US Green Card क्या है? इसके फायदे और नुकसान

क्या आप भी अमेरिका में रहने या वहां जाकर बिज़नेस या नौकरी करने का शौक रखते हैं? अगर आपका जवाब हाँ है, तब आपने US Green Card के बारे में कभी न कभी जरूर सुना होगा। आपको इस बात की भी जानकारी होगी की USA में रहने के वहां के सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला Green Card होना आवश्यक है और इसके बिना वहां रहकर काम या कोई बिज़नेस करना संभव नहीं होता।

US Green Card क्या है?

US Green Card कुछ नहीं बल्कि अमेरिका की नागरिकता के बदले उपयोग में लिया जाने वाला एक स्लैंग है। किसी भी विदेशी को मिला Green Card इस बात का प्रमाण है की वह व्यक्ति अमेरिका का स्थाई और वैध निवासी है। Green Card केवल वैसे ही लोगो को कानूनी रूप से दिया जाता है, जो वहाँ की नागरिकता अपनाकर वहां के स्थाई निवासी बनकर रहना चाहते हैं।

वैसे लोग जो अमेरिका में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं और वैसे भी लोग जो किसी कारणवश वहां की सरकार की देखरेख में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें भी कुछ सह्रतों के साथ अमेरिकी सरकार के द्वारा Green Card या कहें नागरिकत जारी किया जा सकता है।

US Green Card अमेरिका की नागरिकता लेने पहला पायदान माना जाता है और इसमें भी अमेरिकी नागरिक के तरह Green Card धारकों को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जति है।

US Green Card क्या है इसके फायदे और नुकसान
US Green Card क्या है इसके फायदे और नुकसान

US Green Card अथवा USA की नागरिकता के फायदे

अमेरिका की नागरिकता प्राप्त होते ही ऐसे कई सारे फायदे हैं जो Green Card धारक को मिलने लगते हैं। निचे इससे जुड़े कुछ फायदे दिए गए हैं, जो Green Card धारक को मिलते है।

1. मन की शान्ति के साथ रह सकते हैं

अगर आपके पास अमेरिका की नागरिकता है वहां का Green Card है। तब आप वहां बगैर किसी परेशानी के अमेरिकी नागरिक के रूप में अपना जीवन यापन कर सकते हैं। केवल यही नहीं वहाँ रहते हुए आप वहां काम भी कर सकते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण का ख्याल भी रख सकते हैं। बिना किसी कानूनी दांवपेंच के आपको अमेरिका के संविधान के तहत सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

2. सामाजिक सुरक्षा का लाभ

US Green Card धारकों को सबसे ज़्यादा फायदा तो सामाजिक सुरक्षा के मामले में मिलता है। सामाजिक सुरक्षा के लिए इन्हे कोई अतरिक्त शुल्क का भुगतान करना नहीं पड़ता है। अमेरिकी नागरिकों को बगैर किसी समय सिमा के अन्य किसी भी देश में रहकर काम करने की पूरी आज़ादी रहती है। बसर्ते समय रहते अपने आय या फिर तनख्वा से कुछ हिस्सा उन्हें चुकाना पड़ता है।

3. राजनीति में भागीदारी

अमेरिका अपने मूल निवासियों के साथ-साथ कानूनी रूप से नागरिकता ग्रहण किये हुए लोगों को भी राजनितिक गतिविधियों में भागीदारी बनाता है। इसका सबसे ेभतारीं उद्धरण यह है की भारतीय मूल की नागरिक कमला हैरिस आज अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही राजनैतिक गतिविधिओं के लिए आप अपने समर्थक और चाहने वालों से फंड्स भी इक्कठा कर सकते हैं।

4. किफायती स्वास्थ्य बिमा

US ग्रीन Card के सबसे बड़ा फायदा यह है की इसके तहत अमेरिका में लोगों को उनके और उनके परिवार के सदस्य के लिए वहाँ की सरकार के तरफ से किफायती दर पर स्वस्थ्य बिमा उपलब्ध कराई जाती है। यह स्वास्थ्य बिमा प्रीमियम के दर में शामिल होता है, जिसका अर्थ है इलाज के पश्चात आपसे पैसे वसूल नहीं किये जाएंगे।

5. स्टूडेंट लोन के पात्र

अगर आप या फिर आपके परिवार का सदस्य जिसे US की नागिरकता प्रपात है। वो पढ़ाई हेतु स्टूडेंट लोन और अनुदान के पात्र हो सकते हैं। केवल यही नहीं इसके माध्यम से आपको जितने भी पैसे मिलेंगे वो काफी कम ब्याज दर पर आपको मिलेंगे।

US Green Card की कमियां या नुकसान

US Green Card से जुड़े फायदों के बारे में तो आप ने जान लिया लेकिन क्या आप जानते हैं की इसके कुछ नुकसान या कमियां भी हैं। जिसकी जानकरी काफी कम ही लोगों को है। USA की नागरिकता की कमियां अथवा नुकसान कुछ इस प्रकार है।

1. आवेदन प्रक्रिया में काफी समय लगता है

USA की नागरिकता प्राप्त करना उतना भी आसान नहीं जितना की आप सोच रहे हो। US Green Card को प्राप्त करने के लिए किसी भी नागरिक को कम से कम संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी भी भाग में कम-से-कम पांच साल तक रहना पड़ता है। पांच वर्ष का लम्बा समय अपने-आप में काफी लम्बा समय होता है।

2. US Green Card का मतलब ये बिल्कुल नहीं की आप अमेरिकी नागरिक हो

Green Card शब्द का उपयोग ही इस बात के लिए किया जाता है की आप अमेरिका के मूल निवासी न होकर आप वहां के परमिट धारी निवासी हो। अर्थात आपको वहाँ के सरकार द्वारा कानूनी रूप से रहने के अधिकार प्राप्त हुआ है, न की आप वहां के मूल निवासी बने हो। नागरिक तभी बन सकते हो जब आप Green Card मिलने के पश्चात पांच वर्ष अमेरिका में बिताते हो।

3. स्वास्थ जांच

US Green Card जारी करवाने से पहले हर एक इंसान को अमेरिका द्वारा जारी किये गाइड लाइन को मानते हुए चित्शक जांच से गुज़रना पड़ता है। केवल यही नहीं आपको उन सभी टीकाओं का टीकाकरण भी किया जाएगा जिससे आप और आपके परिवार वाले सुरक्षित रहें और आप अमेरिका में किसी ओर की बीमारी का कारण न बने। केवल यही नहीं आपको शारीरिक रूप से भी फिट और स्वस्थ्य होना भी काफी आवश्यक है। अगर आप इनमे से किसी भी पहलु में फिट नहीं होते तब शायद ही आपको US का Green Card दिया जाए!

4. अमेरिका के संघीय ढांचा से कोई लाभ नहीं

US Green Card धरी को अमेरिका के संघीय ढांचा से कोई लाभ नहीं मिलताजो की बाकि अन्य अमेरिकियों को लाभ मिलता है। संघीय ढांचा का लाभ उठाने के लिए Green Card धारक को कम से कम 5 वर्ष तक अमेरिका में रहकर वहाँ की नागरिकता लेनी पड़ती है। नागरिकता के लिए आवेदन देने से पहले एक बात का ध्यान रहे की पिछले 180 दिन तक आप अमेरिका से बहार किसी दूसरे देश में न गए हो।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की US Green Card क्या है? साथ ही अंत में आपने इसके फायदे और नुकसान को जाना। लेख से सम्बंधित किसी तरह की कोई सवाल, शिकायत या सुझाव आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें अवश्य बतलायें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:

Leave a Comment