OYO Rooms क्या है? इसके फायदे और नुकसान | OYO Meaning in Hindi

OYO Rooms की खोज रितेश अग्रवाल ने की थी जो की अब मिलियन डॉलर्स की कंपनी बन चुकी है। OYO केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के 80 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। अगर ग्राहकों के नज़रिये से बात की जाए तब OYO Rooms कई मायनों में फायदेमंद और साथ ही काफी सुविधाजनक भी है। OYO Rooms के जरिये आप अपने घर बैठे कहीं भी और कभी भी अपने लिए और अपने परिवार के लिए छुट्टी का प्लान बना सकते हैं।

जैसे-जैसे OYO Rooms अपनी सुविधाओं का विस्तार कर रही है वैसे-वैसे ये और भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसलिए इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की OYO Rooms क्या है? OYO में क्या होता है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं?

OYO Rooms के फायदे कर नुकसान
OYO Rooms के फायदे कर नुकसान

लेख में मौजूद सामग्री

OYO क्या है? | Oyo Meaning in Hindi

OYO एक विश्वस्तरीय प्लेटफार्म हर उस छोटे से लेकर बड़े लोगों के लिए जो अपनी होटल और ऐसी किसी प्रॉपर्टी से जुड़कर पैसे कमाना चाहते हैं। ऐसे हर छोटे-बड़े होटल बिज़नेस से जुड़े लोगों के OYO काफी सरल और सुविधाजनक Platform है।

OYO की ऑफिसियल Website और प्ले स्टोर पर मौजूद Apps के जरिये लोग घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने में होटल को बड़ी ही आसानी से बुक कर पाते हैं।

OYO में क्या होता है?

Social Media से लेकर आमजनता के बिच OYO केवल इसलिए बदनाम है की इसमें युवा वर्ग के लोग OYO का इस्तेमाल केवल अपने प्राइवेट समय को बिताने के लिए करते हैं। लेकिन असल में अगर देखा जाये तब OYO एक आम नागरिक के लिए काफी सहूलियत भरा सेवा देने के लिए जाना जाता है।

OYO Rooms के फायदे

ग्राहकों की आज भी पहली पसंद OYO Rooms है, और इसके पीछे का एकमात्र कारण है इसके द्वारा दी जाने वाली आकर्षक सेवाएं और सुविधाएं। जब भी आपको किसी दूसरे शहर में कुछ छुट्टी बिताने की जरूरत पड़े तब आप केवल चंद मिनटों में OYO ऐप्स के जरिये अपने लिए एक कमरा बुक कर लेते हैं। तो ऐसे ही कुछ और भी फायदे हैं जो आपको OYO Rooms के जरिये मिलती है।

1. बुकिंग करना आसान है

OYO Rooms अपनी ऑनलाइन सेवा के लिए जानी जाती है और OYO की शुरुआत भी इसी कांसेप्ट से हुई थी की इसके जरिये लोग ऑनलाइन घर बैठे कहीं से भी और कभी भी और किसी भी होटल में कमरा बुक करने में सक्षम होंगे। OYO का आधिकारिक स्मार्टफोन एप्लीकेशन और इसके वेबसाइट के जरिये आसानी से केवल चंद मिनटों में कमरा बुक किया जा सकता है और उसकी पेमेंट भी ऑनलाइन की जा सकती है।

2. काफी सुविधाजनक है

OYO रूम्स के जरिये आप न केवल एडवांस बुकिंग कर सकते हो बल्कि आप किसी भी अनजान शहर में तुरंत किसी भी होटल का कमरा बुक कर सकते हो। OYO Rooms पर एक कमरे मेंतीन लोगों की रहने के व्यवस्था के साथ ही इसमें आपको आपकी जरूरत के अनुसार अन्य कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। वर्तमान में केवल भारत में ही आप 200+ शहरों में 8000 से ज़्यादा होटलों के बिच आप अपने लिए कमरा बुक कर सकते हो।

3. सस्ती

OYO Rooms की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बाकी किसी भी सर्विस की तुलना में काफी सस्ती है। केवल यही नहीं कुछ खास सीजन यहाँ तक की आम दिनों में भी यह भारी छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित करने के काफी आगे है। आप इसके कीमत का अंदाज़ इस बात से लगा सकते हैं की एक साधारण सा कमरा आम जरूरतों के साथ आपको 24 घंटों के लिए केवल 399 रूपए में भी OYO Rooms के जरिये मिल जाएगी।

केवल यही नहीं अगर आप 24 घंटे के बदले किसी कमरे को केवल कुछ ही घंटों के लिए इस्तेमल करना चाहते हो तब OYO प्रति घंटे के हिसाब से भी कमरा बुकिंग की सुविधा देती है।

4. टॉप क्लास सेवा-सत्कार

OYO Rooms की सबसे ख़ास बात यह है की इसका खुद का होटल नहीं होता, ये पहले से मौजूद होटलों से जुड़कर आपको सेवा देती है। जो सेवा उस होटल के एक आम ग्राहक को मिलती है वही सेवा OYO से बुक किये गए ग्राहकों को भी मिलती है। यही कारण है की सेवा-सत्कार के मामले में यह आज भी अच्छी मानी जाती है बसर्ते आपने जो होटल बुक किया हो वह उच्च श्रेणी का हो।

5. रोजगार

वर्तमान समय में जिस तरह से OYO Rooms अपना विस्तार कर रही है उसे देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की इसमें युवाओं के लिए नौकरी के काफी आसार हैं। अगर आप एक युवा हो या फिर आपके घर में कोई युवा हैं तब उनके लिए यहाँ केवल स्थाई नौकरी ही नहीं बल्कि इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के भी ऑप्शन मौजूद हैं। इसके लिए आप OYO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career वाले ऑप्शन में जाकर बाकि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे पढ़े: इलेक्ट्रिक कार के फायदे और नुकसान

OYO Rooms के नुकसान

अपनी बेहतर सेवाओं के वजह से प्रसिद्द हुवा OYO Rooms आजकल मीडिया ख़बरों में भी काफी बना हुआ देखा जा सकता है। मीडिया ख़बरों में बने रहने का सबसे बड़ा कारण है कुछ लापरवाही और इनसे जुड़ी कमियां। आमतौर पर OYO से जुड़ी कमियां कुछ इस प्रकार है।

1. शोरगुल वाले इलाके

OYO की सबसे बड़ी कमी है इसके होटल का लोकेशन। जैस की आप जानते हैं की ज़्यादातर होटल रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और हवाई अड्डा के आस-पास होती है। इसलिए यही कारन है की इनके ज़्यादातर होटल में आपको शोर सुनने को मिलगी। इसलिए OYO से होटल में कमरा बुक करने से पूर्व आप इस बात का अवश्य ध्यान रखें की होटल भीड़-भाड़ वाले इलाके से थोड़ी दुरी पर स्तिथ हो।

2. होटल को समय पर भुगतान नहीं करना

अगर आप OYO के जरिये होटल में कमरा बुक करना चाहते हो तब ये कमी आपके लिए ज़्यादा मायने नहीं रखती हो। लेकिन अगर आप एक होटल मालिक हो और अपने होटल को OYO से जोड़ रखे हो तब कभी-कभी समय पर पूरा भुगतान न होना OYO की तरफ से मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इसके साथ-साथ होटल को अपने अनुसार कमरों की दर न रखकर OYO के दर को माननी पड़ती है जो की असल कीमत से काफी कम होती है। इसके साथ ही कुछ होटल संचालकों का यह भी कहना है की ये OYO अधिक पैसे काटती है।

3. छिपे कैमरे

कई बार मीडिया में ऐसी भी ख़बरें आ चूँकि है की होटल संचालक कमरों में कैमरे छिपा कर रखते हैं जिससे ग्राहकों की गोपनीयता का खंडन होता है। ये सब करना हमारे देश के क़ानून के खिलाफ है और ऐसा करने वाले होटल संचालकों के विरुद्ध पुलिस कड़ाई से पेश भी आती है।

लेकिन कही-न-कहीं इस तरह की घटना जिसके भी साथ होती है वो अपनी निष्ठा और सम्मान कहीं न कहीं समाज में खो चूका होता है। OYO को इस बात का ख्याल रखना चाहिए की इस तरह की घटना कोई होटल संचालक न करें।

इसे पढ़ें: पेट्रोल गाड़ी के फायदे और नुकसान क्या हैं?

4. डाटा प्राइवेसी

साल 2019 में OYO ने एक डिजिटल रजिस्टर बनाने की घोषणा की थी। इस डिजिटल रजिस्टर का एकमात्र उद्देश्य था ग्राहकों के डाटा को रिकॉर्ड करके रखना और भविष्य में इन डाटा का इस्तेमाल सरकार से साझा करने के लिए किया जाता। इस आईडिया को कई उपभोक्ता ने पुरजोर विरोध किया उपभोक्ताओं का ऐसा मानना था की सरकार इन डाटा में फेरबदल भी कर सकती है।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की OYO Rooms के क्या फायदे हैं? और साथ ही इससे जुड़े नुकसान और कमियों को भी आपने जाना। लेख से सम्बंधित किसी तरह की कोई सवाल, शिकायत या सुझाव आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें अवश्य बतलायें, धन्यवाद।

FAQs

Q: क्या पुलिस ओयो रूम्स पर छापा मारती है?

उत्तर: विशेष परिस्तिथि और बगैर किसी वाजिब कारण के Police किसी भी OYO Rooms में छापा नहीं मारती।

Q: ओयो में क्या काम होता है?

उत्तर: OYO एक सर्विस प्रोवाइडर है, जिससे कई सारे छोटे-बड़े होटल जुड़े हुए हैं। जिसके जरिये लोग बड़ी ही आसानी से घर बैठे किसी भी Hotel को बुक कर पते हैं।

2 thoughts on “OYO Rooms क्या है? इसके फायदे और नुकसान | OYO Meaning in Hindi”

  1. Sab se bakwaas service deta hai Oyo. Lago ka paisa Oyo wellat rakha kar wapas nahi kar ta or waska intrest se cordo ke kamae kar raha hai.i am I am such type of a victim person

    Reply
    • Starbucks Wallet के Concept का इस्तेमाल OYO द्वारा किया जाता है। इसलिए wallet से User के पैसे ये Refund नहीं करता।

      Reply

Leave a Comment