Ola Electric Scooter क्या है?Launch Date, Feature, Specification, Dealership

OLA देश की जानी-मानी एक राइड शेयरिंग मल्टीनेशनल बंगलुरु की कंपनी है। OLA अपनी सेवाएं केवल राइड शेयरिंग के अलावा और अन्य कई प्रकार की सेवाएं देती है जैसे फ़ूड डिलीवरी और भाड़े पर गाड़ियां भी देती है। अभी हाल के कुछ दिनों से OLA काफी चर्चे में है क्यूंकि OLA ने अपना विस्तार करते हुए अब यह अपनी OLA की इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच करने वाली हैऔर इसके निर्माण के लिए ओला ने बैंक से लोन भी ले लिया है। पर ये OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर क्या है? और इसे एक आम नागरिक कैसे बुक करके खरीद सकता है इस लेख में हम ऐसे ही कई सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

OLA Electric Scooter

OLA Electric Scooter क्या है?

OLA Electric स्कूटर एक बैटरी से चलने वाली स्कूटर है, इस स्कूटर में दो ताकत वॉर लिथियम आयन से चलने वाली शक्तिशाली मोटर लगे होंगे। इसके अलावा कंपनी का यह दावा है की इस रेंज में यह सबसे ज़्यादा Acceleration और एक बार चार्ज करने पर इसे लम्बी दुरी तक ले जाय जा सकेगा।

OLA Electric Scooter के features

अगर इसके फीचर्स की बात की जाए तब इस इ-स्कूटर में आपको ढेरों फीचर्स मिलेंगे जो इस कीमत के नज़रिये से बाकी के तुलना में काफी आगे है:

बैटरी की क्षमता: 1155 WhMobile Connectivity: Bluetooth, Wi-Fi
All Lights: LEDTyre: Tubeless
Motor Power: 6000Wattफ्रंट ब्रेक: Disc
Transmission: AutomaticRear ब्रेक: Disc
Speedometer, Trip Meter, Console: DigitalWheel Type: Alloy
Console Display: 7 इंच टचस्क्रीनRange: 150+km एक चार्ज पर
अपेक्षित मूल्य: 1लाखOla electric scooter official website: OlaElectric
OLA Electric Scooter के features

OLA Electric Scooter Mileage और range

OLA Electric Scooter को केवल 18 मिनट में ही 50 तक चार्ज किया जा सकता है जिसमे की यह 75 km तक आर्म से चलने का रेंज आपको देगी। इसके साथ ही 100 प्रतिशत चार्ज करने पर इसे आप 150+ km तक आराम से चला सकते हैं।

OLA का Hyper Charge Station कैसे ढूंढे?

OLA इस स्कूटर को चार्ज करने के लिए देश में 1,00,000 से अधीक ह्यपरचार्ज स्टेशन को लगाने का प्रबंध कर रही है जिसकी जानकारी आपको OLA के आधिकारिक ऐप पर आसानी से मिल जाएगी।

OLA Electric Scooter charging समय

कंपनी द्वारा लांच किये गए आधिकारिक वीडियो में यह बताया गया है की अगर आप इस स्कूटर को OLA के आधिकारिक Hyper Charging स्टेशन पर चार्ज करेंगे तब यह केवल 18 मिनटों में 50% तक चार्ज हो जाएगी जिसे आप आसानी से 75km तक चला पाएंगे। चार्जिंग की अगर बात की जाए तब OLA अपने इ-स्कूटर की चार्जिंग के लिए आपको 3 ऑप्शन देगी पहला आप इसे अपने घर पर चार्ज कर पाएंगे दूसरा आप इसे OLA के ह्यपरचार्जिंग स्टेशन पर चार्ज कर पाएंगे और तीसरा आप इसे किसी अन्य पेट्रोल पंप पर स्तिथ चार्जिंग स्टेशन पर भी चार्ज कर पाएंगे।

OLA Electric Scooter को कैसे खरीदें

OLA द्वारा निर्मित इस स्कूटर को खरीदने के लिए आपको OLA के वेबसाइट पर जाकर Pre-Order करना पड़ेगा, और Pre-Order के दौरान आपको ₹499/- की कीमत अदा करनी पड़ेगी जो की रिफंडेबल होगा। मतलब अगर बाद में आप इस स्कूटर को खरीदने में दिलचस्पी नहीं रखते तब आप इस Pre-Order को कभी भी रद्द कर सकते हैं और आपके द्वारा किये गए ₹499/- के भुगतान को कंपनी आपके बैंक खाते में वापस भी कर देगी।

इस स्कूटर का निर्माण शुरू होने पर सबसे पहले उन ग्राहकों के लिए स्कूटर को उपलब्ध कराया जाएगा जिन्होंने Pre-Register किया हो। पहले दिन OLA के इस इ-स्कूटर के लिए केवल 24 घंटों के अंदर में 1 लाख से ज़्यादा PreRegistration के आवेदन आये थे।

OLA Electric Scooter की Online बुकिंग कैसे करें?

OLA E-Scooter की बुकिंग करना काफी आसान है और इसे आप केवल 2 मिनट में अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में इंटरनेट के ज़रिये बुक कर सकते है। ऊपर दिए गए OLA Electric के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ और उसी वेबसाइट के टॉप में आपको Reserve For 499 नाम का बटन दिखेगा जिस पर आप क्लिक करके बाकि की प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आसानी से इस स्कूटर को बुक कर सकते हैं। अन्यथा आप डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके भी इस स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं।

OLA Electric Scooter Manufaturing Plant Location

OLA दुनिया की सबसे बड़ी 2 चक्का वाहन के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी नामक स्थान पर प्लांट लगाने जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस प्लांट को कूल 500 एकड़ की भूमि में लगभग 2400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इस प्लांट का काम वर्ष 2022 के अंत तक खत्म होने की उम्मीद है।

Location Link on Google Map: Click Here

इतने बड़े प्लांट में अगर इसकी क्षमता के बारे में बात करें तब पुरे एक वर्ष में करीब 1 करोड़, 2 चक्का वाहनों का निर्माण किया जा सकेगा।

OLA Electric Scooter से पैसे कमाने के तरीके

OLA ने तो इस स्कूटर की घोसना कर दी है और यह आज नहीं तो कल भारत के बाज़ार में लांच भी हो जाएगा, पर क्या आप जानते हैं इस स्कूटर के जरिये आप दो तरीकों से सीधे तौर पर पैसे कमा सकते हैं। OLA Electric Scooterके जरिये पैसे कमाने का पहला तरीका है Delaership या फिर कहें Franchise और दूसरा तरीका ही OLA Bikes से जुड़ कर OLA E-Scooter के जरिये पैसे कमाना।

OLA Electric Scooter

OLA Electric Scooter Dealership या Franchise से पैसे कमाने का तरीका

जैसा की आप सभी जानते हैं की दिन-प्रतिदिन पेट्रोल की कीमत आसमान को छू रही है और वहीं दूसरी तरफ लोगों में अब पर्यावरण को लेकर जारूकता फ़ैल रही है। यही दो मुख्य कारण है जिसके वजह से अब आम नागरिक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की ओर जाने से पहले बैटरी से चलने वाली गाड़ियों की खोजबीन जरूर करते हैं, और साथ ही इन गाड़ियों का रख – रखाव की लागत भी काफी कम होती है तो यह वाजिब सी बात है की लोग इसकी ओर आकर्षित होंगे ही।

इस प्रकार आप इस बात का अंदाज़ लगा ही सकते हैं की आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है और उस हिसाब से इस बाजार में डिमांड भी काफी ज़्यादा बढ़ने वाली है तो अगर किसी प्रकार से आप इस स्कूटर की Dealership या Franchise लेते हैं तब इससे शोरूम में बैठे-बैठे लाखों रूपए आसानी से कमा सकते हैं। यह तरीका वैसे लोगों के लिए कारगर शाबित होगी जिनके पास शुरूआती दिनों में निवेश करने के अच्छे खासे पैसे हैं और अच्छा इंतेज़ाम हो।

इसे भी पढ़ें: IPO क्या है और इसमें कैसे निवेश करें? पूरी जानकारी

OLA E-Scooter Dealership या Franchise के लिए कंपनी ने अभी आवेदन चालु नहीं किया है, आने वाले समय में स्कूटर के लांच होने से पहले यह उम्मीद जताई जा रही है की कंपनी Dealership और Fanchise के लिए आवेदन लेना शुरू कर देगी।

OLA Electric Scooter को OLA Bikes से जुड़ कर पैसा कमाने का तरीका

यह तरीका हमारे उन भाई-बहनो के लिए कारगर है जो डीलरशिप नहीं ले सकते पर इस गाडी को लेने में सक्षम है और OLA के OLA Bikes से जुड़ने की इक्षा रखते हैं। चूँकि यह स्कूटर ईंधन पर नहीं चलती इस वजह से इसमें काम पैसों का निवेश मात्रा से आप Ola Bike Rider से जुड़ कर अपनी सेवा दे सकते हैं और किसी बड़े शहर में प्रतदिन कम से कम 800 से 1000 रूपए कमा सकते हैं।

OLA Electric Scooter से जुड़ी ताज़ा खबर

Update on 22 July 2021: मीडिया में छपे कुछ ख़बरों के मुताबिक़ OLA अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर हो किसी शोरूम के बजाय ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से बेचने का विचार कर रही है और फिर इन स्कूटरों को ख़रीदे गए ग्राहकों तक Logistic Company द्वारा डिलीवरी किया जायेगा। फिलहाल आप यह मान सकते हैं की अभी OLA किसी प्रकार की कोई Dealership देने के Mood में नहीं है।

यहाँ सोचने वाली बात यह है की अभी भी हमारे देश भारत में कुछ दूर-दराज़ इलाके ऐसे भी हैं जहाँ तकऑनलाइन ख़रीदे गए सामान की Delivery नहीं हो पाती है, तब ऐसे हालत में OLA Dealership को लेकर क्या फैसला लेगी ये आने वाले कुछ महीनो में मालूम चल जाएगा।

यहीं कुछ लोगो के मन में यह सवाल जोरू उठ सकता है की After Sales Service का क्या होगा जब इसके कोई डीलर ही न हो तब यहाँ आपको बता दें कंपनी इसके लिए कुछ Staff के ज़रिये Servicing के लिए Pick-Up और Drop जैसी सुविधा दे सकती है जैसे बाकी Electric Scooter वाली कंपनी करती है।

Update on 3 August 2021: OLA के चेयरमैन और ग्रुप CEO, Bhavish Aggarwal ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये OLA स्कूटर के लांच डेट जारी कर दी है, इनके ट्वीट के मुताबिक़ OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त 2021 यानी स्वतंत्र दिवस के सुबह मौके यह सौगात देशवाशियों को दिया जाएगा।

Bhavish Aggarwal Tweet

निष्कर्ष

इस लेख में आपको OLA E-Scooter से जुड़ी हर जानकारी वो जानकारी देने की कोशिश की गयी है जिसकी आप तलाश कर रहे थे। किसी प्रकार की कोई व्यथा या कोई सवाल आपके मन में हो तब आप हमसे कमेंट के जरिये पूछ सकते हैं, हमारे लेखक आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। हिंदी में हमारे द्वारा प्रस्तुत इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

FAQ’s

  • Q: OLA Electric Scooter का Launch Date क्या है?

    Ans: OLA Electric Scooter को 15 अगस्त 2021 को लांच किया जाएगा।

  • Q: OLA Electric Scooter एक बार चार्ज करने पर कितना KM चलेगा?

    Ans: OLA के अलग-अलग मॉडल के अनुसार सब की अलग रेंज होगी पर टॉप मॉडल की अगर हम बात करें तब यह एक बार फुल चार्ज होने पर 150 कम आसानी से चलेगी।

  • Q: OLA Electric Scooter की कीमत कितनी है?

    Ans: अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है लेकिन फिर भी कुछ मीडिया सोर्स के अनुसार इसकी कीमत 1 लाख के करीब होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Q: OLA Electric Scooter को कैसे और कितने में BOOK कर सकते हैं?

    Ans: इस स्कूटर को बुक करने के तरीके लेख में बताये गए हैं, और इसे आप केवल 499 रूपए का भुगतान कर बुक कर सकते है और बाद में बुकिंग को कैंसिल करने के पश्चात आपके पैसे भी आपको वापस कर दिए जाएंगे।

  • Q: OLA Electric Scooter का प्लांट कहाँ है?

    Ans: OLA Electric Scooter का प्लांट तमिलनाडु के कृष्णागिरी नामक स्थान पर स्तिथ है। Location Link on Google Map: Click Here

Leave a Comment