स्टारलिंक सैटलाइट इंटरनेट क्या है, काम कैसे करता है?कीमत और कैसे खरीदें?

एलन मस्क, इस नाम से आप सभी परिचित होंगे जिसने अंतरिक्ष से जुड़ी योजनाओं में काफी ज़्यादा नाम कमाया है। स्टारलिंक नामक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट जैसे विचार भी इन्ही के है, जो की इंटेरेट की दुनिया में किसी क्रांति से कम नहीं है। लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हे शायद इस इस बात की जानकारी हो की स्टारलिंक सैटलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट क्या है? और इससे जुड़े ऐसे कई सारे सवाल आपके मन में होंगे जिसका उत्तर आप ढूंढ रहे होंगे।

इस लेख के माध्यम से स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जुडी आपको लगभग सभी जानकारी मिलेगी। जैसे यह काम कैसे करता है? भारत में यह कब लांच होगा? इसकी कीमत इत्यादि।

स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट क्या है?

Space X के संथापक और अरबपति एलन मस्क द्वारा ही शुरू किया जाने वाला एक क्रांतिकारी और अद्भुत सैटेलाइट के जरिये आपके घर और कार्यस्थल पर इंटरनेट की सेवा प्रदान करने का एक तरीका है। यह इंटरनेट की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव इसलिए है क्योंकि इसके जरिये इंटरनेट वैसे स्थान पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा जहाँ किसी भी प्रकार का कोई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।

इस तकनीक को भारत में भी लाने के लिए कंपनी जल्द ही लइसेंस और अन्य काजगी प्रक्रिया शुरू करने वाली है। केवल यही है स्टारलिंक का इस्तेमाल करने के लिए भारतीय यूजर काफी उत्शुक भी दिखा रहे हैं और यही कारण है की लोग स्टारलिंक का भारत में लांच होने से जुड़े सीधे सवाल ट्विटर के माध्यम से एलन मस्क से पूछ रहे हैं।

स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट काम कैसे करता है?

स्टारलिंक पृथ्वी के निचले कक्ष में Space X के राकेट द्वारा स्थापित किये गए सैटेलाइट के नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। निचले कक्ष में स्थापित किये गए नेटवर्क का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि इसमें लेटेंसी काफी कम होती है। जिसके कारण ऑनलाइन वीडियो देखने या गेमिंग करने के दौरान बफरिंग की समस्या काफी कम होती है।

स्टारलिंक सैटलाइट इंटरनेट क्या है, काम कैसे करता हैकीमत और कैसे खरीदें
स्टारलिंक सैटलाइट इंटरनेट क्या है, काम कैसे करता हैकीमत और कैसे खरीदें

अगर आसान भाषा में समझे तब यह बिल्कुल आपके घर में लगे TATA Sky या फिर किसी अन्य DTH के कनेक्शन की भाँती ही कार्य करती है। इसमें एक सैटेलाइट एंटीना आपके छत पर सेट किया जाता है और इसके राऊटर यूनिट को आपके घर के अंदर स्थापित किया जाता है। छत पर लगा एंटीना सीधे रूप से Space X द्वारा स्थापित पृथ्वी के निचले कक्ष के सैटेलाइट से सिगनल रिसीव कर आपके घर तक इंटरनेट पहुंचाती है।

स्टारलिंक बाकि सबसे अलग कैसे है?

आपके मन में भी यह सवाल अवश्य आता होगा की ये बाकि अन्य पारम्परिक इंटरनेट माध्यम जैसे फाइबर तकनीक से अलग कैसे है? आपको बता दें की स्टारलिंक का सेटअप करने के दौरान इसके किसी तरह के तार या कहें वायर की आवश्यकता नहीं पड़ती। आप जंगल में हो या हो ऊँचे पहाड़ी इलाकों में इसके एंटीने को सिगनल अच्छे से मिल सके इसके लिए बस खुले आसमान की जरुरत पड़ती है।

भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत कितनी है?

अगर बात की जाए इसके कीमत की तब इस सिस्टम की एकमुश्त कीमत अमेरिकी मुद्रा में $499 है जिसे भारतीय मुद्रा में अगर देखा जाए तब यह लगभग 37,000 रूपए के करीब बनती है। वहीं इसके जरिये इंटरनेट इस्तेमाल करने पर आपको प्रति महीने कम से कम अमेरिकी मुद्रा में $99 चुकानी पड़ेगी जो की भारतीय मुद्रा में लगभग 7000 रूपए के आस पास होती है।

भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कैसे खरीदें?

वर्तमान समय में यह अभी भारत में लांच नहीं हुई है। चूँकि भारत में अभी इसके इस्तेमाल को लेकर सरकार के तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी इसलिए आप अभी इसे विदेश से खरीदारी करके भारत में इस्तेमाल नहीं कर सकते। Space X से जुड़े अधिकारी अभी भारत सरकार के साथ जल्द ही इसके इस्तेमाल से जुडी कागज़ी प्रक्रिया की शुरुआत करने वाली है। जब सरकार की ओर से इसके इस्तेमाल के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी तब यह भारतीय बाज़ारों में भी बिकने लगेगी और आप इसका खरीदारी कर इस्तेमाल कर सकेंगे।

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की स्टारलिंक सैटलाइट इंटरनेट क्या है, काम कैसे करता है? और साथ ही आपने भारत में लांच होने पर इसके कीमत के बारे में भी जाना। इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तब क्षमा करें और हमें निचे कमेंट करके इसकी जानकारी अवश्य दें। इनसब के अलावा लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल या शंका आपके मन को विचलित करती हो तब आप कमेंट करके हमें अवस्य बतलायें, धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:

FAQs

Q: स्टारलिंक भारत कब आएगा?

उत्तर: एलोन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में इसे लांच करने के लिए लाइसेंस लेने से जुड़ी प्रक्रिया चालु कर दी है। लाइसेंस मिलते ही आप इसे अपने आर्डर कर पाएंगे।

Q: स्टारलिंक की कीमत कितनी होगी?

उत्तर: अगर बात की जाए इसकी कीमत के बारे में तब $499 है और अगर इसे भारतीय मुद्रा में देखा जाये तो ये करीब ₹37,000 इ करीब बनता है।

Leave a Comment