Google Pay: Loan कैसे लें? इंटरेस्ट रेट, फायदे और नुकसान

Android Pay के नाम से शुरू हुआ गूगल का पेमेंट सिस्टम, आज Google Pay के नाम से जाना जाता है। अपने कई सारी स्कीम और फीचर्स के जरिये गूगल पे ग्राहकों और नए यूजर को आकर्षित करने में कोई कसार नहीं छोड़ती। Google Pay के एक एप्लीकेशन में UPI पेमेंट से लेकर Ticket Booking तक की लगभग सभी सुविधाएं मौजूद है। यूजर की सहूलियत को देखते हुआ गूगल पे ने अपने एप्लीकेशन में Instant Loan की भी सुविधा देनी शुरू कर दी है।

वर्तमान समय में Google Pay एप्लीकेशन से Gold Loan से लेकर पर्सनल और बिज़नेस लोन लिया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूँ, GPay पर दिया जाने वाला लोन खुद गूगल नहीं देती। बल्कि इंटीग्रेशन के माध्यम से अन्य वित्तीय कंपनी ये लोन मुहैया कराती है।

गूगल पे लोन एक नज़र में

ऐप का नाम GPay
डाउनलोड लिंक Download GPay
लोन जारीकर्ताअन्य वित्तीय कंपनी या NBFC
उम्र सिमा 18 से 55 साल
जरुरी कागजात पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक पासबुक
लोन जारी करने की सिमा 3000 रूपए से 5 लाख रूपए तक
लोन कहाँ प्राप्त होगा आपके बैंक खाते में।
ब्याज दर अधिकतम सालाना 15% तक।
लोन चुकाने की विधि EMI
लोन चुकाने की समय सिमा 3 महीने से 5 साल तक (लोन राशि पर निर्भर)

गूगल पे से लोन क्यों लें?

  • कुछ कंपनी द्वारा शून्य प्रोसेसिंग फी में लोन जारी किया जाता है।
  • एक से दो दिनों के भीतर लोन अप्रूवल।
  • Google Pay से जुड़े अकाउंट में लोन राशि की उपलब्ध कराया जाता है।
  • कम ब्याज दर।
  • कम से कम कागजात में भी लोन की सुविधा।

मिलता जुलता लेख: क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान

  • 3000 रूपए से लेकर 5 लाख रूपए तक की लोन की सुविधा।
  • गोल्ड लोन से लेकर बिज़नेस या पर्सनल लोन की सुविधा।
  • बगैर किसी झमेले के लोन रिपीट करने की सुविधा।
  • 3 से 36 महीनो में EMI के रूप में लोन चुकाने की सुविधा।

Google Pay पर लोन देने वाली कंपनी

वर्तमान समय में Google Pay पर 5 से ज़्यादा कंपनियां मौजूद है। जो इंस्टेंट लोन की सुविधा उपलब्ध कराती है। लेकिन ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं है की आपके पिन कोड अर्थात लोकेशन पर भी इतनी ही कंपनी मौजूद हो। इससे ज़्यादा या इससे कम भी हो सकती है। गूगल पे पर इंस्टेंट लोन देने वाली कुछ कंपनी की सूची:

  • मनी व्यू लोन (Money View Loans)
  • प्रेफर लोन (Prefr Loans)
  • मनी टैप क्रेडिट लाइन (MoneyTap Credit Line)
  • कैश-ई (CASHe)
  • स्मार्ट कॉइन (SmartCoin)
  • अर्ली सैलरी (Early Salary)
  • आईआईएफएल लोन्स (IIFL Loans)
  • इंस्टा मनी (Insta Money)
  • स्नैप मिंट (Snap Mint)
  • पेयमी इंडिया (PayMe India)
  • लोन टैप (Loan Tap)
  • होम क्रेडिट इंडिया (Home Credit India)
  • ज़ेस्ट मनी (Zest Money)

Google Pay से लोन के लिए क्या चाहिए?

गूगल पे से लोन लेने के लिए आपको निम्नलिखित चीज़ों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • GPay अर्थात गूगल पे में अकाउंट होना अनिवार्य है।
  • GPay से आपके बैंक अकाउंट का लिंक होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड का होना अनिवार्य है।
  • आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आईडी।
  • क्रेडिट स्कोर अर्थात Cibil Score अच्छा होना चाहिए।

गूगल पे से लोन कैसे लें?

Google Pay से लोन लेने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप्स को एक*एक करके फॉलो करें।

  • सबसे पहले गूगल पे में अकाउंट बनाये।
    1. अकाउंट बनाने के लिए गूगल प्ले ऐप को ओपन करें।
    2. प्ले स्टोर पर GPay सर्च करें, और इसे इनस्टॉल करें।
    3. अब GPay एप्लीकेशन को ओपन करें।
    4. GPay अकाउंट को सेटअप करें।
    5. अंत में अपने बैंक अकाउंट को GPay से लिंक करें।
  • GPay के सर्च बॉक्स में Get Credit सर्च करें।
  • Get Credit सर्च करते ही आपके सामने उन कंपनियों की लिस्ट आ जाएगी। जो GPay के माध्यम से लोन जारी करते हैं।
  • अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार एक-एक करके सभी कंपनी को चेक करें।
  • फिर जिस कंपनी के लोन, ब्याज दर और प्रेसेसिंग फी आपको आकर्षक लगे। उसी कंपनी में लोन के लिए अप्लाई करें।
  • अगर आपके CIBIL Score अच्छे है और आप कंपनी की बाकी शर्तों को पूरा करते हो। तब 24 घंटों के भीतर लोन की राशि आपके बैंक खाते में जारी कर दी जाएगी।

Google Pay से लोन लेने के फायदे

गूगल पे से लोन लेना काफी सहूलियत भरा काम है। इसके लिए आपके पास आपका स्मार्टफोन और उसमे केवल इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। इसके आलावा अगर आप इसके कुछ नियम और शर्तों को फॉलो करते हो, तब 24 घंटों के भीतर ही आपके बैंक खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी।

  • 24 घंटों के अंदर लोन उपलब्ध।
  • घर बैठे मोबाइल से लोन जारी।
  • कम से कम कागजात में लोन जारी।
  • EMI के माध्यम से लोन चुकाने की सुविधा।
  • ऑफिस या बैंक के चक्कर से छुटकारा।
  • बिच में कोई दलाल नहीं।

गूगल पे से लोन लेने के नुकसान

भले ही गूगल पे से लोन बड़ी ही आसानी से और चंद घंटों में मिल जाता है। लेकिन लोन लेने से पहले आपको अपनी तरफ से कई सारी सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा ऐसे किसी भी ऐप्स से लोन लेने के कुछ संभावित नुकसान भी है। जिसका आपको खुद ध्यान रखना पड़ेगा।

  • ब्याज दर अर्थात Interest Rate का काफी ऊँचा होना।
  • क़र्ज़ के जाल में फसने की संभावना।
  • सही समय पर लोन न चुकाने पर क्रेडिट स्कोर का ख़राब होना।
  • चूँकि GPay से लोन मिलना काफी आसान होता है। इसलिए बेवजह आपको लोन लेने की लत लग सकती है।
  • सही से नियम एवम शर्तों को न पढ़ने पर आपको बाद में भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
  • कंपनी के हिडन चार्जेज बाद में भारी पड़ सकता है। इसलिए सभी चार्जेज को पहले ही ध्यान से देख लें और समझ लें।

गूगल पे कस्टमर केयर नंबर

गूगल पे से जुडी किसी तरह की कोई समस्या और मदद के लिए आप गूगल पे के आधिकारिक टोल फ्री नंबर पर बात करके अपनी समस्या का समाधान आसानी से पा सकते हो।

टोल फ्री नंबर: 1-800-419-0157

अंतिम शब्द

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की आखिर कैसे आप अपने स्मार्टफोन में Google Pay के माध्यम इंस्टेंट लोन ले सकते। हो इसके अलावा अपने ये भी जाना की इसके फायदे और उनुकसान क्या हैं। इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत, सुझाव या सवाल आपके मन में हो तब निचे कमेंट करके हमें जरूर बतलायें।

FAQs

Q: Google Pay से लोन कितने दिनों में मिलता है?

उत्तर: 24 घंटों के भीतर।

Q: Google पाए से लोन लेने के लिए गारंटर चाहिए?

उत्तर: नहीं।

Leave a Comment