद्देश्य है आप तक ‘सही एवं सटीक’ जानकारी पहुँचाना। इस समूह के के द्वारा लिखे गए लेख से आप स्वयं को देश-दुनिया में घट रही भिन्न प्रकार की घटनाओं से खुद को अपडेट रख पाते हैं।