बिहार के कूल जिले, उप और वित्तीय राजधानी, डिवीज़न और क्षेत्रफल

बिहार के कूल जिले, उप और वित्तीय राजधानी, डिवीज़न और क्षेत्रफल

जब कभी बात लिट्टी चोखे की आती है तब सबसे पहला ख्याल मन में आता है बिहार का और यहाँ की संस्कृति का। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की बिहार में कुल कितने जिले, और प्रमंडल हैं और साथ ही आप इनके क्षेत्रफल को भी जानेंगे और अंत में बिहार से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को भी पढ़ेंगे।

गौतम बुद्धा

बिहार बॉर्डर से सटे राज्य और देश

दिशा राज्य / देश
पूर्व (East)पश्चिम-बंगाल
पश्चिम (West)उत्तर-प्रदेश
उत्तर (North)नेपाल
दक्षिण (South)झारखण्ड

बिहार एक नज़र में

क्षेत्रफल (Area)94,163 km2
प्रमंडल (Division)9
जिला (District)38
अनुमंडल (Sub Division)101
अंचल (Circle)534

बिहार की राजधानी, उप-राजधानी और वित्तीय राजधानी

जिला क्षेत्रफल (km2 )
राजधानी पटना 3202
उप-राजधानी भागलपुर 2569
वित्तीय राजधानी बेगूसराय 1917

बिहार के कूल डिवीज़न और उसके अंतर्गत जिले

बिहार राज्य के 38 जिलों को कुल 9 प्रमंडल (Division) में बांटा गया है और वह कुछ इस प्रकार हैं।

प्रमंडल
(Division )
मुख्यालय
(Head Quarter)
जिला
(District)
भागलपुर भागलपुर भागलपुर, बांका
दरभंगा दरभंगा दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी
पटना पटना पटना, नालंदा, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, रोहतास
सारण छपरा सारण, गोपालगंज, सिवान
तिरहुत मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, वैशाली, शेओहर
कोसी सहरसा सहरसा, सुपौल, मधेपुरा
मुंगेर मुंगेर मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगुसराई, खगड़िया
पूर्णिया पूर्णिया पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किसनगंज
मगध गया अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद

बिहार के जिले

बिहार में वर्तमान में कूल 38 जिले हैं और इन जिलों की क्षेत्रफल, जिला कोड कुछ इस प्रकार हैं।

जिला जिला कोड क्षेत्रफल (km2 )
अररिया AR 2829
अरवल AW 637
औरंगाबाद AU 3303
बांका BA 3018
बेगूसराय BE 1917
भागलपुर BG2569
भोजपुर BJ2473
बक्सर BU 1624
दरभंगा DA 2278
पूर्वी चम्पारण EC 3969
गया GA 4978
गोपालगंज GO 2033
जमुई JA 3099
जहानाबाद JE 1569
खगड़िया KH 1486
किशनगंज KI 1884
कैमूर KM 3363
कटिहार KT 3056
लखीसराय LA 1229
मधुबनी MB3501
मुंगेर MG1419
मधेपुरा MP1787
मुजफ्फरपुर MZ3173
नालंदा NL2354
नवादा NW2492
पटना PA 3202
पूर्णिया PU 3228
रोहतास RO 3850
सहरसा SH 1702
समस्तीपुर SM 2905
शेओहर SO 443
शेखपुरा SP689
सारण SR 2641
सीतामढ़ी ST 2199
सुपौल SU 2410
सिवान SW2219
वैशाली VA 2036
पश्चिमी चम्पारण WC5229

बिहार से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • अहिंसा की अवधारण गौतम बुद्ध की भूमि बिहार से ही शुरू हुई थी।
  • हिन्दुओं का सबसे पुराना मुंडेश्वरी मंदिर यहीं बिहार में स्तिथ है।
  • बिहार शब्द की उत्तपत्ति संस्कृत और पाली शब्द विहार से हुई जिसका अर्थ है, निवास।
  • सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान पटना, बिहार है और इनका असली नाम गोबिंद राय था।
  • आमतौर पर यह देखा गया है की बिहारी छात्र-छात्राओं की गणित संसाधनों की कमी के बावजूद काफी अच्छी होती है।
  • वैदिक काल में कभी बिहार सांस्कृतिक और व्यपार का केंद्र हुआ करता था। विकशाली, मिथिला, मगध और जनक कुछ महत्वपूर्ण राजो के राज्य हुआ करते थे।
  • प्राचीन काल में बिहार केवल विद्या के केंद्र तक ही सिमित नहीं था बल्कि यह सांस्कृतिक और शक्ति का भी केंद्र हुआ करता था।
  • नालंदा विश्वविद्यालय उन प्राचीन विश्वविद्यालय में से है, जहाँ कभी विदेशी बच्चे पढ़ने आया करते थे।
  • बिहारी लहजा केवल भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्द है और यही कारण है की बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों जैसे PK, गंगाजल में भी बिहारी लहजे का इस्तेमाल किया जा चूका है।
  • बिहार को लोग मजदूरों का राज्य मानते हैं लेकिन एक सत्य यह भी है यहाँ के लोग इतने मेहनती हैं की संसाधनों की कमी के बावजूद देश में सबसे ज़्यादा IAS, IPS ग्रुप A के अधिकारी यहीं से चयनित होते हैं और अपनी सेवाएं विभिन्न क्षेत्रों में देते हैं।
  • छठ पर्व बिहार का प्रमुख त्यौहार माना जाता है और इसे वैदिक कल से मनाया जाता आ रहा है। इस पर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य की आराधना की जाती है। केवल यही नहीं, यह पर्व बिहार की सांस्कृति का एक प्रतिष्ठित प्रतिक माना गया है।
  • जब बात आती है बिहारी व्यंजन की तब बिहार का लिट्टी चोखा का पुरे विश्व में एक अलग ही पहचान है।
  • अगर आप छुटियों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमना फिरना पसंद है तब आप एक बार बिहार अवश्य पधारें राजगीर की वादियां और बोध गया स्तिथ बोधि वृक्ष जैसे स्थान आपके अंतरात्मा को खुश कर देगा।
  • बिहार विश्व के कुछ महत्वपूर्ण और उपजाऊ मैदानों में से एक है, और आज भी ज़्यादातर बिहारियों के आय का श्रोत खेती-बाड़ी ही है।
  • बिहार में स्तिथ वैशाली जिले को दुनिया का पहला जनतंत्र राज्य का दर्ज़ा प्राप्त है।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की बिहार में कूल कितने जिले हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है। साथ ही आपको बिहार से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिली। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:

डीजल गाड़ी के फायदे और नुकसान क्या हैं?

अखिलेश यादव: 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव, उम्र, संपत्ति और जीवनी

योगी आदित्यनाथ: 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव, उम्र, संपत्ति और जीवनी

FAQs

Q: बिहार में कुल कितने जिले हैं?

उत्तर: 38 जिला।

Q: बिहार में कुल कितने डिवीजन(प्रमंडल) हैं?

उत्तर: 9 प्रमंडल।