कंप्यूटर के फायदे और लाभ | Benefits of Computer in Hindi

दुनिया आज टेक्नोलॉजी के मामले में इतनी दूर आ चुकी है की, बगैर कप्यूटर के किसी चीज़ की कल्पना करना लगभग नामुमकिन है। इस लेख के माध्यम से आप जानोगे की आखिर कंप्यूटर के कितने सारे फायदे अर्थात लाभ हैं? (Benefits or Advantages of Computer in Hindi) इसके अलावा आप ये भी जानोगे की एक कंप्यूटर किस तरह से आपके जीवन को आसान बनाता है।

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप लेने का विचार कर रहे हो। तब आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए की ये किस तरह से आपके लिए फायदेमंद है। लेने का

कंप्यूटर के कितने फायदे हैं Benefits of Computer
कंप्यूटर के कितने फायदे हैं Benefits of Computer

कंप्यूटर के फायदे कुछ इस प्रकार है

कंप्यूटर के फायदे के बारे अगर जानना चाहोगे तब यह लेख कम पर जाएगी इस बात को बताने में, इसलिए यहाँ वही बातें बताई गयी हैं जो आमतौर पर आप सब के लिए जानना जरुरी है।

  • कार्य क्षमता बढ़ाता है।
  • डाटा के रूप में जानकारियां इकट्ठी करता है।
  • जानकारियों को व्यवस्तिथ रूप से रखता है।
  • कंप्यूटर को डाटा की बेहतर समझ है।
  • कंप्यूटर इंटरनेट के माध्यम से आपको दुनिया से जोड़ता है।
  • इसके जरिये आप कुछ न कुछ नया सीखते ही हो।
  • इससे घर बैठे पैसे कमाए जा सकते हैं।
  • व्यवसाय में इसकी भागीदारी होती है।
  • आपके कीमती समय को बचाता है।
  • ये लोगों को रोजगार से जोड़ता है।
  • ये मनोरंजन का एक बेहतर साधन है।
  • ढेरों स्किल सिख कर इससे पैसे कमाए जा सकते हैं।

अगर आप Computer Hindi Chart Download करना चाहते हैं तो आप हिंदी बंधन वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

कार्य क्षमता बढ़ाता है

कंप्यूटर सबसे ज़्यादा अगर किसी चीज़ में इंसानो की मदद करता है तब वह है कार्य करने की क्षमता को बढ़ाने में। अगर आपको अपने जरूरत के अनुसार की सॉफ्टवेयर की जानकारी है तब इस आपके काम को और भी आसान बनाता है और साथ ही उस कार्य में लगने वाले समय को कम करता है।

उदाहरण के तौर पर देखा जाये तब मान लीजिये आपको वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर जैसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की अच्छी खासी समझ और जानकारी है तब आप इसमें फाइल्स को एडिट, सेव और स्टोर कर सकते हैं।

डाटा के रूप में जानकारियों को सुरक्षित रखना

किसी भी कंप्यूटर का सबसे अहम् हिस्सा है उसका मेमोरी यूनिट और यह कंप्यूटर के CPU में स्तिथ होता है। क्यूंकि यही वह भाग है जिसमे आप बड़ी-बड़ी फाइलों को केवल कुछ KB की जगह लेते हुए कंप्यूटर में जब चाहे तब तक सुरक्षित रखते हैं।

उदाहरण के तौर पर एक तरफ आप छोटे से छोटे फाइल जो KB की साइज में मौजूद होते हैं उन्हें सुरक्षित स्टोर करके रख सकते हैं और इसके अलावा फिल्मों या पिक्चर की बड़ी से बड़ी फाइल को कई GB के हो सकते हैं, उन्हें भी स्टोर करके रख सकते हैं।

मिलता जुलता लेख: फेसबुक अकाउंट डिलीट कैसे करें?

व्यवस्तिथ रूप से रखना

कंप्यूटर की खास बात यह है की इसमें आप अपने अनुरूप किसी भी प्रकार के फाइल्स को कहीं भी कैसे भी व्यवस्तिथ करके रख सकते हैं। क्यूंकि कंप्यूटर के अंदर फोल्डर बनाने की सुविधा होती है जिसमे आप वर्ड फाइल्स के लिए अलग फोल्डर तथा फ़िल्में और फोटो को कंप्यूटर में रखने के लिए अलग-अलग फ़ोल्डर्स बना सकते हैं। इससे बाद में फाइल्स को ढूंढ़ने में काफी आसानी होती है।

इंटरनेट से कनेक्टिविटी | Internet Connectivity

जी हाँ, आपने सही पढ़ा कंप्यूटर का उपयोग आप बेहतर ढंग से इंटरनेट से जुड़ने के लिए कर सकते हैं। स्मार्टफोन से कही ज़्यादा सुविधा आपको कंप्यूटर में इंटरनेट जोड़ने से मिलती है।

इससे आप घर बैठे अपने कंप्यूटर पर कहीं भी किसी से बातचीत तो कर ही सकते हैं साथ ही आप घर बैठे शॉपिंग कर सकते हैं, फिल्मे देख सकते हैं, आसानी से ऑनलाइन माध्यम के ज़रिये पढ़ाई कर सकते हैं और गाने भी सुन सकते हैं।

आपका ज्ञान बढ़ाता है

आपको इस बात अवश्य ही समझ होगी की इंटरनेट पर जानकारी और ज्ञान बढ़ाने की चीज़ें अनंत उपलब्ध है, और आप अपने कंप्यूटर में इंटरनेट का उपयोग करके अपनी ज्ञान के सागर को और बढ़ा सकते हैं।

इसके साथ ही कंप्यूटर के जरिये इंटरनेट पर उपलब्ध मुफ्त और Paid सेवाओं का उपयोग कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। आप अभी जो पढ़ रहें है वह भी कंप्यूटर और इंटरनेट के वजह से ही संभव हो पाया है।

घर बैठे पैसे कमाएं | Earn Money

सबसे ज़्यादा इंटरनेट पर खोजे जाने वाली सवालों में एक है, क्या सच में घर बैठे कंप्यूटर से पैसे कमाए जा सकते हैं? तब इसका उत्तर है, हाँ। जी हाँ आप कंप्यूटर से जुड़े जरुरी स्किल जैसे वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, प्रोग्रामिंग, ग्राफ़िक डिजाइनिंग जैसे आल टाइम डिमांडेड स्किल को सिख कर फ्रीलांसिंग के माध्यम से घर बैठर हज़ारों रूपए कमा सकते हैं।

अगर आपके पास ऐसी कोई ख़ास स्किल नहीं भी तब आप कंप्यूटर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन Udemy या यूट्यूब के माध्यम से सिख कर पैसे आसानी से कमा सकते हैं।

नए-नए रोजगार का विकल्प | Employment Opportunity

जैसा की आपने ऊपर पढ़ा की आप कंप्यूटर का इस्तेमाल कर पैसे कमा सकते है और उसमे मैंने आपको स्किल्स के बारे में बताया तो आप ऐसे किसी भी हाई या लौ डिमांड स्किल को सीख क्र घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

शुरूआती दिनों में थोड़ी मुश्किलें जरूर आती है, लेकिन हाँ एक बार आप अपने स्किल में महारथ हासिल कर लेंगे तब आपके लिए ये सारी चीज़ें आसान हो जाएंगी।

मनोरंजन का साधन | Entertainment

जी हाँ आपने सही पढ़ा यह मनोरंजन का सबसे सस्ता और साथ ही एक बेहतरीन साधन भी है, क्यूंकि कंप्यूटर के माध्यम से आप घर बैठे ही बड़े-बड़े गेम्स खेल सकते हैं, फ़िल्में देख सकते है और साथ ही गाने भी सुन सकते हैं।

अगर आपका कम्प्यूटर इंटरनेट से जुड़ा है तब तो आपके लिए यह और भी सोने पर सुगंध वाली बातें हो गयी क्यूंकि इंटरनेट पर आज भी कई सारी चीज़ें मुफ्त में उपलब्ध है।

समय बचाता है | Time Saving

कंप्यूटर के फायदे तो अनेक हैं पर, कंप्यूटर का सबसे ज़्यादा अगर इस्तेमाल किया जाता है तब उसके पीछे का कारण है समय बचाना क्यूंकि यह अमूल्य है अगर एक बार बिट गया तब दुबारा वापस नहीं आता। कंप्यूटर का इस्तेमाल ऐसी कई सारी चीज़ों में कर सकते हैं जिससे आपके काम भी आसान होते है और साथ में आपका कीमती समय भी बच जाता है:

  • Amazon जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप घर बैठे शॉपिंग कर पाते हैं, और जो आपको बाजार के भीड़ भाड़ से बचता है।
  • बैंकिंग सेवाओं का ऑनलाइन उपयोग करके आप बिना बैंक गए बैंक के लगभग सरे काम को घर पर ही कर लेते हैं।
  • अगर आपका पसंदीदा रेस्टोरेंट का खुद का वेबसाइट है तब आप घर बैठे अपने और अपने परिवार के लिए खाना आर्डर कर सकते हैं।

विकलांगो के लिए वरदान है कंप्यूटर

कंप्यूटर के फायदे की अगर बात आती तब उसमे किसी भी विकलांग इंसान जो शारीरिक रूप से पूरी तरह से सक्षम नहीं है तब कंप्यूटर एक ऐसी तकनीक है, जो ऐसे ख़ास इंसानो को सक्षम बनाने में इनकी मदद करती है।

उदाहरण के तौर पर आप Stephen Hawkins जो की बहुत बड़े वैज्ञानिक थे, वो नाही चल पाते थे और नाहीं कुछ खुद से बोल पाते थे, पर क्या आप जानते हैं की वो ये सब करने में सक्षम थे तब उसके पीछे का कारण था कंप्यूटर।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की कंप्यूटर के फायदों अर्थात इसके लाभ के बारे में जाना। इस लेख से संबंधित किसी तरह की कोई सुझाव, शिकायत या सवाल आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।

FAQs

Q: Computer की खोज कब हुई थी?

उत्तर: Computer की खोज साल 1822 में हुई थी।

Q: Computer का अविष्कार किसने किया?

उत्तर: Computer का अविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था।

1 thought on “कंप्यूटर के फायदे और लाभ | Benefits of Computer in Hindi”

Leave a Comment