वैसे तो धनबाद शहर अपने कोयले के लिए पूरे देश मे प्रचलित हैं।लोगों के बीच मे ऐसी अवधारणा बन चुकी है कि धनबाद में केवल कोयले और किले के खदान ही देखने को मिलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सच्चाई बिल्कुल इसके उलट है। धनबाद में भी कुछ जगहें ऐसी है जो पर्यटक स्थल के रूप में अब विकसित होने लगा है।
इस लेख में आगे बढ़ने से पहले आपको एक बात बता देता हूँ की, इस ब्लॉग के संस्थापक धनबाद शहर के ही निवासी हैं।
मैथन डैम
मैथन डैम, देश की कोयला राजधानी धनबाद के रेलवे स्टेशन से लगभग 48 से 50 किलोमीटर किध उरई पर स्तिथ है। यह धनबाद के निवसियों के लिए और यहां के बच्चों के लिए छुट्टियां और नए साल मनाने के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह बांध धनबाद शहर के लिए अपने आप मे एक खास महत्व रखता है। क्योंकि इससे केवल बिजली ही तैयार नहीं कि जाति बल्कि इसके आस-पास का पर्यावरण काफी मनमोहक है। यहां बोटिंग करने से लेकर पार्क और खाने पीने की सुविधा भी मौजूद हैं। मैथन डैम से बराकर नदी पर निर्मित हुआ यह झील लगभग 65 स्क्वायर किलोमीटर जितने क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
पंचेत डैम
धनबाद में डैम के मामले दूसरा पर्यटक स्थल आता है पंचेत डैम का, ये डैम दामोदर नदी के ऊपर स्तिथ है और इस डैम की शुरुआत साल 1959 में कई गयी थी। धनबाद रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी लगभग 54 से 55 किलोमीटर की है। यहां तक पहुचने के लिए आप धनबाद स्टेशन से बस, या फिर प्राइवेट या बुकिंग टैक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप एक प्राकृतिक प्रेमी है तब परिवार के साथ छुट्टियों में आपका यहां आना सफल होगा।
भटिंडा फॉल
धनबाद में यह प्राकृतिक निर्मित जल-प्रपात या कहें झरना दो कारणों से काफी प्रसिद्ध है। पहला की यह शहरवासियों के लिए सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट माना जाता है और दूसरा यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। इस फॉल में अगर आप घूमने की सोच रहे हो तब पानी मे उतरने से बचे क्योंकि इसकी गहराई का अंदाज़ा किसी को नहीं है और यही कारण है कि यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। धनबाद स्टेशन से इस जल-प्रपात की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है और सड़क मार्ग से यहां तक पहुचने के लिए आप धनबाद स्टेशन से अपनी जरूरत के अनुरूप गाड़ियां बुक कर सकते हैं।
तोपचांची लेक (झील)
तोपचांची झील एक मानव-निर्मित झील है जो कि 214 एकड़ की बड़ी सी भूमि में फैला हुआ है। ये झील अपने विहंगम और खुशनुमा नजारों के लिए धनबाद वासियों के बीच प्रसिद्ध है। इसकी प्रसिद्धि का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि धनबाद में शदियों की प्री-वेडिंग शूट यहां की जाती है। धनबाद रेलवे स्टेशन से तोपचांची झील की दूरी लगभग 37 किलोमीटर है। यहां तक आप बस या फिर रिज़र्व गाड़ी के माध्यम से पहुंच सकते हैं।
बिरसा मुंडा पार्क
झारखंड सरकार द्वारा निर्मित यह पार्क धनबाद निवसियों और खासकर बच्चों के लिए छुट्टी वाले दिनों में आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस पार्क में बच्चों के लिए झूले का व्यवस्था, खान -पान के लिए फ़ूड स्टाल व रेस्टॉरेंट और साथ ही म्यूजिकल संध्या जैसी चीजें मौजूद है। इस पार्क की खास बात यह है कि इसमे साफ-सफाई का काफी ख्याल रखा जाता है। धनबाद रेलवे स्टेशन से इस पार्क की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। यहाँ तक आप किराये के ऑटो या अन्य किसी वाहन से आसानी से पहुंच सकते है।
शक्ति मंदिर
अगर आप हिन्दू धर्म के अनुयायी हैं और पूजा-पाठ करते हैं। तब धनबाद शहर के बीचों बीच स्तिथ शक्ति माता मंदिर आप एक बार अवश्य पधारें। यहां माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित है और यहां पर होने वाली आरती और यहां से मिलने वाली प्रसाद धनबाद वासियों के पसंदीदा चीजों में से एक है। वैसे तो आप यहां सप्ताह के सातो दिन आ सकते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ होती है। धनबाद रेलवे स्टेशन से इस मंदिर की दूरी मुश्किल से 2 किलोमीटर की है और यहां तक आप भाड़े गाड़ी या फिर खुद की गाड़ी से आसानी जे पहुंच सकते हैं।
राम-राज्य मंदिर
साल 2018 में निर्मित यह मंदिर आजकल धनबाद वासियों के बीच काफी प्रसिद्ध हो रहा है। केवल धनबाद ही नहीं गिरिडीह जैसे जिलों से भी लोग यहां भगवान श्री राम का दर्शन करने आते हैं। राम राज्य मंदिर को लोग चिटाहि धाम के नाम से भी जानते हैं और यह धनबाद के बाघमारा नामक जगह पर स्तिथ है। धनबाद रेलवे स्टेशन से इस मंदिर की दूरी लगभग 27 किलो मीटर की है। यहां तक पहुचने के लिए आपको रिज़र्व भाड़े की गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
Ozone Galleria Mall
ये धनबाद का कोई पर्यटक स्थल तो नहीं लेकिन फिर भी इस मॉल के आस-पास लोगों की काफी भीड़ देखी जा सकती है। क्योंकि इस मॉल में कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के शोरूम और साथ ही INOX जैसे मल्टीप्लेक्स और Dominos जैसे आउटलेट्स खुले हुए हैं। यही कारण है कि धनबाद में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ रहता है। धनबाद शहर में यह बिग बाजार के नाम से भी प्रसिद्ध है। धनबाद रेलवे स्टेशन से इस मॉल की दूरी लगभग 8 किलोमीटर की है। यहां तक भाड़े गाड़ी या फिर अपनी गाड़ी से पहुंचा जा सकता है।
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की झारखण्ड के धनबाद शहर में घूमने वाली जगह और पर्यटक स्थल कौन-कौन से हैं। इस लेख से सम्बंधित किसी तरह की कोई सवाल, शिकायत या सुझाव आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें अवश्य बतलायें, धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें:
- OYO Rooms के फायदे और नुकसान
- जेट लैग क्या है? कारण, लक्षण और बचाव
- US Green Card क्या है? इसके फायदे और नुकसान
- पासपोर्ट और VISA क्या है? इसमें अंतर और इसके प्रकार
FAQs
Q: धनबाद शहर किस राज्य में स्तिथ है?
उत्तर: धनबाद, झारखण्ड राज्य में स्तिथ है।
Q: धनबाद शहर किस लिए प्रसिद्द है?
उत्तर: धनबाद शहर कोयलों के खान के लिए पुरे देश में प्रसिद्द है और इसे देश की कोयला राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।

शशिकांत सुमन ने Electronics & Communication में Engineering स्नातक प्राप्त किया है। पेशे से यह एक शिक्षक हैं और अपने शुरूआती दिनों से ही इन्हे General Awareness से स्वयं को अपडेट रखना पसंद था। अपने इसी Passion को फॉलो करते हुए ये General Awareness और सरकारी योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी आप लोगो से साझा करने लिए अपने फ्री समय में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।