महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट, 2021 आईपीएल, उम्र, कमाई, संपत्ति तथा जीवन परिचय

महेंद्र सिंह धोनी, इस नाम को अब देश या दुनिया में कहीं भी शायद ही किसी पहचान की जरूरत हो, यह केवल एक नाम ही नहीं बल्कि एक सबूत है उन क्रिकेट प्रेमियों का जिसने क्रिकेट में इनकी एंट्री के बाद क्रिकेट देखना शुरू किया, धोनी बस एक नाम ही नहीं बल्कि एक उम्मीद है की जीत कर आएगा।

बिच मैदान में अपने हाथो में बल्ला लिए धोनी एक चाहत है उन दर्शकों का जिन्हे उम्मीद है की ये हेलीकाप्टर शॉट मारकर आएगा और आखिरी ओवर के उस ज़ोरदार टक्कर वाले मैच की जान है जिससे 132 करोड़ भारत के वासी इस उम्मीद से मैच देख रहे होते हैं की आखिरी बॉल पर छक्का मारकर माही ट्रॉफी दिलाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही का उनके जन्मदिन पर एक छोटा सा परिचय
महेंद्र सिंह धोनी

23 December 2004 से क्रिकेट के इस खेल में अपनी पारी की शुरुआत करने वाला माहि, तब किसे खबर था की एक दिन ऐसा भी आएगा जब ये पुरे देश वाशियों के दिलों पर राज करेगा, क्या बच्चा और क्या बुजुर्ग सभी के मन में इस खिलाड़ी को खेलते देख एक अलग ही प्रकार की खुशी महसूस की जा सकती थी। अंग्रेजी शब्दकोष के दो शब्द Cool और Calm इनका अर्थ अगर महेंद्र सिंह धोनी हो तब ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा।

व्यक्तिगत जीवन

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हिन्दू राजपूत परिवार में बिहार के रांची जिले में हुआ था जो अब झारखण्ड राज्य की राजधानी है, धोनी के पैतृक गाँव की बात करें तब इनका गाँव उत्तराखंड के अल्मोड़े जिले में पड़ता है। धोनी के पिता पान सिंह रांची स्तिथ MECON में जूनियर मैनेजमेंट के पोस्ट पर कार्यरत थे और इनकी माता गृहणी हैं।

धोनी ने अपने स्कूली शिक्षा DAV, Shyamali, Ranchi से ग्रहण किया था। अपने बचपन के दिनों में धोनी Badminton और Football के खिलाड़ी हुआ करते थे और इन्होने कई District Level मैच इनदोनो में खेल चुके है, football में यह बतौर गोल-कीपर हुआ करते थे और इसी चीज़ का देन है की यह एक अभी सबसे अव्वल दर्ज़े के विकेट कीपर और सबसे सफल खिलाडी हैं जो पलक झपकते ही विकेट चटकाने में माहिर है।

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

नाममहेंद्र सिंह धोनी
निक नाम (NickName)माहि, धोनी
पेशा (Profession)क्रिकेट खिलाड़ी
ऊंचाई (Height)5 फ़ीट 9 इंच
वजन (Weight)75 किलोग्राम
जन्म तिथि (Date of Birth)7 जुलाई 1981
उम्र (Age)40 वर्ष (2021 में)
जन्म स्थान (Place of Birth)रांची, बिहार (वर्तमान में झारखण्ड)
गृह-नगर (Hometown)रांची, झारखण्ड, भारत
वर्तमान पता (Address)हरमू, हाउसिंग कॉलोनी, रांची, झारखण्ड
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू (Hinduism)
जाती (Caste)राजपूत
राशि (Zodiac Sign)कर्क राशि
खानपान (Food Habit)मांसाहारी
सोशल मीडिया (Social Media)Twitter

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा

विद्यालय (School)DAV Jawahar Vidya Mandir, Shyamli Ranchi
महाविद्यालय (College) संत जेवियर्स कॉलेज रांची, झारखण्ड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)College Dropout

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार

माता (Mother)देवकी देवी (गृहणी)
पिता (Father)पान सिंह (Meacon में कर्मचारी)
भाई (Brother)नरेंद्र सिंह धोनी (राजनेता, बड़े भाई)
बहन (Sister)जयंती गुप्ता (बड़ी बहन)
गर्ल फ्रेंड (Girl Friend)प्रियंका झा, लक्ष्मी राय, साक्षी सिंह रावत
वैवाहिक जीवन (Married Life)वैवाहिक (विवाह तिथि 4 जुलाई 2010)
पत्नी (Wife)साक्षी धोनी
बच्चे (Children)बेटी- ज़ीवा धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का पसंद और शौक

रंग (Color)नीला और काला
फिल्म (Film)शोले, अग्निपथ
हीरो (Actor)अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
हीरोइन (Actress)दीपिका पादुकोण
खेल (Sports)क्रिकेट और फुटबॉल
खिलाड़ी (Player)सचिन तेंदुलकर और रोनाल्डो
जगह (Vacation Place)गोवा और श्री-लंका
शौक (Hobbies)बाइक राइड करना, फुटबॉल खेलना, टेनिस खेलना, गाड़ियों का कलेक्शन

महेंद्र सिंह धोनी की कमाई और कुल संपत्ति

वेतन (Salary)15 -17 करोड़ प्रति IPL मैच में
कुल संपत्ति (Asset)$103+ मिलियन
कार और बाइक संग्रह (Car & Bike Collection)स्कार्पियो से लेकर ह्म्मर तक का कलेक्शन और बाइक में यामाहा RX 100 से लेकर हार्ले डैविडसन तक का कलेक्शन।
घर (House)

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े रोचक तथ्य

  • धोनी ऐसे दूसरे सफल भारतीय कप्तान बनने में कामयाब हुए हैं, जिन्होंने देश की धरती के साथ-साथ विदेशी धरती पर भी टेस्ट क्रिकेट में जीत दर्ज़ की है।
  • धोनी को फुटबॉल के साथ ही WWE देखना काफी पसंद है और इनके पसंदीदा खिलाड़ी Bret “The Hitman” और हल्क होगन हैं।
  • केवल क्रिकेट और फुटबॉल ही नहीं इन्हे बैडमिंटन खेलना भी काफी ज़्यादा पसंद है।
  • क्रिकेट करियर के शुरूआती दिनों में इन्होने अपने लम्बे बाल बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम से प्रेरित होकर बढ़ाया था।
  • मास्टर-बलास्टर और क्रिकेट की दुनिया में भगवान् का दर्ज़ा प्राप्त सचिन तेंदुलकर ने ही धोनी को कप्तान बनाने की सलाह BCCI को दी थी।
  • धोनी को अपने पालतू कुत्तों से काफी ज़्यादा लगाव है और ये अपने फ्री समय में अक्सर अपने रांची स्तिथ फार्महाउस पर इनके साथ खेलते देखे जा सकते हैं।
  • क्रिकेट में आने से पहले ये भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हे ICC ODI Player of the Year से दो बार सम्मानित किया जा चूका है।
  • इन्हे बाइक्स के साथ-साथ कारों का काफी सुख है और इनके गाड़ी के गेराज में करोड़ों की बाइक्स और अन्य गाड़ियां शामिल है।
  • केवल यही नहीं ये दक्षिणी फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक रेसिंग टीम के भी मालिक हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात उनकी पत्नी साक्षी से पहली बार कोलकाता में खेले जा रहे भारत पाकिस्तान मैच के दौरान एक होटल में हुई थी।
  • धोनी का सबसे पसंदीदा शॉट माना जाने वाला हेलीकाप्टर शॉट को इन्हे सह खिलाड़ी और मित्र ने इन्हे सिखाया था इस बात का जिक्र धोनी के जीवनी पर बनी फिल्म में भी की जा चुकी है।

क्रिकेट करियर

धोनी के क्रिकेट करियर का शुरुआत 1998 में CCL टीम में सिलेक्शन के साथ ही गया था और इस दौरान धोनी कक्षा 12वी के विद्यार्थी हुआ करते थे। इन्होने शुरूआती के दिनों में केवल स्कूल लेवल की ही क्रिकेट खेली थी किसी क्लब के तब ये हिस्सा नहीं बने थे। CCL में अपने अच्छे प्रदर्शन के बदौलत धोनी को जूनियर और सीनियर बिहार रणजी टीम दोनों में ही खेलने का मौका मिला और इनका CCL से बिहार रणजी टीम का सफर केवल 1 साल में ही पूरा हो गया।

महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही का उनके जन्मदिन पर एक छोटा सा परिचय
महेंद्र सिंह धोनी मुस्कुराते हुए

खेल से जुड़ाव और इसमें अपनी गहरी रूचि के साथ-साथ मेहनत के बदौलत धोनी को Jharkhand के रणजी टीम में भी जगह मिली और 2002-2003 के दौरान इन्होने शानदार प्रदर्शन किया और फिर आया वो Turning Point जहाँ से बढ़ने के बाद धोनी ने कही भी अपनी ज़िन्दगी दुबारा पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

क्या आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी को रांची जैसे छोटे से शहर से BCCI के नजर तक पहुंचाने वाले 1960 के बंगाल के कप्तान प्रकाश पोद्दार थे , जो वर्ष 2003 में जमशेदपुर में हो रहे एक मैच में धोनी को खेलते देखा और तब के समय में BCCI द्वारा चलाई जा रही एक Initiative के तहत इनके नाम के प्रस्ताव को BCCI तक पहुंचाया गया।

जैसा की आप सभी जानते हैं, Prakash Poddar द्वारा दिए गए धोनी के नाम को फिर BCCI ने कभी साइड नहीं किया और फिर क्या था अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस और मेहनत के बदौलत क्रिकेट की दुनिया में ये इतिहास रचते चले गए।

इसे भी पढ़े: घर बैठे 2021 में इंटरनेट से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?

ट्रॉफीज और अवार्ड्स

अवार्ड्स

धोनी को कई सारे अवार्ड्स से अब तक सम्मानित किया जा चूका है:

  1. ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर: 2008 और 2009.
  2. राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड: 2007
  3. पद्मा श्री अवार्ड: 2009
  4. पद्मा भुसन अवार्ड : 2018
  5. The Indian Territorial Army Honorary Rank: Lieutenant Colonel

ट्रॉफीज

धोनी ने कई सारे ट्रॉफीज अपने कप्तानी के दौरान देश के नाम कर चुके हैं:

  1. 2007 ICC T20 वर्ल्ड कप
  2. 2010 & 2016 एशिया कप
  3. 2011 ICC वर्ल्ड कप
  4. 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफीज

अंतिम शब्द

महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक अपने नाम कई सारे ट्रॉफीज किये हैं, जिसकी जानकारी लगभग आप सभी को है, और रही बात इनकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी की तब आपने M.S.Dhoni फिल्म देखी ही होगी, जिसमे स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाकर सबको अचंभित कर दिया था।

FAQs

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म दिन कब मनाया जाता है?

महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष 7 जुलाई को मनाया जाता हैं।

3 thoughts on “महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट, 2021 आईपीएल, उम्र, कमाई, संपत्ति तथा जीवन परिचय”

Leave a Comment