CUET 2024 क्या है? एग्जाम डेट,सिलेबस, योग्यता की पूरी जानकारी

CUCET 2024 ये दो नाम से जाना जाता है पहला CUCET और दूसरा CUET जिसका अर्थ है कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट। प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा को NTA अर्थात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसका एक मात्र उद्देश्य है, देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक की पढाई हेतु दाखिला। इस परीक्षा को पास करने के पश्चात DU, JNU, JMI और अलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला लिया जा सकता है।

CUCET अथवा CUET 2022 क्या है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने Central University Common Entrance Test का नाम बदलकर इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कर दिया है। अर्थात CUCET अब CUET के नाम से जाना जाएगा। ये परीक्षा वैसे छात्रों को सिंगल विंडो मुहैया कराएगी, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना देखते हैं। एकल परीक्षा के जरिये देश में मौजूद लगभग सभी केंद्रीय विश्विद्यालयों में केवल एक परीक्षा के आधार पर दाखिला मिलेगा।

वर्तमान समय में इस परीक्षा को 13 भाषाओँ में देश के 150 से ज़्यादा सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा। यहां तक की दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी अपने अगले सत्र 2022-2023 के लिए CUET परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है।

CUET 2022 अधिसूचना अर्थात नोटिफिकेशन

CUET 2022 के आयोजन और परीक्षा से सम्बंधित अधिसूचना को UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) द्वारा जारी कर दिया गया है। अगर बात करें CUCET 2022 की अधिसूचना की, तब इसके अनुसार CUET 2022 परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने के पहले सप्ताह में देशभर में बनाये गए 150 से अधिक सेंटरों पर 13 भाषाओँ में किया जाएगा। इस अधिसूचना को पढ़ने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें।

CUET 2022 एक नज़र में

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन इस वर्ष NEP के तहत NTA द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा का एकमात्र उद्देश्य होगा देश के विभिन्न राज्यों में स्तिथ केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला। जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे दिग्गज यूनिवर्सिटी भी शामिल है। निचे CUET 2022 अर्थात CUCET 2022 से जुड़ी कुछ संक्षिप्त में जानकारी दी गयी है, जिसे पढ़कर आपको ये आईडिया हो जाएगा की आखिर CUET है क्या?

परीक्षा का नाम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)
परीक्षा का पुराना नाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET)
आयोजन करने वाली संस्था NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
परीक्षा लेने का उद्देश्य स्नातक, मास्टर डिग्री और रिसर्च में दाखिला
परीक्षा का लेवलविश्वविद्यालय स्तर
ये परीक्षा कब होता है?प्रत्येक साल एक बार
आवेदन कैसे होता है? ऑनलाइन
परीक्षा कैसे लिया जाता है? ऑनलाइन
कैसे सवाल पूछे जाते हैं?MCQ’s
काउंसलिंग कैसे होता है? ऑफलाइन
CUET 2022 का आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/

CUET 2022 से जुड़े महत्वपूर्ण तिथि

NTA द्वारा CUET 2022 की अधिसूचना 26 मार्च 2022 को ही जारी कर दी गयी थी। इसके साथ ही 2 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा CUET 2022 से जुड़े कुछ Imporatant Dates इस प्रकार हैं।

आवेदन की तिथि2 अप्रैल 2022
(लिंक 6 अप्रैल से खुलेगा)
आवेदन करने की आखिर तिथि30 अप्रैल 2022
(बढ़ाकर 6 मई 2022 किया गया)
फ़ीस जमा करने की आखिरी तिथिमई का पहला सप्ताह
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथिजून दूसरा सप्ताह
CUET 2022 परीक्षा की तिथिजुलाई पहला सप्ताह
काउंसलिंग की शुरुआतअगस्त दूसरा सप्ताह

CUET 2022 एप्लीकेशन फीस

CUET 2022 के लिए आवेदन फीस अर्थात Application Fees को डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग या फिर SBI चालान के माध्यम से SBI के किसी भी ब्रांच में जमा किया जा सकता है। एप्लीकेशन फीस पर GST या बैंकिंग चार्ज भी लागू हो सकता है। केटेगरी के अनुरूप CUET 2022 में लगने वाले अप्पिकेशन फीस कुछ इस प्रकार हैं।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस

*ऑफलाइन चालान के माध्यम से आवेदन फीस जमा करने पर बैंकिंग चार्ज के रूप में ₹50 अतरिक्त देने पड़ेंगे।

General / OBC / EWS₹ 800
SC / ST₹ 400
PwD₹ 400

CUET 2022 का परीक्षा पैटर्न

साल 2022 में NTA द्वारा 13 भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, ओड़िया, असामी, इंग्लिश, पंजाबी, उर्दू, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल है।

मिलता जुलता लेख: वकील कैसे बने?

CUET 2022 परीक्षा में मुख्य रूप से 4 भाग होंगे।

  • सेक्शन IA: 13 भाषा शामिल है।
  • सेक्शन IB: 19 भाषा शामिल है। सेक्शन IA और सेक्शन IB को मिलाकर से अधिकतम 3 विषय चुने जा सकते हैं।
  • सेक्शन II: 27 डोमेन सम्बंधित विषय, इसमें से अधिकतम 6 विषय चुने जा सकते हैं।
  • सेक्शन III: जनरल टेस्ट
सेक्शन विषय /टेस्ट कूल प्रश्न अटेम्प्ट करने पड़ेंगे कूल समय
IA
IB
13 भाषा
19 भाषा
504045 मिनट हर भाषा के लिए
II26 डोमेन सम्बंधित विषय504045 मिनट हर विषय के लिए
IIIजनरल टेस्ट756060 मिनट

अंतिम शब्द

इस लेख में आपने जाना की CUCET अर्थात CUET 2022 क्या है? साथ ही आपने इस परीक्षा से सम्बंधित अन्य बातों को भी जाना। इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत सुझाव या सवाल आपके पास हो तब निचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं, धन्यवाद्।

3 thoughts on “CUET 2024 क्या है? एग्जाम डेट,सिलेबस, योग्यता की पूरी जानकारी”

Leave a Comment