डॉलर को रूपए में बदलना हो या फिर रूपए को डॉलर में बदलना हो। ये तभी संभव है, जब आपको डॉलर का रेट मालूम हो। इस लेख के माध्यम से आप यही जानोगे की आज आपको डॉलर का रेट क्या है अर्थात डॉलर के मुकाबले रूपए की स्तिथि क्या है। जिसका इस्तेमाल डॉलर को रूपए में बदलने के लिए किया जा सकता है।
इसके अलावा इस लेख के माध्यम से आप जानोगे की डॉलर किस देश की मुद्रा है। साथ ही इससे जुड़े थोड़े-बहुत इतिहास भी जानोगे। अंत में आप ये भी जानोगे की समय के साथ डॉलर और रूपए के कीमत में कितने बदलाव हुए।
1 डॉलर, रूपए में कितना होता है
अगर आपको इस बात को लेकर संदेह है, की एक डॉलर रूपए में कितने कीमत का होता है। तब आप ऊपर दिए गए टेबल को ध्यान से देखें। जिसमे 1 डॉलर = रूपए में कुछ अंक दिए होंगे। इसका अर्थ है की, रूपए के मुकाबले डॉलर की क्या स्तिथि है। अर्थात ऊपर डॉलर का भाव रूपए में दर्शाया गया है।
मान लीजिये, अगर आप किसी काम के लिए अमेरिका में 1 डॉलर खर्च करते हैं। तब आप ऊपर दिए गए डाटा को देखकर ये जान सकते हैं, की आपने भारतीय मुद्रा रूपए में कितने पैसे खर्च किये। उदाहरण के लिए: अगर 26 मार्च 2022 को 1 डॉलर, 76 रूपए के बराबर है। तब इसका अर्थ है, की अगर आप अमेरिका में 1 डॉलर खर्च करते हो। तब ये भारत में 76 रूपए खर्च करने के बराबर होगा।
आज डॉलर का रेट अर्थात कीमत क्या है?
रुपये और डॉलर की कीमत कैसे निर्धारित की जाती है
दुनिया के सभी देशों के मुद्रा की भी अपनी एक कीमत अर्थात मूल्य है। जो कई सारे चीज़ों पर निर्भर करता है। जैसे की आयत-निर्यात, महंगाई दर, रोजगार, बैंकों के ब्याज दर, विदेशी मुद्रा भण्डार, व्यापक आर्थिक नीतियां, अपने देश में विदेशी निवेश, कमोडिटी और बैंक की पूँजी समेत और भी कई सारी दूसरी चीज़ें।
लेकिन सबसे ज़्यादा रूपए और डॉलर की कीमतों को निर्धारित करने में डॉलर की उपस्तिथि का असर होता है। अर्थात जितना हमारे देश के अंदर डॉलर आएगा, उतना ही रूपए मजबूत होगा और जितना हमारे देश से डॉलर बाहर जाएगा, रूपए उतना ही कमजोर होगा। भारत जैसे देश अपनी जरूरतों की चीज़ों को या तो खुद बनाता है या फिर इसे दूसरे देश से निर्यात करता है।
जब निर्यात करने की स्तिथि उत्पन्न होती है, तब निर्यात किये गए वस्तुओं के बदले रूपए के बजाय डॉलर में भुगतान किया जाता है। क्योंकि अंतराष्ट्रीय बाजार में डॉलर को विनिमय का जरिया माना गया है। जिससे हमारे देश में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आती है और रूपए की वैल्यू डॉलर के मुकाबले कम हो जाती है।
अब सवाल आता है? रूपए कब मजबूत होता है और इसके मजबूत होने का आखिर कारण क्या है। आपको बता दूँ, जब हमारे देश में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी होती है। तब डॉलर के मुकाबले रूपए की वैल्यू कम होती है, अर्थात रूपए कमजोड़ हो जाता है। लेकिन वही जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ती है, तब डॉलर के मुकाबले रूपए मजबूत होता है। अर्थात रूपए मजबूत होता है।
दो तरीकों से विदेशी मुद्रा भण्डार हमारे देश में आते हैं।
पहला: विदेशी निवेश, शेयर बाजार या किसी अन्य माध्यम से भारतीय कंपनियों में विदेशी निवेश होता है। तो इस प्रक्रिया में डॉलर का उपयोग होता है। जिससे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ता है।
दूसरा: विदेशो में रहने वाले भारतीय नागरिक, जब विदेशी मुद्रा या डॉलर भारत भेजते हैं। तब भी हमारे देश में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ता है।
डॉलर को रूपए में कैसे बदले
डॉलर को रूपए में बदलने के लिए ज़्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको केवल जितने डॉलर को रूपए में बदलना है। उसे वर्तमान समय में चल रहे रूपए की वैल्यू अर्थात डॉलर के रेट से गुना कर दें। उदाहरण के निचे के लेख को पढ़ें।
मिलता जुलता लेख: जाने आज बैंक बंद है या खुला?
100 डॉलर, रूपए में कितना होगा
अगर आप 100 डॉलर को रूपए में बदलना चाहते हो। तो सबसे पहले ये पता करें की वर्तमान समय में डॉलर का रेट क्या है। डॉलर के मुकाबले रूपए की वैल्यू आपको इस लेख में सबसे ऊपर प्राप्त हो जाएगा। मान लीजिये 26 मार्च 2022 को 1 डॉलर की वैल्यू रूपए में 76 रूपए है। तब 100 डॉलर को रूपए में बदलने के लिए, 100 को 76 रूपए से गुना कर दें।
अगर, 1 डॉलर = 76 रूपए (23 मार्च 2022 के अनुसार)
तब, 100 डॉलर = 76 × 100 = 7600 रूपए
डॉलर और रूपए का इतिहास
भारत देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी मिलने के बाद से ही डॉलर के मुकाबले रूपए कमजोर होता आया है। निचे देश की आज़ादी से लेकर महत्वपूर्ण घटनाओं के दौरान डॉलर का रेट क्या रहा है। इस बात की जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ष | विशेष परिस्तिथि | 1 डॉलर के मुकाबले रूपए |
1947 | भारत देश की आज़ाद हुआ | ₹ 3.30 |
1949 | — | ₹ 4.76 |
1967 | इंडो-चाइना युद्ध के बाद | ₹ 7.50 |
1975 | — | ₹ 8.39 |
1980 | — | ₹ 7.86 |
1985 | – | ₹ 12.38 |
1991 | आर्थिक संकट के दौरान | ₹ 17.32 |
2000 | — | ₹ 43.50 |
2002 | — | ₹ 48.99 |
2007 | FDI निवेशकों का दौर | ₹ 39.27 |
2008 – 2009 | वैश्विक आर्थिक संकट | ₹ 51.75 |
2013 | — | ₹ 56.57 |
2016 | नोटबंदी के समय | ₹ 68.77 |
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की आज September 25, 2023 डॉलर का रेट अर्थात कीमत क्या है? साथ ही आपने डॉलर और रुपयों से जुड़ी और भी कई सारी बातों को जाना। इस लेख से संबन्धित किसी प्रकार की कोई शिकायत, सवाल या सुझाव आपके पास हो। तब निचे कमेंट करके हमें अवस्य बताएं, धन्यवाद्।
FAQs
Q: 1000 डॉलर में कितने रूपए?
उत्तर: वर्तमान समय में चल रहे डॉलर के मुकाबले रूपए की वैल्यू को 1000 से गुना करें और इससे जो कीमत सामने आएगी। वो 1000 डॉलर की वैल्यू को रूपए में बताएगी।
Q: 1947 में डॉलर की कीमत कितनी थी?
उत्तर: जब 15 अगस्त 1947 को भारत देश अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद हुआ। तब 1 डॉलर की कीमत ₹ 3.30 थी।

wikiHindi कुछ लेखकों का समूह है, जो विभिन्न क्षेत्र की जानकारीयों को Research करके आप तक आपकी मातृ-भाषा हिंदी में पहुंचाने का प्रयास करता है और wikiHindi के इस लेखक समूह का केवल एक ही उद्देश्य है आप तक ‘सही एवं सटीक’ जानकारी पहुँचाना। इस समूह के के द्वारा लिखे गए लेख से आप स्वयं को देश-दुनिया में घट रही भिन्न प्रकार की घटनाओं से खुद को अपडेट रख पाते हैं।