सतीश कुमार, खेल जगत का एक जाना माना चेहरा जो अपने खेल के बदौलत देश-दुनिया मे भारत का तिरंगा गर्व से ऊंचा करता आया है। वर्ष 2021 में जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित टोक्यो ओलिंपिक में भी अपने खेल के बदलत लोगो का जीत जीत रहे हैं और देश को मीराबाई चानू के बाद एक दूसरा मैडल दिलाने की ओर अग्रसर हैं। इस लेख में हम बात करेंगे भारतीय बॉक्सर सतीश की और उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ उनके खेल जीवन से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में जिसे पढ़कर आप भी गर्वान्वित महसूस करेंगे।

सतीश कुमार
बॉक्सिंग करते हुए
सतीश कुमार कौन है?
सतीश कुमार एक भारतीय मुक्केबाज़ (Boxer) हैं जिनका जन्म वर्ष 4 मई 1989 को उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर नामक शहर में हुआ था। पेशे से यह एक मुक्केबाज़ हैं जो अनेकों बार भारत का प्रतिनिधित्व इस गेम में कर चुके हैं। इनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण है इनका बॉक्सिंग श्रेणी क्योंकि ये सुपर वेट यानी 91+ किलो के श्रेणी में खेलते हैं।
सतीश कुमार के माता और पिताजी के बारे में ज़्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं है पर इनके पिताजी पेशे से एक भारतीय किसान है और इनकी माता एक गृहणी हैं। वैसे बात की जाए इनके भाई की तब सतीश कुल 3 भाई हैं जिनमे से इनका एक बड़ा भाई सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। सतीश अपने बड़े भाई से ही प्रेरित होकर वर्ष 2008 में भारतीय सेना में गये थे।
भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के दौरान इन्हें उत्तराखंड के रानीखेत में बॉक्सिंग के बारे में ज्ञात हुआ और फिर क्या था कोच की नजर इस हट्ठे-कट्ठे और ऊंची कद काठी वाले सतीश कुमार पर पड़ी और इन्हें बॉक्सिंग में एक बार अपनी किस्मत आजमाने को कहा गया।
फिर क्या था उस एक घटना के बाद सतीश जुड़ गए बॉक्सिंग से और फिर राज्य, राष्ट्रीय और अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के जबरदस्त प्रदर्शन के बदौलत नाम और सोहरत काम रहे हैं।
सतीश कुमार का जीवन सारांश
नाम | सतीश कुमार |
पूरा नाम | सतीश कुमार यादव |
पेशा (Profession) | बॉक्सर |
ऊंचाई (Height) | 6 फ़ीट 2 इंच |
वजन (Weight) | 98 किलोग्राम |
जन्म तिथि (Birthday) | 4 मई 1989 |
उम्र (Age) | 32 वर्ष (2021 में) |
जन्म स्थान (Birthplace) | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश |
गृहनगर (Hometown) | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश |
राशि (Zodiac) | वृषभ |
धर्म (Religion) | हिन्दू (Hinduism) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
व्यक्तिगत जीवन (Personal Life) | |
माता (Mother) | — |
पिता (Father) | — |
भाई (Brother) | तीन भाईओं में सबसे छोटे और एक भाई भारतीय सेना में |
वैवाहिक जीवन | — |
पत्नी (Wife) | — |
शिक्षा (Education) | |
विद्यालय (School) | — |
महाविद्यालय (College) | — |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | — |
खेल जीवन (Sports) | |
खेल | बॉक्सर (Boxer) |
कोच (Coach) | गुरबक्श सिंह संधू |
तमगा (Medals) | 🥇स्वर्ण पदक 🥈रजत पदक 🥉कांस्य पदक |
सम्मान (Honoured) | भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित। |
सोशल मीडिया (Social Media) | Instagram, Twitter |
सतीश कुमार का खेल जीवन
सतीश कुमार ने आधिकारिक तौर पर बॉक्सिंग की शुरुआत 19 वर्ष के उम्र में की थी और शुरुआती दिनों में उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई सारे बॉक्सिंग मैच खेले हैं और जीते भी है। वैसे सतीश बॉक्सिंग और हॉकी में रूचि रखते थे लेकिन बॉक्सिंग के प्रति इनके रूचि ने ही इन्हे इस खेल में आने पर मज़बूर किया था।
बॉक्सिंग में अपने करियर की शुरुआत करने के पश्चात 2 वर्षों तक ये स्थानीय और राज्य स्तर पर बॉक्सिंग खेलते रहें और अपने खेल को वक़्त के साथ मज़बूत करते रहें। फिर वर्ष 2021 में इन्होने अपना डेब्यू राष्ट्रीय स्तर गेम में खेल कर किया।
इसे भी पढ़ें: Lovlina Borgohain कौन है? Tokyo Olympic 2020, Age, Family, Medals
वर्ष 2011 में सतीश ने सीनियर नेशनल राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप गेम में भाग लिया और रजत पदक अपने नाम किया था। ठीक इसके एक वर्ष के पश्चात इन्होने भारतीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया और अपने प्रतिद्वंदी प्रवीण कुमार को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस प्रकार इन्होने कई सारे मैडल अपने नाम किये और देश का नाम ऊँचा किया।
एक वक़्त ऐसा भी आया जब इन्होने अपने खेल जीवन के निचले स्तर को देखा क्यूंकि वर्ष 2016 में आयोजित रिओ ओलिंपिक में चोरील होने के वजह से इस इवेंट से बाहर हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: बॉक्सर पूजा रानी बोहरा कौन है? Age, Family, Biography, Medals
सतीश कुमार टोक्यो ओलिंपिक 2020 वीडियो
सतीश कुमार एक ऐसे सबसे पहले भारतीय मुक्केबाज़ थे जिन्होंने ओलिंपिक में हैवी-वेट के लिए क्वालीफाई किया था।
अंतिम शब्द
इस लेख में आपने देश के जाने-माने और देश को बॉक्सिंग में कई सारे पदक दिलाने वाले सतीश कुमार के बारे में पढ़ा और गर्ववान्वित महसूस किया। आपके मन में इस लेख से जुड़े किसी प्रकार के कोई सवाल या मन में संसय हो तब हमसे निचे कमेंट कर पूछ सकते हैं, धन्यवाद।
FAQs
सतीश कुमार कौन है?
Ans: ये एक भारतीय बॉक्सर हैं जो कॉमन वेल्थ और ओलिंपिक जैसे इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बॉक्सिंग के अलावा इनका जुड़ाव भारतीय सेना से भी है।
सतीश कुमार सम्बन्धित हैं?
Ans: ये बॉक्सिंग खेल से सम्बंधित हैं।
सतीश कुमार किस राज्य से सम्बंधित हैं?
Ans: ये उत्तर-प्रदेश राज्य से सम्बंधित हैं।

जैकी कुमार ने Bachelor of Arts में स्नातक डिग्री प्राप्त किया है और ये एक व्यापारी हैं, इसके साथ ही ये अपने Passion को फॉलो करते हुए अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर हिंदी में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं।