अभिमन्यु मिश्रा कौन है? केवल 12 साल की उम्र में ग्रैंड मास्टर क्वालीफाई किया

अभिमन्यु मिश्रा, एक ऐसा नाम जिसने केवल 12 साल की उम्र में ही Grand Master को क्वालीफाई किया और Sergey Karjakin के रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम का लोहा मनवा लिया है और साथ ही साथ अभिमन्यु ने केवल अपना ही नही बल्कि अपने माता पिता के साथ-साथ अपने भारत देश का भी नाम फक्र से ऊंचा कर दिया।

अभिमन्यु मिश्रा कौन है? – व्यक्तिगत जीवन

अगर बात की जाए अभिमन्यु मिश्रा के व्यक्तिगत जीवन की तब, अभिमन्यु मिश्रा एक भारतीय मूल के अमेरिकन निवाशी हैं, जिनका जन्म अमेरिका के एक शहर New Jersey में दिनांक 5 फरवरी 2009 को हुई थी।

इतनी छोटी सी उम्र इतना बड़ा खिताब और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेना अभिमन्यु के लिए उतना भी आसान नही रहा, अगर बात करें अभिमन्यु के बचपन की तब अभिमन्यु मिश्रा को उनके पिता हेमंत , जो कि एक डेटा मैनेजमेंट कम्पनी में कार्यरत हैं, इन्होंने ही अभिमन्यु को केवल 2.5 साल की उम्र में चेस से अवगत कराया और इस दौरान अभिमन्यु को चेस में कुछ इस हद्द तक चेस में रुचि आ गयी कि तब अभिमन्यु अपने 5 साल की उम्र में ही आने पिता हेमंत को चेस में टक्कर देने लगे।

इनसब के अलावा अभिमन्यु मिश्रा 5 साल की छोटी सी उम्र से ही अपने आस-पास और शहर में हो रहे चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर ख़िताब जीतते चले और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुर कर नहीं देखा।

अभिमन्यु मिश्रा के कोच अरुण प्रसाद की बात की जाये तब उनके अनुसार अभिमन्यु मिश्रा अपने बचपन के दिनों से ही काफी ज़्यादा प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की इस खिताब को जितने में जितनी कोशिश अभिषेक ने की है, उतनी ही कोशिश उनके पिता ने भी की है, जैसा की आपने अभी ऊपर पढ़ा है।

वहीं अभिमन्यु मिश्रा के दूसरे कोच मगेश पंचनाथन की अभिषेक मिश्रा अपने बचपन के दिनों से ही काफी प्रतिभाशाली रहे हैं और अभिषेक के प्रतिभावान होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण कोई और नहीं बल्कि उनके पिता हैं।

अभिमन्यु मिश्रा के इस कीर्तिमान को पा लेने के बाद उनके एक दूसरे कोच चेन्नई निवासी आर.बी. रमेश ने कहा है की अभिषेक गणना करने में अपने बचपन के दिनों से ही काफी तेज रहे हैं, और इस खिताब को जितने में इनकी इस खूबी ने भी बहुत मदद की है।

एक बार यह भी पढ़े: एलन मस्क: असफलता का सफलता से परिचय

अभिषेक मिश्रा द्वारा जीते गए ख़िताब

उन्होंने इससे पहले भी इस छोटी सी उम्र में कई सारे खिताब अपने नाम किये हैं:

  1. अभिषेक मिश्रा ने केवल 7 साल 6 महीने और 22 दिनों की उम्र में ही  United States Chess Federation में 2000 USCF की रेटिंग दर्ज़ किया है।
  2. फिर उन्होंने अपने 9 साल 2 महीने और 17 दिनों की उम्र में US Chess record के सबसे कम उम्र में 2200 USCF की रेटिंग दर्ज़ कर चुके हैं।
  3. अभिषेक मिश्रा World Record for Youngest International Master का भी खिताब अपने नाम दर्ज़ करवा चुके है, और यह वर्ष 2019 की बात है जब उनकी उम्र केवल 10 साल 9 महीनें और 20 दिनों की थी और इसमें उन्होंने रमेशबाबू के द्वारा दर्ज़ रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।
  4. मार्च 2021 में अभिमन्यु GM Vladimir Belous के साथ Charlotte Chess Center’s Spring 2021 में पहले स्थान पर रह चुके हैं। इस गेम में इन्होने 5.5/9 स्कोर किया था और इन्होने पहली बार इसी गेम में 2400 FDE के रेटिंग को पार किया था।
  5. अप्रैल 2021 में अभिमन्यु Souhardo Basak के साथ Vezerkepzo GM tournament, Budapest, Hungary में पहले स्थान पर रहे और इस गेम में इन्होने 7.0/9 स्कोर किया था और इस गेम में इनकी परफॉरमेंस रेटिंग 2603 थी।
  6. मई 2021 में अभिमन्यु First Saturday GM tournament, Budapest, Hungary में पहले स्थान पर रहे और इस गेम में इन्होने 8.0/9 स्कोर किया था और इस गेम में इनकी परफॉरमेंस रेटिंग 2739 थी।

अगर आपको इनके द्वारा जीते गए गेम्स की पूरी जानकारी चाहिए तब आप इस लिंक पर क्लिक करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

अभिमन्यु मिश्र कौन है?
अभिमन्यु मिश्र कौन है? सबसे काम उम्र में ग्रैंड मास्टर क्वालीफाई करने वाला एक भारतीय

अभिमन्यु मिश्रा , एक ऐसा नाम जिसने केवल 12 साल की उम्र में ही Grand Master को क्वालीफाई किया और Sergey Karjakin के रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम का लोहा मनवा लिया है और साथ ही साथ अभिमन्यु ने केवल अपना ही नही बल्कि अपने माता पिता के साथ-साथ अपने भारत देश का भी नाम फक्र से ऊंचा कर दिया।
अगर बात की जाए अभिमन्यु मिश्रा के व्यक्तिगत जीवन की तब, अभिमन्यु मिश्रा एक भारतीय मूल के अमेरिकन निवाशी हैं, जिनका जन्म अमेरिका के एक शहर New Jersey में दिनांक 5 फरवरी 2009 को हुई थी।

Leave a Comment