मिजोरम के कूल जिले, राजकीय पशु, पक्षी, फूल पेड़ और रोचक जानकारियां

अपनी सदाबहार पहाड़ियों और घने बांस के जंगलों के लिए जाना जाने वाला मिजोरम उत्तर-पूर्व भारत के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित है। प्राकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफर के बिच प्रसिद्द यह राज्य मिजोरम से, आज भी देश कहीं न कहीं अछूता है। इस लेख के माध्यम से आप यह जानेंगे की मिजोरम में कितने जिले हैं, इसके राजकीय पशु, पक्षी, पेड़ और फूल के साथ साथ इससे जुड़ी रोचक जानकारियों को भी पढ़ेंगे।

मिजोरम के कूल जिले, राजकीय पशु, पक्षी, फूल पेड़ और रोचक जानकारियां
मिजोरम

मिजोरम बॉर्डर से सटे राज्य और देश

दिशाराज्य / देश
पूर्व (East)म्यांमार
पश्चिम (West)बांग्लादेश
उत्तर (North)असम
उत्तर-पूर्व (North-East)मणिपुर
उत्तर-पश्चिम (North-West)त्रिपुरा
दक्षिण (South)म्यांमार और बांग्लादेश

मिजोरम एक नज़र में

क्षेत्रफल (Area)21,081 km2
स्वायत जिला (Autonomous District)3
जिला (District)11
अनुमंडल (Sub Division)23
ब्लॉक (Block)26
लोकसभा सीटें (No. of Seats in Parliament)01
विधानसभा सीटें (No. of Seats in State Assembly)40
राजकीय पशु Saza (Serow)
राजकीय पक्षी Vavu (Hume Bartailed Pheasant)
राजकीय फूल Senhri (Red Vanda)
राजकीय पेड़ Herhse (Mesual Ferrea/Nahar)

मिजोरम की राजधानी, उप-राजधानी और वित्तीय राजधानी

जिलाक्षेत्रफल
राजधानी आइज़ोल21,087 km2
उप-राजधानी
वित्तीय राजधानी

मिजोरम के कूल जिले

मिजोरम में वर्तमान में कूल 11 जिले हैं तथा इन जिलों की क्षेत्रफल और जिला कोड कुछ इस प्रकार हैं।

जिलाजिला कोडक्षेत्रफल
आइज़ोल (Aizol)AI3577
चम्फाई (Champhai)CH3168
कोलासिब (Kolasib)KO1386
लवंगत्लई (Lawngtlai)LA2519
लुंगलेई (Lunglei)LU4572
ममित (Mamit)MA2967
सैहा (Saiha)SI1414
सेरछिप (Serchhip)SE1424
हनहतयल (Hnahthial)HN
खावजॉल (Khawzawl)KW
सैतुअल (Saitual)ST

मिजोरम से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • अंग्रेज़ों की हुकूमत से पहले इस क्षेत्र पर लगभग 60 स्थानीय शाशकों द्वारा शाशन किया गया था। इस दौरान अंतर जनजातीय युद्ध काफी हुआ और गुलामी चरम सिमा पर पहुँच चुकी थी।
  • अंग्रेज़ों के समय में यह असम प्रांत का हिस्सा हुआ करता था और इस क्षेत्र का मुख्यालय अंग्रेज़ों ने आइज़ोल को बनाया था।
  • मिजोरम राज्य भारत की सेवन सिस्टर राज्यों में से एक महत्वपूर्ण राज्य है।
  • 1987 से पहले मिजोरम को राज्य का दर्ज़ा प्राप्त नहीं था और यह असम का हिस्सा हुआ करता था। 20 फरवरी 1987 के बाद 53वें सविधान संसोधन के पश्चात मिजोरम को 23 वां राज्य का दर्ज़ा प्राप्त हुआ।
  • अगर आप मिजोरम घूमने की सोच रहे हैं तब आपको वहाँ घूमने के लिए इनर परमिट की आवश्यकता पड़ेगी। विदेशी और घरेलु पर्यटकों के लिए इनर लाइन परमिट के अलग-अलग नियम हैं।
  • अगर आपको पक्षियों से लगाव है और साथ ही आप एक फोटोग्राफर भी हैं, तब आपके लिए यह राज्य सबसे अच्छा विकल्प है।
  • मिजोरम का लगभग 90.68% हिस्सा आज भी जंगलों से घिरा हुआ है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की साक्षरता दर लगभग 92% है जो की देश की साक्षरता दर 74% से काफी ज़्यादा है। फिर भी राज्य की 60 प्रतिशत आबादी आज भी कृषि पर निर्भर है।
  • कर्क रेखा मिजोरम राज्य से भी होकर गुज़रती है।
  • अगर आपको पहाड़ और पर्वतों से लगाव है तब मिजोरम राज्य एक बार अवश्य पधारें क्यूंकि यहाँ लगभग 21 चोटियां मौजूद है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।
  • इस राज्य की ज़्यादातर पर्व और त्यौहार खेती और फसल से जुडी हुई है तथा मीम कुट, पावल कुट और चापचर तीन सबसे महत्वपूर्ण पारम्परिक त्योहार हैं।
  • मिजोरम में असंख्य गुफाएँ पाई जाती हैं जैसे: मिलू पुक को खोपड़ियों की गुफा भी कहा जाता है क्योंकि गुफा की खोज के समय मानव कंकालों का एक विशाल ढेर यहाँ मिला था। इन गुफाओं से दिलचस्प कहानियों जुडी है और यहां प्रकृति की सुंदर रचनाएं भी मौजूद हैं।
  • मिज़ो पर्वत श्रृंखला में रहने वाली जनजातियों को कुकीज़ (KUKIS) के नाम से जाना जाता है।
  • 1959 में इस राज्य में भयनक अकाल पड़ा था, क्यूंकि चूहों के बढ़ने के कारण चूहे पूरी की पूरी खेत का फसल चट कर जाते थे।
  • दहेज़ प्रथा आज भी देश के कुछ हिस्सों में जोर शोर पर है जिसमे लड़के वाले लड़की के परिवार से दहेज़ के रूप में पैसे और सामान की मांग करते हैं। लेकिन मिजोरम राज्य के मिज़ो समाज में यह प्रथा बिल्कुल उलट है यहाँ लड़के वाले लड़की से शादी करने के बदले उनके परिवार वालों को कुछ रकम अदा करते हैं।
  • साल 2009 में मिजोरम की सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु यहाँ पटाखों पर पाबंधी लगा दी थी।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की मिजोरम में कूल कितने जिले हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है। साथ ही आपको मिजोरम से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिली। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:

बिहार के कूल जिले, उप और वित्तीय राजधानी, डिवीज़न और क्षेत्रफल

डीजल गाड़ी के फायदे और नुकसान क्या हैं?

योगी आदित्यनाथ: 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव, उम्र, संपत्ति और जीवनी

FAQs

Q: मिजोरम में कुल कितने जिले हैं?

उत्तर: 11 जिले।

Q: मिजोरम राज्य की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 21 जनवरी 1972.

Leave a Comment