Data Science क्या है? पूरी जानकारी

अगर आप सोशल मीडिया ऐप्स जैसे फेसबुक, या इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते होंगे तब आपने Data Science से जुड़ी कभी न कभी किसी प्रचार को अवश्य ही देखा होगा। आपके मन में अकसर यह सवाल भी आते होंगे की ये Data Science क्या है? इसके फायदे और इसके उपयोग कहाँ पर है? तब आज आपके मन में उठ रहे ऐसे सारे सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे।

Data Science क्या है पूरी जानकारी
Data Science क्या है?

Data Science क्या है?

असल में Data Science गणित और Statistics का एक मिला जुला विषय है, जिसमे बड़ी से बड़ी डाटा जिसे बिग डाटा के नाम से भी जाना जाता है, और इन डाटा का विश्लेषण कर इससे प्रयुक्त होने वाली जानकारियों का इस्तेमाल किया जाता है।

Data Science को समझे

इस तकनीक के युग में डाटा का महत्व पैसों से कहीं ज़्यादा है। आप चाहे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हो या फिर किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का आप चाहे शॉपिंग करने किसी बड़े दूकान या मॉल में ही क्यों न जाते हो। इन सभी जगहों पर जाने या फिर अनजाने तरीकों से आपका डाटा स्टोर किया जाता है और बाद में इन डाटा का इस्तेमाल ये मैसेज या कॉल के रूप में प्रचार करने के लिए करते हैं.

यहाँ तक की आप किसी ऑनलाइन स्टोर पर कोई आस्मां की खरीदारी करें या ना करें लेकिन बाद में आप उस सामान से मिलता जुलता प्रचार या जानकारी आप अपने स्मार्टफोन के ऐप्स पर पाते है। क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है? इसके पीछे का कारण है Data Science, क्यूंकि यही वह वजह है जो आपके व्यवहार को लम्बे समय तक ट्रैक करने के बाद, आपके मन की बात तक को समझने में सक्षम हो जाता है।

हर तरफ Data की दिन प्रतिदिन भरमार हो रही थी और इतने भारी-भरकम डाटा का विश्लेषण करना एक जटिल प्रक्रिया बन गया और इस प्रक्रिया को आसान करने के लिए जन्म हुआ Data Science का।

Data Science काम कैसे करता है?

Data Science को कहीं भी अप्लाई करने से पहले बहुत सारी Data को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से इकठ्ठा किया जाता है। फिर इकठ्ठा किये गए डाट को प्रोसेस किया जाता है। डाटा को प्रोसेस करने के पश्चात इस डाटा से मिलने वाली अहम् जानकारियों को एकत्रित किया जाता है। फिर आगे चल कर इन अहम् जानकारियों का उपयोग कंपनियां फैसला लेने में करती है।

डाटा साइंस के क्षेत्र को कारगर बनाने में निम्लिखित चीज़ों का अहम् योगदान होता है:

  • कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
  • डाटा माइनिंग
  • एनालिटिक्स
  • मशीन लाइर्निंग
  • सांख्यिकी (Statistics)

Dat Scientist किसे कहते हैं?

वैसे पेशेवर लोग जो डाटा की बड़ी वॉल्यूम को एकत्रित करते हैं, फिर उसे अनलयसे कर उस डाटा का असली मतलब पता करते हैं और फिर डाटा से निकले वाले मायने को कंपनी को बताते हैं, उन्हें ही Data Scientist के नाम से जाना जाता है।

आमतौर पर Data Scientist डाटा से जो भी जानकारियां निकलती है उसे कंपनी के समक्ष पेश करते हैं जिससे कंपनी अपने आगे के फैसले लेती है।

Data Science के फायदे

वर्तमान समय और आने वाले कुछ सालों में देखा जाए तब डाटा साइंस के बहुत सरे फायदे हैं और वह कुछ इस प्रकार हैं:

  • अभी सबसे ज़्यादा डिमांड में है, क्यूंकि इसका उपयोग लगभग हर एक क्षेत्र में है।
  • इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने पर आपको अच्छी खासी मोटी तनख्वा मिलेगी।
  • डाटा साइंस के जरिये डाटा को और भी बेहतरीन बनाया जाता है।
  • वर्तमान में Data Scientist की समाज में काफी ज़्याद इज़्ज़त दी जाती है।
  • इस करने से आपको विलासिता नहीं आएगी और साथ ही दिन-प्रतिदिन आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा।
  • इसका उपयोग स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में किया जाता है। जिससे समाज और बेहतर बनता है।

Data Science के नुकसान

एक तरफ Data Science के अनेकों फायदे हैं तब दूसरी तरफ इसके नुकसान भी कई सारे हैं:

  • आज भी Data Science को सही ढंग से परिभाषित नहीं किया गया है।
  • डाटा साइंस में महारथ हासिल करना अभी भी संभव नहीं है क्यूंकि इसमें आज भी दिन-प्रतिदिन खोज किये जा रहे हैं।
  • इस क्षेत्र में काम करने के लिए अधिक से अधिक जानकारी का होना जरुरी है।
  • बिना पूरी ज्ञान के डाटा पर काम करने से यह गलत जानकारी भी दे सकता है।
  • चूँकि डाटा साइंस पूरी तरह से डाटा के ऊपर निर्भर होती है और यही कारण है की डाटा के लीक होने से प्राइवेसी का खतरा बना रहता है।

अंतिम शब्द

इस लेख में आपने पढ़ा की Data Science क्या है? और साथ ही आपने इसके फायदे और नुकसान के बारे में पढ़ा और समझा। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई शंका या सवाल हो तब निचे कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें

कंप्यूटर के फायदे | Benefits of Computer

सॉफ्टवेयर क्या होता है? और इसके प्रकार

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या होता है? पूरी जानकारी

2 thoughts on “Data Science क्या है? पूरी जानकारी”

  1. सर आपकी यह पोस्ट बहुत अच्छी है और हमें आपकी यह पोस्ट पढ़ कर बहुत कुछ सीखने को मिला है, आपकी सारी पोस्ट बहुत अच्छी होती है इसलिये मैं चाहता हूं कि आप ऐसी ही और भी अच्छी अच्छी पोस्ट लाते रहे जिससे हमें और भी बहुत कुछ सीखने को मिलता रहे धन्यवाद सर

    Reply

Leave a Comment