LPG Gas Cylinder का रेट अथवा भाव March 27, 2023

LPG अर्थात Liquid Petroleum Gas, जो की एक पेट्रोलियम पदार्थ है। इसका उपयोग हम अपने घरों से खाना पकाने के लिए करते हैं। आये दिन एलपीजी गैस सैलेन्डर के दाम अर्थात कीमत में बदलाव देखे जाते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है की गैस की कीमतों में किये गए बदलाव के पीछे गैस कंपनियों का हाथ होता है।

लेकिन असल में सच्चाई यह है इसकी बढ़ती और घटती कीमतों के पीछे Supply और Demand का योगदान होता है। अगर Supply, Demand से अधिक हो जाती है गैस की कीमतों में गिरावट देखने को मिलता है। वहीँ अगर Supply कम हो और Demand की मात्रा बढ़ जाए। तब ऐसी परिस्तिथि में गैस की कीमतों में उछाल आना लाज़मी है।

इस लेख भारत के महत्वपूर्ण शहरों में वर्णमान में चल रहे LPG Gas Cylinder की कीमत अर्थात भाव और दाम दर्शाये गए हैं। जिसके मदद से आप अपने शहर की गैस की कीमतों का भी काफी हद तक अंदाज़ा लगा सकते हो।

प्रमुख शहरों में LPG गैस सैलेन्डर का रेट, दाम

निचे देश के प्रमुख शहरों के गैस के महीनेवार भाव को दर्शाया गया है। निचे दी गयी डाटा में समय के साथ और भी शहरों के भाव को अपडेट किया जाएगा। आप अपने शहर के भाव को यहां देखना चाहते हो तब अपने जिले/ राज्य का नाम निचे कमेंट करके हमें जरूर बतलायें।

शहरअक्टूबर 2022 (₹)नवंबर 2022 (₹)
दिल्ली 1,103.00 1,053.00
कलकत्ता 1,129.00 1,079.00
मुंबई 1,102.50 1,052.50
चेन्नई 1,118.50 1,068.50
नोएडा 1,100.50 1,050.50
बंगलौर 1,105.50 1,055.50
गुडगाँव 1,111.50 1,061.50
हैदरबाद 1,155.00 1,105.00
लखनऊ 1,140.50 1,090.50
जयपुर 1,106.50 1,056.50
पटना 1,201.00 1,151.00
चंडीगढ़ 1,112.50 1,062.50
रांची 1,160.50 1,110.50
भुवनेश्वर 1,129 1,079
रायपुर 1,174 1,124
बिलासपुर 1,191 1,141
देहरादून 1,122 1,072
हरिद्वार 1,122 1,072
शिमला 1,148.50 1,098.50
कुल्लू 1,131.50 1,081.50
अमृतसर 1,144 1,094
लुधियाना 1,130 1,080
जालंधर 1,136 1,086

Disclaimer: यहां दी गयी जानकारी को 3rd Party से ली गयी है। इसमें तकनिकी गड़बड़ी होना लाजमी है। यहां महीने के आधार पर गैस सिलेंडर का रेट अथवा भाव दिया गया है। किसी भी शहर में गैस की कीमतों में अचानक हुए बदलाव के लिए wikiHindi जिम्मेवार नहीं है।

मिलता जुलता लेख: Sona Chandi का भाव 

LPG क्या है? | LPG in Hindi

अगर बात की जाए LPG की फुल फॉर्म के बारे में तब इसका अर्थ होता है: Liquid Petroleum Gas. LPG एक ईंधन गैस है जिसमे ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैस का मिश्रण होता है। एलपीजी में विशेष रूप से प्रोपेन, प्रोपलीन, ब्यूट्लिन, आइसो-ब्यूटेन और एन-ब्यूटेन मौजूद होता है। एलपीजी का उपयोग घरेलू ईंधन के साथ-साथ वाहनों और हीटिंग उपकरण के रूप में किया जाता है।

LPG इस्तेमाल करने के फायदे

एलपीजी गैस का इस्तेमाल करना पारपरिक ऊर्जा के साधनो की तुलना में काफी सरल और सहज है। इसके अलावा एलपीजी के इस्तेमाल से जुड़े और भी कई सारे फायदे हैं। जिसका जानकारी होना आपके लिए जरुरी है।

  • इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना काफी आसान है।
  • एलपीजी को इस्तेमाल करना बाकी इंधनो की तुलना में काफी आसान है।
  • एलपीजी में सल्फर मौजूद नहीं होता, इसलिए जलने के दौरान ये काफी कम मात्रा में वायु को प्रदूषित करता है।
  • इसकी तापीय क्षमता काफी अधिक होती है, इसलिए इसका उपयोग घर में खाना पकने के लिए किया जाता है।
  • चूँकि इसकी तापीय क्षमता अधिक होती है, इसलिए इसपर खाना पकाने में कम समय लगता है।
  • चूँकि एलपीजी सैलंडर में भरा होता है, इसलिए ये काफी कम स्थान घेरती है।
  • एलपीजी को बुक करके घर पर लाने की प्रक्रिया काफी सरल होती है। स्मार्टफोन की एक क्लिक से इसे घर बैठे मंगाया जा सकता है।
  • चूँकि एलपीजी में बाहरी मिलावट की कोई गुंजाइस नहीं होती, इसलिए इसकी शुद्धता बनी रहती है।
  • वाहनों में LPG इस्तेमाल से वाहनों के इंजन में घर्षण के साथ ही वाइब्रेशन की कमी आती है। इसलिए इंजन की लाइफ बढ़ जाती है।
  • एलपीजी का सबसे बड़ा फायदा ये है की अन्य ईंधन के श्रोतों की तुलना में इससे काफी कम कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन हमारे वातावरण में होता है। अगर कोयले से इसकी तुलना की जाए तब कोयले की तुलना में एलपीजी 70% कार्बन डाई ऑक्साइड गैस वायु मंडल में उत्सर्जित करता है।

एलपीजी से जुड़े संभावित खतरे

एलपीजी से जुड़े कई सारे फायदे तो आपने देख लिए लेकिन इससे संबंधित कई सारे नुकसान भी हैं। जिसकी जानकारी होना एक आम इंसान के लिए काफी जरुरी है।

  • ऑक्सीजन की तुलना में एलपीजी थोड़ा वजनी होता है। इसलिए लीकेज के दौरान एलपीजी दम-घोंटू भी हो सकता है।
  • ऊर्जा घनत्व कम होने के कारण इसकी खपत अधिक होती है।
  • पहाड़ों और अन्य चढ़ाई वाले इलाकों में वाहनों में इसका उपयोग अनुचित है। क्योंकि ऐसे स्थानों पर एलपीजी वाहनों के इंजन को पूरी पावर नहीं दे पाती है।
  • CNG की तुलना में ये महँगी है। इसलिए वाहनों के लिए CNG एक अच्छा विकल्प है।
  • जिस स्टील अथवा लोहे के सिलेंडर में इसे दिया जाता है, वो काफी वजनी होता है।
मिलता जुलता लेख: पूर्णिमा कब है?

एलपीजी से इस्तेमाल करने से जुड़ी सावधानियां

किचन में खाना बनाने से लेकर इसे रखने के दौरान हमें कई सारी सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ती है। ऐसा न करने पर एलपीजी आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए जानलेवा कारण भी बन सकती है।

  • किचन में एलपीजी के इस्तेमाल के दौरान किचन के दरवाजे और खिड़ियाँ हमेशा खुली होनी चाहिए।
  • गैस चूल्हे के समीप प्लास्टिक या अन्य ज्वलनशील चीज़ों को रखने से बचें।
  • जलते हुए चूल्हे को छोड़कर किचन से बाहर न जाएँ।
  • खाना बनाते समय केवल वैसे कपडे ही पहने जो आसानी से आग नहीं पकड़ते हो।
  • जब गैस चूल्हा इस्तेमाल में न हो तब रेगुलेटर को बंद कर दें।
  • एलपीजी गैस सिलेंडर को हमेशा ऊपर की दिशा में रखें। इसे गिराकर अथवा उल्टा करके रखने की गलती कभी न करें।
  • सुरक्षा की दृष्टि से गैस पाइप को साल में एक बार जरूर बदला लें।
  • एलपीजी से संबधित केवल ISI हॉलमार्क वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
  • LPG गैस सिलेंडर से छेड़-छाड़ करने की भूल कभी न करें।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने देश के प्रमुख शहरों में चल रहे एलपीजी (LPG) की कीमतों अथवा इसके रेट और भाव के बारे में जाना। इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत, सुझाव या सवाल आपके पास हो तब निचे कमेंट करके हैं जरूर बतलायें, धन्यवाद।

FAQs

Q: 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्या थी?

उत्तर: 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जाने के लिए पोस्ट में जाएँ और शहरों के अनुसार एलपीजी के भाव और दाम को देखें।

Q: गैस सिलेंडर इतना महंगा क्यों हो रहा है?

उत्तर: गैस सिलेंडर के महंगे होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है Demand और Supple के बिच के अंतर का काफी ज़्यादा बढ़ जाना। जब Demand की मात्रा अधिक और Supply कम होती है, तब ऐसी परिस्तिथि में गैस की कीमतें आसमान छूती है।

Leave a Comment