उत्तराखंड, भारत के उत्तर दिशा में स्तिथ एक अनोखा राज्य है। यह अनोखा इसलिए है क्योंकि ये राज्य पर्यटक और हिन्दू देवी देवताओं के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्द है। खासकर उत्तराखंड में स्तिथ ऋषिकेश, योग अध्यन के लिए आकर्षक का केंद्र है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हरकी-पौड़ी नामक स्थान पर होने वाली गंगा आरती पूरी दुनिया में प्रसिद्द है।
इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की उत्तराखंड में कुल कितने जिले, और प्रमंडल हैं और साथ ही आप इनके क्षेत्रफल को भी जानेंगे और अंत में इस राज्य से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को भी पढ़ेंगे।

उत्तराखंड बॉर्डर से सटे राज्य और देश
दिशा | राज्य / देश |
---|---|
पूर्व (East) | नेपाल |
पश्चिम (West) | हिमाचल प्रदेश |
उत्तर (North) | तिब्बत |
दक्षिण (South) | उत्तर प्रदेश |
उत्तराखंड एक नज़र में
क्षेत्रफल (Area) | 53,483 km2 |
प्रमंडल (Division) | 2 |
जिला (District) | 13 |
अनुमंडल (Sub Division) | 18 |
अंचल (Circle) | 110 |
लोकसभा सीटें (No. of Seats in Parliament | Lower House) | 05 |
राज्यसभा सीटें (No. of Seats in Upper House) | 03 |
विधानसभा सीटें (No. of Seats in State Assembly) | 70 |
राजकीय पशु | अल्पाइन मस्क डियर |
राजकीय पक्षी | हिमालयन मोनल |
राजकीय फूल | ब्रह्मा कमल |
राजकीय पेड़ | बुरांस |
उत्तराखंड की शीतकाल और ग्रीष्मकाल राजधानी, उप-राजधानी और वित्तीय राजधानी
जिला | क्षेत्रफल (km2) | |
---|---|---|
शीतकाल राजधानी | देहरादून | 3088 |
ग्रीष्मकाल राजधानी | गैरसैण | — |
वित्तीय राजधानी | — | — |
उत्तराखंड के कूल डिवीज़न
उत्तराखंड के 13 जिलों को कुल 2 डिवीज़न में बांटा गया है और वह कुछ इस प्रकार हैं।
प्रमंडल (Division) | मुख्यालय (HeadQuarter) | जिला (District) |
---|---|---|
गढ़वाल | पौड़ी | चमोली, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टेहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल |
कुमाऊं | नैनीताल | अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरगढ़, उद्यम सिंह नगर |
उत्तराखंड के कूल जिले
उत्तराखंड में वर्तमान में कूल 13 जिले हैं तथा इन जिलों की क्षेत्रफल और जिला कोड कुछ इस प्रकार हैं।
जिला | क्षेत्रफल (km2) |
---|---|
अल्मोड़ा | 3083 |
बागेश्वर | 2302 |
चमोली | 8030 |
चम्पावत | 1781 |
देहरादून | 3088 |
हरिद्वार | 2360 |
नैनीताल | 3860 |
पौड़ी-गढ़वाल | 5399 |
पिथौरगढ़ | 7100 |
रुद्रप्रयाग | 1890 |
टेहरी गढ़वाल | 4080 |
उद्यम सिंह नगर | 2908 |
उत्तरकाशी | 8016 |
उत्तराखंड से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
- संस्कृत भाषा इस राज्य की आधिकारिक भाषा है।
- उत्तराखडं राज्य को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां हिन्दू देवी देवताओं से जुड़े कई सरे धर्मिक स्थल है।
- ब्रह्मकमल यहाँ की राजकीय फूल है और ऐसी मान्यता है की भगवान ब्रह्माः जी ने अपने हाथों में इसी फूल को पकड़ा हुआ है। वैसे दिखने में यह फूल सफ़ेद कमल की ही तरह है।
- 1970 के दौरान देश में पेड़ों और जंगलों को बचने के लिए प्रसिद्द हुआ चिपको आंदोलन इसी राज्य से जुड़ हुआ है। जिसमे महिलाओं ने पेड़ को गले लगाकर इसे काटने से बचाया था।
- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान देश के प्राचीन उद्यान में से एक है। इस उद्यान को वर्ष 1936 में बनाया गया था। इसे बनाने का एकमात्र उद्देश्य था बंगाल टाइगर को संरक्षित करना।
- ऋषिकेश को लोग दुनिया के योग राजधानी के रूप में भी जानते हैं। ऐसी मान्यता है की यहाँ आकर योग करने पर इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- ऋषिकेश में स्तिथ लक्ष्मण झूला से ऐसी मान्यता है की, भगवान् राम के छोटे भाई लक्ष्मण जुट की रस्सी से गंगा के ऊपर पूल बनाकर इसे पार किया था।
- नैनीताल स्थित नैनी झील 51 शक्तिपीठ में से एक है, और ऐसी मान्यता है की माता सती की आँखें यहीं गिरी थी जिससे यहां झील का निर्माण हुआ और इसलिए इस झील का नाम नैनी पड़ा।
- हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर देश की एक ऐसी मंदिर है जहां भारत माता की पूजा की जाती है और साथ ही यहां भारत की आज़ादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी बातें लिखी गयी है।
- उत्तराखंड ही वह राज्य हैं जहां से गंगा और यमुना का उद्गम होता है। गंगा का उद्गम देवप्रयाग और वहीं यमुना का उद्गम यमुनोत्री में हुआ है।
अंतिम शब्द
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की उत्तराखंड में कूल कितने जिले हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है। साथ ही आपको उत्तराखंड से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिली। लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें:
- अरुणाचल प्रदेश के कूल जिले, राजकीय पशु, पक्षी, फूल पेड़ और रोचक जानकारियां
- असम के कूल जिले, राजकीय पशु, पक्षी, फूल पेड़ और रोचक जानकारियां
- त्रिपुरा के कूल जिले, राजकीय पशु, पक्षी, फूल पेड़, और रोचक जानकारियां
FAQs
Q: उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: 13 जिले।
Q: उत्तराखंड में कुल कितने डिवीजन(प्रमंडल) हैं?
उत्तर: 2 प्रमंडल।
Q: उत्तराखंड की ग्रीष्मकाल राजधानी क्या है?
उत्तर: गैरसैण।
Q: उत्तराखंड की शीतकाल राजधानी क्या है?
उत्तर: देहरादून।

wikiHindi कुछ लेखकों का समूह है, जो विभिन्न क्षेत्र की जानकारीयों को Research करके आप तक आपकी मातृ-भाषा हिंदी में पहुंचाने का प्रयास करता है और wikiHindi के इस लेखक समूह का केवल एक ही उद्देश्य है आप तक ‘सही एवं सटीक’ जानकारी पहुँचाना। इस समूह के के द्वारा लिखे गए लेख से आप स्वयं को देश-दुनिया में घट रही भिन्न प्रकार की घटनाओं से खुद को अपडेट रख पाते हैं।
मुझे आपकी वैबसाइट बहुत पसंद आई। आपने काफी मेहनत की है। मैंने आपकी वैबसाइट को बुकमार्क कर लिया है। हमे उम्मीद है की आप आगे भी ऐसी ही अच्छी जानकारी हमे उपलब्ध कराते रहेंगे। अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे है तो एक बार हमारी वैबसाइट को जरूर visit करे।
धन्यवाद।